17 September History: PM Narendra Modi का जन्मदिन और देश-दुनिया के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाक्रम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर की तारीख से एक खास नाता है। दरअसल वर्ष 1950 में 17 सितंबर के दिन ही नरेन्द्र दामोदर दास मोदी का जन्म हुआ, जिन्हें 26 मई 2014 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। पांच बरस बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर चुनाव जीता और उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की।
नौ जून 2024 को उन्होंने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिये प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद मोदी पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति हो गए हैं। यहां यह जानना दिलचस्प होगा कि नरेन्द्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया। एक साधारण परिवार में जन्मे नरेन्द्र मोदी का सत्ता के शीर्ष पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छा शक्ति और अपनी मंजिल तक पहुंचने का जज्बा हो, तो वह मुश्किल से मुश्किल हालात को आसान बनाकर अपने लिए नये रास्ते बना सकता है।
देश दुनिया के इतिहास में 17 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1867 : प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट गगनेंद्रनाथ टैगोर का जन्म। वह प्रसिद्ध साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर के भतीजे थे। 1876 : बांग्ला उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
1948 : हैदराबाद रियासत का भारत में विलय। 1949 : दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना। 1950 : भारतीय राजनेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म।
1956 : भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन। 1957 : मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ। 1974 : बांग्लादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।
1978 : अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर की पहल पर पश्चिम एशिया में शांति के लिए मिस्र और जॉर्डन के बीच कैंप डेविड समझौता। 1982 : भारत और श्रीलंका के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया। 2020 : लोकसभा ने कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दी।
2022: भारत में विलुप्त हुए चीतों को फिर से बसाने के लिए नामीबिया के आठ चीतों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा। 2023: भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो में श्रीलंका को शिकस्त देकर पांच साल बाद एशिया कप जीता। 2023: पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।
2024: अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद आतिशी को मुख्यमंत्री नामित किया गया। 2025: निर्वाचन आयोग ने ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (ईवीएम) में उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें प्रदर्शित करने की घोषणा की। 2025: वित्त मंत्रालय ने उत्पादों के लिए केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की दरें अधिसूचित कीं।
2025:गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इजराइल और हमास के बीच युद्ध में 65 हजार से अधिक फलस्तीनी लोगों की मौत की पुष्टि की।
EPFO News | EPFO पर Modi सरकार का बड़ा फैसला! कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! Hindi News Today
PF Pension New Rule: EPFO को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने EPFO के तहत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने को मंजूरी दी है। इस बदलाव से 51 लाख से ज्यादा अतिरिक्त कर्मचारी EPFO के सामाजिक सुरक्षा दायरे में आने की उम्मीद है। #pfpension #pfnewrule #epfo #epfonews #pfnews #pensionnews #epf #eps #providentfund #employeenews #51lakhemployees #hindinews #latestnews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










