Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में माही विज ने पलटा गेम, यंग को दिया धोखा, शुरू हुआ नया ड्रामा

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20'  में आए दिन नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में माही विज (Mahhi Vij) और आम्रपाली (Amrapali Dubey) के बीच लड़ाई देखने को मिली. हालांकि दोनों ने एक दूसरे से सामने से बात करने की वजह पीढ़ पीछे बोलते दिखें.  वहीं, घर में यंग डीएसए अकेले ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो दोनों से दोस्ती रखते हैं और उन्होंने दोनों को इस दौरान संभाला. लेकिन अब माही ने यंग (Yung) से ही दुश्मनी मोल ली है.

आम्रपाली और माही विज की हुई लड़ाई

लेटेस्ट एपिसोड में माही विज और आम्रपाली की जमकर लड़ाई होती है. दरअसल, आम्रपाली किचन में खाना बना रही होती है और माही वहां आकर मैरी कॉम को खाने बनाने के लिए पूछती है. इसी बीच दोनों की बहस होती है और  आम्रपाली माही विज को किचन से दूर रहने के लिए कहती है. फिर माही बाहर चले जाती है और बीच में यंग फंसते हैं. वो दोनों के पास बार-बारी जाते हैं और उन दोनों को संभालते हैं. दोनों ही एक्ट्रेस बाद में रोने लगती हैं.

कैप्टेंसी टास्क में हुआ बवाल

वहीं, शो में कैप्टेंसी टास्क होता है, जिसमें लड़कियां लड़कों पर रंग फेंकती हैं और ये सब टीम में होता है. इस टास्क में सबसे पहले अरिश्फा, रीति और लव जाती हैं. पहले राउंड की संचालन उदिति होती हैं और इस टास्क में अरिश्फा-स्काउट की गंदी लड़ाई होती है. टास्क में स्काउट अरिश्फा को टच करने पर उठाकर पटकने की धमकी देता है. तो वहीं, अरिश्फा उनके गेमिंग पर सुनाती है. बाद में स्काउट अपनी गेमिंग कॉम्यूनिटी से अरिश्फा को बाहर निकलने तक की बात कर देते हैं.

ये भी पढें- Bigg Boss 20: माही विज-आम्रपाली दुबे के बीच हुई तीखी बहस, खाना बनाने को लेकर रोने लगी टीवी एक्ट्रेस

अपकमिंग एपिसोड में होगा धमाका

इस बीच अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें माही अपने ही दोस्त यंग के खिलाफ जाती है. प्रोमो में घरवालों के बीच कैप्टेंसी टास्क चल रहा है और सभी लड़के एक बार फिर व्हाइट हाउस में जाते हैं और इस बार माही विज को अंदर जाने का मौका मिलता है. वीडियो में माही बार बार यंग पर कलर डालती हुई नजर आई. वो  आसिफ खान को भी निशाना बनाने की कोशिश करती हैं, लेकिन माही यंग के पीछे पड़ जाती हैं और बार बार उस पर कलर डालती हैं.

माही और यंग की टूटी दोस्ती

प्रोमो में आगे यंग, आम्रपाली दुबे, लव कौर, आसिफ खान और स्काउट के साथ बैठे होते हैं और आम्रपाली  बोलती हैं0 'माही जी इसी के पीछे लगी रही और कारण क्या बता रही है कि मैं तो फेयर खेल रही थी. यंग तो एक बार कैप्टन बन गया ना' इस पर यंग बोलते हैं- 'छोड़ ब्रो... मेरा कोई नहीं है यहां' इसी बीच कनिका भी माही विज से मस्ती करने की कोशिश करती हैं और कहती हैं- 'आज ज्वाइंट फैमिली टूट गई. अब आप न्यूक्लियर में आ जाओगी.' इसके बाद वो खूब हंसती हैं. दूसरी तरफ स्काउट यंग को कहते हैं कि वो आज के बाद माही विज के साथ बैठेंगे भी नहीं और यंग इस पर हामी भरते हैं.

इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट

बता दें, इस हफ्ते शो से आसिफ, स्काउट और रोहैद नॉमिनेट हुए है. इन्हें बिग बॉस की तरफ से सजा के तौर पर नॉमिनेट किया गया है. दरअसल,  यंग, आसिफ, स्काउट और रोहैद ने नॉमिनेशन डिस्कशन किया था, ऐसे में इन्हें सजा देते हुए सीधा नॉमिनेट किया गया. लेकिन यंग कैप्टन होने की वजह से बच गए.

ये भी पढ़ें- विक्की-कैटरीना से सलमान खान तक, अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में लगा सितारों का मेला

Continue reading on the app

योगी सरकार की बुंदेलखंड को सौगात, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को दी मंजूरी; 1008 करोड़ रुपये आएगा खर्च

UP News: योगी सरकार अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के सभी जिलों को ताबड़तोड़ सौगात दे रही है. अब सीएम योगी ने बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, सीएम योगी की अध्यक्षता में मंगलवार (15 सितंबर) को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस छह लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को बनाने में लगभग 1,008.67 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.

ये एक्सप्रेसवे चित्रकूट धाम को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा. इस एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद इलाके में यातायात की रफ्तार बढ़ जाएगी. इससे यात्रा आसान और पहले से अधिक आरामदायक होने की उम्मीद है. एक्सप्रेसवे बनने के बाद वाहन इस पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से फर्राटा भरेंगे. बता दें कि यूपी कैबिनेट ने कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी है. बता दें कि इस लिंक एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट का पूरा खर्च उत्तर प्रदेश सरकार उठाएगी. इसमें केंद्र सरकार की कोई वित्तीय भागीदारी नहीं होगी.

15.172 किलोमीटर लंबा होगा लिंक एक्सप्रेसवे

बता दें कि ये प्रस्तावित चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 15.172 किलोमीटर होग. इसे इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) मोड के तहत बनाया जाएगा. ये एक्सप्रेसवे लगभग 110 मीटर चौड़ा होगा, जिसमें छह लेन होंगी. इस पर वाहन 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की अधिकतम रफ्तार से चलेंगे.

लिंक एक्सप्रेसवे पर बनेंगे कई पुल, फ्लाईओवर और 17 अंडरपास

जानकारी के मुताबिक, इस लिंक एक्सप्रेसवे के सड़क का निर्माण के साथ ही कई महत्वपूर्ण संरचनाओं का भी निर्माण किया जाएगा. जिसमें एक्सप्रेसवे में एक बड़ा पुल, चार छोटे पुल, एक फ्लाईओवर, 17 अंडरपास और 23 पुलिया (culverts) बनाने का प्रस्ताव है. इसके अलावा एक टोल प्लाजा और टोल कनेक्शन बूथ भी बनाया जाएगा.

योगी सरकार शुरू करेगी बिल्डर चुनने की प्रक्रिया

कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए बिल्डर चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके लिए ग्लोबल बोलियां आमंत्रित की जाएंगी. चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू होगा. बता दें कि चित्रकूट एक महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थल है. जहां हर साल लाखों तीर्थयात्री और पर्यटक आते हैं.

इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट धाम की यात्रा आसान और तेज होने की उम्मीद है. इसके साथ ही दूर-दराज के इलाकों से आने वाले लोगों को भी इस लिंक एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. साथ ही छह लेन वाली, एक्सेस-कंट्रोल्ड सड़क से यात्रा करना ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर की मुश्किलें, आवास की समस्या का किया समाधान

मैन्युफैक्चरिंग प्रमोशन पॉलिसी-2025

बता दें कि कैबिनेट ने राज्य में खिलौना बनाने के काम को बढ़ावा देने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए 'उत्तर प्रदेश खिलौना निर्माण प्रोत्साहन नीति-2025'को भी मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही, लखनऊ में पहले से मंजूर हो चुके हाई-टेक टाउनशिप प्रोजेक्ट को पूरा करने के प्रस्ताव को भी योगी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं को हर साल पांच लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा: योगी आदित्यनाथ

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: तीसरे टी20 में भी पानी पिलाते रहेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया प्लेइंग XI का प्लान

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. ऐसे में तीसरे मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने हिंट दिया है कि वह प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं. ऐसे में हो सकता है कि वैभव सूर्यवंशी को खेलने का भी मौका मिले. Wed, 16 Sep 2026 14:51:17 +0530

  Videos
See all

Shahzad Bhatti Gang | Amit Shah: शहजाद भट्टी गैंग आतंकी संगठन घोषित #shorts #ytshorts #shahzadbhatti #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T10:45:39+00:00

Rajasthan Nikay Chunav Ajmer : खरीद-फरोख्त की आशंका, कांग्रेस पार्षदों की बेंगलुरु में बाड़ेबंदी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T10:45:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers