Responsive Scrollable Menu

यूरोपीय देशों पर Drone हमले की फिराक में Russia, Poland के PM ने दी चेतावनी

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि रूस, यूक्रेन का समर्थन कर रहे पोलैंड समेत यूरोपीय देशों पर ड्रोन या रॉकेट से ‘हाइब्रिड’ हमले करने की योजना बना रहा है। ‘हाइब्रिड’ हमले का अर्थ ऐसी कार्रवाई से है, जिसमें सैन्य हमले के साथ साइबर हमले, दुष्प्रचार और अन्य गैर-पारंपरिक तरीकों का भी इस्तेमाल किया जाता है। टस्क ने पोलैंड की संसद में अपने संबोधन में कहा कि रूस इन हमलों को ‘‘दुर्घटना’’ बताने की कोशिश करेगा ताकि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के देशों को किसी सदस्य देश पर हमले की स्थिति में उसकी रक्षा के लिए तत्काल आगे आने से रोका जा सके या कम से कम उनकी इच्छाशक्ति कमजोर की जा सके।

टस्क ने कहा, ‘‘इस बात का वास्तव में खतरा है कि ड्रोन या अन्य तरह के प्रक्षेपास्त्र पूर्वी छोर के एक या कई देशों के क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं और नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आधिकारिक तौर पर यही कहा जाएगा कि यह एक दुर्घटना थी और नाटो के पास जवाबी कार्रवाई पर विचार करने का कोई कारण नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि रूस इसलिए और अधिक खतरनाक हो गया है क्योंकि वह जेट इंजन से संचालित ड्रोन का इस्तेमाल लगातार बढ़ा रहा है। ये ड्रोन अधिक ऊंचाई और तेज गति से उड़ते हैं, इसलिए वायु रक्षा प्रणालियों के लिए उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले उनका पता लगाना अधिक मुश्किल होता है। टस्क ने कहा कि वह पिछले कई महीनों से चेतावनी देते रहे हैं कि रूस नाटो के किसी देश के खिलाफ अधिक गंभीर ‘हाइब्रिड’ हमले की संभवत: तैयारी कर रहा है तथा नाटो, यूक्रेन एवं अमेरिका की खुफिया एजेंसियों से मिली सूचनाओं के आधार पर उनकी चेतावनियां अब अधिक स्पष्ट होती जा रही हैं।

Continue reading on the app

मुंबई- 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस का लाइसेंस सस्पेंड:किचन में यूरिनल, फ्रिज में मीट का खून और कॉकरोच भी मिले

मुंबई के मशहूर 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस का फूड लाइसेंस महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने सस्पेंड कर दिया है। 16 सितंबर को ग्राहक की शिकायत के बाद FDA की टीम ने ओलंपिया कॉफी हाउस का निरीक्षण किया। कोलाबा स्थित रेस्टोरेंट की जांच में सफाई और खाने के रखरखाव से जुड़ी कई गंभीर कमियां मिलीं। FDA के मुताबिक, फूड स्टोरेज एरिया और किचन में यूरिनल मिला। यहां कॉकरोच और मक्खियां भी पाई गईं। फ्रिज में मांस का खून मिला। कच्चे वेज और नॉनवेज खाने को अलग रखने की उचित व्यवस्था भी नहीं थी। 35 में से 34 कर्मचारियों ने ट्रेनिंग नहीं ली जांच में खाना फर्श पर रखना, गंदे पानी का इस्तेमाल और अस्वच्छ तरीके से खाना बनाने जैसी कमियां मिलीं। बर्तन धोने की जगह गंदी थी और खाना काटने वाले लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड भी खराब हालत में थे। कर्मचारियों के लिए जरूरी सुरक्षात्मक कपड़े भी नहीं मिले। FDA के मुताबिक, रेस्टोरेंट में 35 फूड हैंडलर काम करते हैं। इनमें 34 ने जरूरी फूड सेफ्टी ट्रेनिंग नहीं ली थी। जांच में पानी की अनिवार्य रिपोर्ट और सैनिटेशन रिकॉर्ड भी नहीं मिले। इन कमियों के चलते FDA ने फूड लाइसेंस तत्काल सस्पेंड कर दिया। लाइसेंस बहाल होने तक रेस्टोरेंट खाना खरीद, बना, स्टोर, बेच या बांट नहीं सकता। कमियां दूर करने और FDA की दोबारा जांच के बाद ही आगे फैसला होगा। क्रिस्टोफर नोलन-टॉम हॉलैंड पहुंचे थे 1918 में शुरू हुआ ओलंपिया कॉफी हाउस मुंबई के पुराने चर्चित कैफे में शामिल है। इस साल जुलाई में हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड और मैट डेमन के साथ फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन भी यहां पहुंचे थे। नायर अस्पताल की कैंटीन पर भी कार्रवाई महाराष्ट्र FDA ने मुंबई के मिलन पंजाब, सद्गुरु स्वीट्स, विश्वास स्वीट्स एंड स्नैक्स, ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड और ए-1 जनरल एंड ड्राय फ्रूट्स समेत कई प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड या रद्द किए हैं। पुणे के 4 और नागपुर के 2 रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाई हुई है। FDA ने मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल की कैंटीन का लाइसेंस भी तत्काल सस्पेंड किया है। जांच में फूड सेफ्टी और हाइजीन नियमों का उल्लंघन मिला। FDA के अनुसार, मरीजों और आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। कैंटीन के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई जारी है। त्योहार से पहले दूध-मावा की जांच तेज त्योहारों से पहले FDA ने खाद्य पदार्थों की जांच बढ़ा दी है। विभाग के अनुसार, राज्यभर में 2,813 किलो दूध और डेयरी उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी कीमत करीब 7.38 लाख रुपए थी। मुंबई में 479 किलो खुला खोया और 958 किलो मीठा मावा जब्त किया गया। इन्हें अस्वच्छ हालत में ले जा रहे वाहन को भी जब्त किया गया। पालघर में 174 किलो मीठा मावा भी जब्त हुआ। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… तुकाराम मुंढे बोले- अस्पताल में ₹11 के प्रोडक्ट की कीमत ₹325, ₹6.75 की सिरिंज पर MRP ₹57.20, मार्जिन पर सवाल उठाए महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने खरीद कीमत और MRP में बड़े अंतर की बात कही। मुंढे के मुताबिक, एक निजी अस्पताल ने IV इन्फ्यूजन सेट ₹11.05 में खरीदा, जबकि उसकी MRP ₹325 थी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

CPL 2026: 9 रन के अंदर चटकाए 8 विकेट, शादाब-मुकीम का कहर, फाइनल में एंटीगुआ फाल्कन्स

CPL 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालिफायर मुकाबले में शादाब खान और सुफियान मुकीम की जोड़ी ने कहर बरपा दिया. इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर कुल 8 विकेट लिए और फाल्कन्स टीम को फाइनल में पहुंचाया. Fri, 18 Sep 2026 08:48:02 +0530

  Videos
See all

iPhone के लिए दीवानगी! | #shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T05:15:11+00:00

UP Election BJP RSS Plan News: विधानसभा चुनाव के लिए RSS और बीजेपी के बीच समन्वय बैठकें शुरू #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T05:15:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers