Uniform Civil Code | UCC पर सियासी घमासान तेज.. Former SP MP ST Hasan ने शरीयत को लेकर क्या कहा?
समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर देश में बहस एक बार फिर तेज है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के सांसद ST Hasan का पुराना बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने UCC को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा था कि कानून बनने के बावजूद वे शरीयत के नियमों को मानने की बात पर कायम रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कोई कानून कुरान के खिलाफ होगा तो उसका विरोध किया जाएगा। #ucc #uniformcivilcode #sthasan #sharialaw #uccdebate #personallaw #muslimpersonallaw #samajwadiparty #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
डच कारोबारी की पसंद से तैयार बुगाटी:बचपन में कारें धोते थे; अब 192 करोड़ की यूनिक बुगाटी के मालिक
कंप्यूटर कीबोर्ड, माउस के कारोबार से दौलत बनाने वाले मिशेल पेरिडोन के कार कलेक्शन में अब ऐसी बुगाटी जुड़ी है, जो दुनिया का अकेला मॉडल है। डच कारोबारी के लिए खास तौर पर तैयार इस हाइपरकार का नाम ब्रुइयार है। लग्जरी कार कंपनी बुगाटी रिमाक के सीईओ माते रिमाक ने फ्रांस के शांटिली आर्ट्स एंड एलिगेंस समारोह में उन्हें इस खास कार की चाबी सौंपी। इसकी अनुमानित कीमत करीब 192 करोड़ बताई गई है। पेरिडोन की कारोबारी पहचान कंप्यूटर एक्सेसरीज कंपनी ट्रस्ट से बनी। कीबोर्ड, माउस जैसे उपकरण में इस्तेमाल होने वाले पुर्जों के कारोबार ने उन्हें महंगी कारों का शौक पूरा करने की सामर्थ्य दी। उन्होंने बुगाटी का निजी संग्रह तैयार किया, जिसमें आधुनिक हाइपरकारों के साथ ऐतिहासिक मॉडल भी हैं। पेरिडोन का बुगाटी से लगाव उनके कलेक्शन में दिखता है। उन्होंने कारों के साथ बुगाटी फैमिली से जुड़ी कलाकृतियां, फर्नीचर और घड़ियां भी जुटाई हैं। उनकी कंपनी के मुताबिक, ‘पेरिडोन एक्सपीरियंस’ प्रोेजेक्ट का उद्देश्य इस परिवार के विरासत को संजोना है। साल में अधिकतम दो कारें, हर ग्राहक के लिए अलग डिजाइन ब्रुइयार बुगाटी के ‘प्रोग्राम सॉलिटेयर’ की पहली पेशकश है। इसके तहत हर साल अधिकतम दो कारें ही बनेंगी। बाहरी ढांचा और इंटीरियर ग्राहक की पसंद के मुताबिक तैयार होगा। ब्रुइयार 1,600 पीएस, यानी करीब 1,578 हॉर्सपावर देता है। डिजाइन डायरेक्टर फ्रैंक हाइल के मुताबिक, दोनों कारों का एक भी बॉडी पैनल समान नहीं है। संस्थापक के घोड़े से नाम और रंग तक की प्रेरणा कार का नाम बुगाटी के संस्थापक एत्तोरे बुगाटी के पसंदीदा घोड़े ब्रुइयार पर रखा गया है। कंपनी के मुताबिक, एत्तोरे ने अस्तबल का दरवाजा खोलने की ऐसी खास व्यवस्था बनाई थी कि उनका घोड़ा ब्रुइयार उसे खुद खोल सकता था। कार के दरवाजों और सीटों पर घोड़े की आकृतियां कढ़ाई से उकेरी गई हैं। सीटें पेरिडोन के नाप के मुताबिक ढाली गई हैं। गियर लीवर एल्युमीनियम के एक टुकड़े से बना है। उसमें लगे कांच के भीतर घोड़े की हाथ से बनी छोटी मूर्ति रखी गई है। बेटे ने बिजनेस में रुचि नहीं दिखाई, बेच दी कंपनी डच वेबसाइट बेड्राइवेन की सितंबर 2024 की प्रोफाइल के मुताबिक, पेरिडोन ने 12 की उम्र में कार धोने का काम शुरू किया था। हालांकि, वे एक सामान्य कारोबारी परिवार से थे। उनके पिता आयातकों से बचा हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदकर बेचते थे। घर में नाश्ते की मेज पर भी बिजनेस की चर्चा होती थी। पेरिडोन ने आगे चलकर पिता की कंपनी संभाली और उनके बिजनेस को वैश्विक पहचान दी। पर बेटे ने कारोबार संभालने में रुचि नहीं दिखाई तो उन्होंने 2018 में ट्रस्ट बेच दी। बाद में संपत्ति और दूसरे बिजनेस में निवेश किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











