Responsive Scrollable Menu

Suriya-Jyotika Wedding: 20 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बने सूर्या-ज्योतिका, शादी की सालगिरह पर की क्रिस्चियन वेडिंग, Video

Suriya-Jyothika Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल सूर्या और ज्योतिका की शादी को 20 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर दोनों ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट की। शादी की सालगिरह के कुछ दिनों बाद दोनों ने एक खूबसूरत वॉउ रिन्यूअल सेरेमनी आयोजित की, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी रही। इस खास समारोह की झलकियां अब सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।

शादी की सालगिरह पर मनाया खास जश्न
सूर्या और ज्योतिका ने अपनी इस खास सेरेमनी को ‘द सीक्वल’ नाम दिया। शेयर किए गए वीडियो में दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। सूर्या ने सफेद टक्सीडो पहना, जबकि ज्योतिका सफेद बॉडीकॉन वेडिंग गाउन में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं।

Suriya Jyotika wedding

वीडियो में कपल के बच्चों के साथ बिताए पल, मेहमानों के साथ मस्ती और फोटोशूट की झलकियां भी देखने को मिलती हैं। समारोह का माहौल काफी भावुक और खुशनुमा नजर आया।

‘परफेक्ट मैरिज’ नहीं, रिश्ते के उतार-चढ़ाव का जश्न
अपनी पोस्ट में सूर्या और ज्योतिका ने शादी के 20 साल पूरे होने को सिर्फ एक उपलब्धि के तौर पर नहीं, बल्कि रिश्ते के हर उतार-चढ़ाव को स्वीकार करने के अवसर के रूप में बताया।

Suriya Jyotika wedding

कपल ने लिखा कि यह समारोह किसी ‘परफेक्ट मैरिज’ का जश्न नहीं है। यह उन समझौतों, एडजस्टमेंट, एक-दूसरे को समझने, त्याग और निस्वार्थ प्रेम का जश्न है, जिसने दोनों को आज का इंसान बनाया है।

2006 में हुई थी सूर्या-ज्योतिका की शादी
सूर्या और ज्योतिका ने 11 सितंबर 2006 को चेन्नई में शादी की थी। दोनों की मुलाकात और नजदीकियां फिल्मों में साथ काम करने के दौरान बढ़ीं। दिलचस्प बात यह है कि शादी से कुछ दिन पहले ही उनकी फिल्म 'सिलुनु ओरु कढ़ल' रिलीज हुई थी, जिसमें दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था।

शादी के बाद दोनों दो बच्चों के माता-पिता बने। उनकी बेटी दिया का जन्म 2007 में हुआ, जबकि बेटे देव का जन्म 2010 में हुआ। दोनों कलाकार आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं और सोशल मीडिया पर भी परिवार से जुड़ी चुनिंदा तस्वीरें ही साझा करते हैं।

आने वाले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं सूर्या
वर्कफ्रंट की बात करें तो सूर्या आने वाले समय में कई फिल्मों में नजर आएंगे। वह निर्देशक जितु माधवन के साथ ‘सीन’ नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं। इसके अलावा निर्देशक टीजे ज्ञानवेल के साथ भी उनका एक प्रोजेक्ट आने वाला है, जिसे होम्बले फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है।

Continue reading on the app

Isha Rikhi: ईशा रिखी ने Badshah पर लगाए चीटिंग के आरोप? बोलीं- फिजिकल, इमोशनल और सोशल… तीनों तरह से मिला धोखा!

Isha Rikhi On Divorce With Badshah: पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिक्की ने हाल ही में रैपर-सिंगर बादशाह से अलग होने की घोषणा की थी। अब बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। कनिका मान से बातचीत के दौरान ईशा ने बताया कि रिश्ते में उनके साथ क्या गलत हुआ।

ईशा की बातों से ऐसा लगा कि वह अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात कर रही थीं। उन्होंने इशारा किया कि उनका पार्टनर रिश्ता तो चाहता था, लेकिन उससे जुड़ी जिम्मेदारियां नहीं लेना चाहता था।

ईशा ने कहा- तीनों तरह की चीटिंग हुई
बातचीत के दौरान कनिका ने ईशा से पूछा कि उनके रिश्ते में किस तरह की चीटिंग हुई थी- फिजिकल, इमोशनल या सोशल? इस पर ईशा ने जवाब दिया, “सभी।” ईशा ने आगे बताया कि वह रिश्तों में किसी तीसरे व्यक्ति की बातों पर तुरंत भरोसा नहीं करतीं। 

उन्होंने कनिका का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई उनके बारे में कुछ बताए, तो वह तब तक उस बात को नहीं मानेंगी, जब तक खुद अपनी आंखों से न देख लें।

रिश्ता खत्म होने पर समझ आता है
ईशा ने बताया कि अगर कोई उनके दिमाग के साथ खेलता है, तो वह उससे सबूत मांगती हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई कुछ कह रहा है तो या तो उसका सबूत दे, या फिर उनके दिमाग से खेलना बंद करे। उन्होंने आगे कहा, “जब रिश्ता खत्म होता है, तब आपको एहसास होता है कि पूरे समय आपके साथ खेल हो रहा था।” ईशा के मुताबिक, रिश्ते के दौरान उन्हें कुछ बातों पर शक हो सकता था, लेकिन उन्होंने तब तक उन पर भरोसा नहीं किया, जब तक उन्हें खुद चीजें साफ नजर नहीं आईं।

मुझे बेस्ट फ्रेंड की तरह ट्रीट किया
ईशा ने बताया कि ऐसी स्थिति में फंसना काफी टॉक्सिक हो सकता है। उन्होंने कहा कि सामने वाला किसी व्यक्ति को अपना बेस्ट फ्रेंड बताकर उसके साथ वैसा ही व्यवहार कर सकता है। बाद में एहसास होता है कि आप वास्तव में उसके लिए बेस्ट फ्रेंड थे ही नहीं। ईशा ने कहा कि उन्हें अपने पार्टनर के पूरे सोशल सर्कल से नहीं मिलवाया गया था, बल्कि कुछ चुनिंदा लोगों से ही मिलवाया गया था।

कई लोगों को ‘बेस्ट फ्रेंड’ बनाने की बात
जब कनिका ने पूछा कि क्या वहां बहुत सारे बेस्ट फ्रेंड थे, तो ईशा ने बताया कि कुछ लोगों को थोड़े समय के लिए करीबी दोस्त की तरह रखा जाता था। कनिका ने पूछा कि कोई ऐसा क्यों करेगा? इस पर ईशा ने इसे ‘कन्वीनियंस’ यानी अपनी सुविधा से जोड़कर देखा। उन्होंने बताया कि सामने वाला किसी व्यक्ति को अपनी जिंदगी में इसलिए बनाए रखना चाहता है, क्योंकि उससे उसे ऐसी चीजें मिलती हैं जो उसे कहीं और से नहीं मिल सकतीं।

रिश्ता भी चाहिए और आजादी भी
कनिका ने फिर पूछा कि क्या वह व्यक्ति रिश्ता तो चाहता था, लेकिन उसकी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता था? ईशा ने इस बात से सहमति जताई। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति चाहता था कि कोई उसकी जिंदगी में बना रहे, लेकिन साथ ही उसे अपनी आजादी भी चाहिए थी। ईशा के मुताबिक, वह यह भी तय करना चाहता था कि सामने वाला किन लोगों से मिले और किनसे नहीं। 

यह भी पढ़े- एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह के बाद अब बिग बॉस 20 में आएंगे करण वाही? एक्टर के बयान ने दिया बड़ा हिंट

Continue reading on the app

  Sports

42 मैच में 13 शतक, दुनिया में बेस्ट एवरेज, फिर देवदत्त पडिक्कल को क्यों नहीं मिली जगह?

Team India Selection: वनडे सीरीज का सेलेक्शन इस बार खास था क्योंकि श्रेयस अय्यर के रूप में बैटिंग ऑर्डर में एक स्थान खाली था. उनकी जगह भरने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को चुना गया है. Wed, 16 Sep 2026 23:54:53 +0530

  Videos
See all

Viral Video | ई रिक्शा चालक से मारपीट का VIDEO | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T18:50:15+00:00

Jammu की Burma Basti में अब नहीं दिखेंगे ये घर-दुकान? प्रशासन के Action के बाद बदली तस्वीर #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T18:50:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers