Responsive Scrollable Menu

Ganesh Ji Mantra: गणेशोत्सव में करें गणपति जी के 10 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, जानें उनके फायदे

Ganesh Ji Mantra: इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर 2026 को मनाया गया था. इस दिन से गणेशोत्सव शुरू हो गया था. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ था. इस दिन बप्पा को घर में विराजमान करते हैं और उपवास रखते हैं. इस दिन पूजा-पाठ करते हैं और उनके मंत्रों का जाप कर सकते हैं. मान्यता है कि पूजा के साथ-साथ सही मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए.  इन मंत्रों का जाप करने से भगवान गणेश जल्दी से प्रसन्न हो जाते हैं. जीवन में सुख-शांति और तरक्की प्राप्त करने के लिए गणेश चतुर्थी अपनी जरूरत के अनुसार, इन मंत्रों का जाप करना चाहिए.

गणेशोत्सव में इन गणेश मंत्रों का जाप करें (Ganesh Ji ke 10 Mantra)

1.मूल मंत्र

ऊं गं गणपतये नम:

हर नए कार्य की शुरुआत और विघ्न को दूर करने के लिए इस सबसे लोकप्रिय मंत्र का जाप करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

2.महामंत्र

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

इस मंत्र का महत्व है कि इससे कार्य में बिना किसी बाधा के सफलता मिलती है.

3.गणेश गायत्री मंत्र

ऊं एकदंताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दंति प्रचोदयात्॥

गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि, ज्ञान और मानसिक स्पष्टता के लिए जाप कर सकते हैं.

4.बीज मंत्र

ऊं गं

गणपति जी के इस मंत्र को एकाग्रता और तुरंत मानसिक शांति के लिए पढ़ सकते हैं.

5.ऋणमुक्ति मंत्र:

ऊं गणेश ऋणं छिंधि वरं हुं नमः फट्॥

इस ऋणमुक्ति मंत्र का जाप करने से आर्थिक तंगी और कर्ज से मुक्ति मिलती है. यह एक अचूक मंत्र है.

6.संकट नाशक मंत्र

ऊं नमो हेरम्ब मद मोहित मम् संकटान निवारय-निवारय स्वाहा॥

इस मंत्र को जाप करने के लिए बड़े से बड़े संकट और कठिनाइयों से रक्षा मिलती है.

7.समृद्धि एवं सौभाग्य मंत्र

ऊं श्रीं गं सौभाग्य गणपतये वर्वरद सर्वजन्म में वषमान्य नम:

इस मंत्र का जाप करने से घर में सौभाग्य और वैभव प्राप्त होगा.

8.वक्रतुण्ड बीज मंत्र

ऊं वक्रतुण्डाय हुं

गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से शत्रुओं और नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है.

9.लंबोदर नमस्कार मंत्र

ऊं लंबोदराय नम:

यह मंत्र धैर्य, संतुलन और उदारता प्राप्त करने के लिए गणेश जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए.

10.विघ्नेश्वर मंत्र

ऊं विघ्नेश्वराय नम:

गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से आपको हर क्षेत्र में आने वाली अड़चनों से राहत मिलती है.

इन मंत्रों का जाप करने से क्या लाभ होगा?

गणपति बप्पा के इन मंत्रों का जाप करते समय मन की पवित्रता और स्वच्छता का ध्यान रखें. मंत्र जाप करते समय पूजा के लिए आपको पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए. लाल रंग के आसन पर बैठ सकते हैं. अगर संभव हो तो रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं और लाल चंदन की माला धारण कर सकते हैं. इन मंत्रों का कम से कम 108 बार जाप कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Vishwakarma Jayanti 2026: 16 या 17 सितंबर... विश्वकर्मा पूजा कब है? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और विधि

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: भारत को पहला गोल्ड जिताने वाला खिलाड़ी गंगा नदी में क्यों कूद गया था?

एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल स्विमिंग में मिला था. ये पदक सचिन नाग ने जीता था. जानिए कौन था ये खिलाड़ी और क्यों उन्हें गंगा नदी में कूदना पड़ा था. Wed, 16 Sep 2026 19:06:21 +0530

  Videos
See all

Aar Paar: Congress प्रवक्ता Vs Deepti Taneja | UPI MDR Charges | PM Modi | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T14:14:16+00:00

BRICS से लौटते ही हॉस्पिटल क्यों गए Jinping? Modi ने भाषण रोका,चीन लौटते ही अस्पताल पहुंचने का दावा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T14:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers