Periods में दर्द और ऐंठन से राहत देगा शतावरी का पानी, सुधरेगी Reproductive Health
महिलाओं के शरीर में होने वाले तनाव, हार्मोनल बदलावों, अनियमित लाइफस्टाइल और खानपान का सीधा असर फर्टिलिटी और पीरियड्स पर देखने को मिलता है। पीएमएस, अनियमित पीरियड्स, कंसीव करने में परेशानी या ज्यादा दर्द जैसे समस्याएं होती हैं, जिसके लिए महिलाएं कई बार आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाती हैं। जोकि कारगर भी होते हैं। लेकिन बिना एक्सपर्ट की सलाह के इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
ऐसा ही एक आयुर्वेद हर्ब शतावरी है। इसको महिलाओं की सेहत और खासकर पीरियड्स और फर्टिलिटी से जुड़ी दिक्कतों में काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप इसको पानी में उबालकर पिएंगी, तो यह पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकती है। यह हार्मोन को बैलेंस कर सकती है और कंसीव करने में भी मदद कर सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं पीरियड्स और फर्टिलिटी की समस्या को दूर करने के लिए शतावरी का पानी कैसे पिएं और इसके क्या फायदे होते हैं।
इसे भी पढ़ें: Periods से पहले के हर बदलाव को सामान्य PMS न समझें, ये हैं गंभीर Warning Signs
पीरियड्स में शतावरी के फायदे
पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में शतावरी का अहम रोल होता है। इस कारण इसको महिलाओं का हेल्थ टॉनिक भी कहा जाता है।
जिन महिलाओं को समय पर पीरियड्स नहीं आते हैं। उनके लिए शतावरी का पानी फायदेमंद हो सकता है।
इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके पानी के सेवन से पीरियड्स के दौरान होने वाले तेज दर्द और ऐंठन से भी राहत मिलती है।
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो पीरियड्स में होने वाली हैवी ब्लीडिंग को कम करने में भी शतावरी का पानी सहायता कर सकता है।
इसके सेवन से पीएमएस के लक्षण कम होते हैं। वहीं प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के समय होने वाले मूड स्विंग्स, ब्लोटिंग और थकान को यह कम कर सकती है।
फर्टिलिटी सुधारने में इसके फायदे
शतावरी हार्मोन्स को बैलेंस करके फर्टिलिटी को सुधारने में सहायता करती है। इसके सेवन से कंसीव करने की क्षमता भी बेहतर हो सकती है।
शतावरी रिप्रोडक्टिव हेल्थ और ओव्यूलेशन को बेहतर बनाती है।
यह एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल को संतुलित करती है और ओव्युलेशन भी नियमित होता है।
शतावरी के सेवन से एंग्जायटी या तनाव कम होता है। स्ट्रेस भी कंसीव करने में बाधा पैदा कर सकता है और शतावरी स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद कर सकती है।
शतावरी यूट्रेस को स्वस्थ रखती है, जिससे कंसीव करने की संभावना बढ़ जाती है।
शतावरी में एंटीऑक्सीडेंट्स, फोलिक एसिड और अन्य कई न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे एग क्वालिटी में भी सुधार होता है।
ऐसे पिएं शतावरी का पानी
सबसे पहले शतावरी की दो स्टिक ले लें।
इसको 2 कप पानी में डालकर आधा रह जाने तक उबलने दें।
फिर इसको छानकर गुनगुना पिएं।
Suriya-Jyotika Wedding: 20 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बने सूर्या-ज्योतिका, शादी की सालगिरह पर की क्रिस्चियन वेडिंग, Video
Suriya-Jyothika Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल सूर्या और ज्योतिका की शादी को 20 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर दोनों ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट की। शादी की सालगिरह के कुछ दिनों बाद दोनों ने एक खूबसूरत वॉउ रिन्यूअल सेरेमनी आयोजित की, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी रही। इस खास समारोह की झलकियां अब सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।
शादी की सालगिरह पर मनाया खास जश्न
सूर्या और ज्योतिका ने अपनी इस खास सेरेमनी को ‘द सीक्वल’ नाम दिया। शेयर किए गए वीडियो में दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। सूर्या ने सफेद टक्सीडो पहना, जबकि ज्योतिका सफेद बॉडीकॉन वेडिंग गाउन में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं।
वीडियो में कपल के बच्चों के साथ बिताए पल, मेहमानों के साथ मस्ती और फोटोशूट की झलकियां भी देखने को मिलती हैं। समारोह का माहौल काफी भावुक और खुशनुमा नजर आया।
‘परफेक्ट मैरिज’ नहीं, रिश्ते के उतार-चढ़ाव का जश्न
अपनी पोस्ट में सूर्या और ज्योतिका ने शादी के 20 साल पूरे होने को सिर्फ एक उपलब्धि के तौर पर नहीं, बल्कि रिश्ते के हर उतार-चढ़ाव को स्वीकार करने के अवसर के रूप में बताया।
कपल ने लिखा कि यह समारोह किसी ‘परफेक्ट मैरिज’ का जश्न नहीं है। यह उन समझौतों, एडजस्टमेंट, एक-दूसरे को समझने, त्याग और निस्वार्थ प्रेम का जश्न है, जिसने दोनों को आज का इंसान बनाया है।
2006 में हुई थी सूर्या-ज्योतिका की शादी
सूर्या और ज्योतिका ने 11 सितंबर 2006 को चेन्नई में शादी की थी। दोनों की मुलाकात और नजदीकियां फिल्मों में साथ काम करने के दौरान बढ़ीं। दिलचस्प बात यह है कि शादी से कुछ दिन पहले ही उनकी फिल्म 'सिलुनु ओरु कढ़ल' रिलीज हुई थी, जिसमें दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था।
शादी के बाद दोनों दो बच्चों के माता-पिता बने। उनकी बेटी दिया का जन्म 2007 में हुआ, जबकि बेटे देव का जन्म 2010 में हुआ। दोनों कलाकार आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं और सोशल मीडिया पर भी परिवार से जुड़ी चुनिंदा तस्वीरें ही साझा करते हैं।
आने वाले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं सूर्या
वर्कफ्रंट की बात करें तो सूर्या आने वाले समय में कई फिल्मों में नजर आएंगे। वह निर्देशक जितु माधवन के साथ ‘सीन’ नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं। इसके अलावा निर्देशक टीजे ज्ञानवेल के साथ भी उनका एक प्रोजेक्ट आने वाला है, जिसे होम्बले फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi










