Responsive Scrollable Menu

डच कारोबारी की पसंद से तैयार बुगाटी:बचपन में कारें धोते थे; अब 192 करोड़ की यूनिक बुगाटी के मालिक

कंप्यूटर कीबोर्ड, माउस के कारोबार से दौलत बनाने वाले मिशेल पेरिडोन के कार कलेक्शन में अब ऐसी बुगाटी जुड़ी है, जो दुनिया का अकेला मॉडल है। डच कारोबारी के लिए खास तौर पर तैयार इस हाइपरकार का नाम ब्रुइयार है। लग्जरी कार कंपनी बुगाटी रिमाक के सीईओ माते रिमाक ने फ्रांस के शांटिली आर्ट्स एंड एलिगेंस समारोह में उन्हें इस खास कार की चाबी सौंपी। इसकी अनुमानित कीमत करीब ‌‌192 करोड़ बताई गई है। पेरिडोन की कारोबारी पहचान कंप्यूटर एक्सेसरीज कंपनी ट्रस्ट से बनी। कीबोर्ड, माउस जैसे उपकरण में इस्तेमाल होने वाले पुर्जों के कारोबार ने उन्हें महंगी कारों का शौक पूरा करने की सामर्थ्य दी। उन्होंने बुगाटी का निजी संग्रह तैयार किया, जिसमें आधुनिक हाइपरकारों के साथ ऐतिहासिक मॉडल भी हैं। पेरिडोन का बुगाटी से लगाव उनके कलेक्शन में दिखता है। उन्होंने कारों के साथ बुगाटी फै​मिली से जुड़ी कलाकृतियां, फर्नीचर और घड़ियां भी जुटाई हैं। उनकी कंपनी के मुताबिक, ‘पेरिडोन एक्सपीरियंस’ प्रोेजेक्ट का उद्देश्य इस परिवार के विरासत को संजोना है। साल में अधिकतम दो कारें, हर ग्राहक के लिए अलग डिजाइन ब्रुइयार बुगाटी के ‘प्रोग्राम सॉलिटेयर’ की पहली पेशकश है। इसके तहत हर साल अधिकतम दो कारें ही बनेंगी। बाहरी ढांचा और इंटीरियर ग्राहक की पसंद के मुताबिक तैयार होगा। ब्रुइयार 1,600 पीएस, यानी करीब 1,578 हॉर्सपावर देता है। डिजाइन डायरेक्टर फ्रैंक हाइल के मुताबिक, दोनों कारों का एक भी बॉडी पैनल समान नहीं है। संस्थापक के घोड़े से नाम और रंग तक की प्रेरणा कार का नाम बुगाटी के संस्थापक एत्तोरे बुगाटी के पसंदीदा घोड़े ब्रुइयार पर रखा गया है। कंपनी के मुताबिक, एत्तोरे ने अस्तबल का दरवाजा खोलने की ऐसी खास व्यवस्था बनाई थी कि उनका घोड़ा ब्रुइयार उसे खुद खोल सकता था। कार के दरवाजों और सीटों पर घोड़े की आकृतियां कढ़ाई से उकेरी गई हैं। सीटें पेरिडोन के नाप के मुताबिक ढाली गई हैं। गियर लीवर एल्युमीनियम के एक टुकड़े से बना है। उसमें लगे कांच के भीतर घोड़े की हाथ से बनी छोटी मूर्ति रखी गई है। बेटे ने बिजनेस में रुचि नहीं दिखाई, बेच दी कंपनी डच वेबसाइट बेड्राइवेन की सितंबर 2024 की प्रोफाइल के मुताबिक, पेरिडोन ने 12 की उम्र में कार धोने का काम शुरू किया था। हालांकि, वे एक सामान्य कारोबारी परिवार से थे। उनके पिता आयातकों से बचा हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदकर बेचते थे। घर में नाश्ते की मेज पर भी बिजनेस की चर्चा होती थी। पेरिडोन ने आगे चलकर पिता की कंपनी संभाली और उनके बिजनेस को वैश्विक पहचान दी। पर बेटे ने कारोबार संभालने में रुचि नहीं दिखाई तो उन्होंने 2018 में ट्रस्ट बेच दी। बाद में संपत्ति और दूसरे बिजनेस में निवेश किया।

Continue reading on the app

UP Election 2027: चुनाव से पहले अखिलेश यादव का भाजपा पर सियासी वार, बोले- ‘नौकरियां भाजपा के एजेंडे में नहीं’

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवाओं के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि युवा अब भाजपा सरकार को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं और 2027 में पीडीए सरकार बनेगी.

The post UP Election 2027: चुनाव से पहले अखिलेश यादव का भाजपा पर सियासी वार, बोले- ‘नौकरियां भाजपा के एजेंडे में नहीं’ appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी से कौन सा बदला ले रहे गौतम गंभीर? पहले तीनों मैच में बाहर बिठाया अब बोले- उसे और इंतजार करना होगा

Gautam Gambhir on Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया कि वैभव सूर्यवंशी को अभी अपनी बारी के लिए और इंतजार करना होगा. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने और क्या कहा चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं. Fri, 18 Sep 2026 09:15:09 +0530

  Videos
See all

iPhone के लिए दीवानगी! | #shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T05:15:11+00:00

UP Election BJP RSS Plan News: विधानसभा चुनाव के लिए RSS और बीजेपी के बीच समन्वय बैठकें शुरू #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T05:15:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers