योगी सरकार की बुंदेलखंड को सौगात, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को दी मंजूरी; 1008 करोड़ रुपये आएगा खर्च
UP News: योगी सरकार अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के सभी जिलों को ताबड़तोड़ सौगात दे रही है. अब सीएम योगी ने बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, सीएम योगी की अध्यक्षता में मंगलवार (15 सितंबर) को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस छह लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को बनाने में लगभग 1,008.67 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.
ये एक्सप्रेसवे चित्रकूट धाम को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा. इस एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद इलाके में यातायात की रफ्तार बढ़ जाएगी. इससे यात्रा आसान और पहले से अधिक आरामदायक होने की उम्मीद है. एक्सप्रेसवे बनने के बाद वाहन इस पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से फर्राटा भरेंगे. बता दें कि यूपी कैबिनेट ने कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी है. बता दें कि इस लिंक एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट का पूरा खर्च उत्तर प्रदेश सरकार उठाएगी. इसमें केंद्र सरकार की कोई वित्तीय भागीदारी नहीं होगी.
15.172 किलोमीटर लंबा होगा लिंक एक्सप्रेसवे
बता दें कि ये प्रस्तावित चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 15.172 किलोमीटर होग. इसे इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) मोड के तहत बनाया जाएगा. ये एक्सप्रेसवे लगभग 110 मीटर चौड़ा होगा, जिसमें छह लेन होंगी. इस पर वाहन 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की अधिकतम रफ्तार से चलेंगे.
लिंक एक्सप्रेसवे पर बनेंगे कई पुल, फ्लाईओवर और 17 अंडरपास
जानकारी के मुताबिक, इस लिंक एक्सप्रेसवे के सड़क का निर्माण के साथ ही कई महत्वपूर्ण संरचनाओं का भी निर्माण किया जाएगा. जिसमें एक्सप्रेसवे में एक बड़ा पुल, चार छोटे पुल, एक फ्लाईओवर, 17 अंडरपास और 23 पुलिया (culverts) बनाने का प्रस्ताव है. इसके अलावा एक टोल प्लाजा और टोल कनेक्शन बूथ भी बनाया जाएगा.
योगी सरकार शुरू करेगी बिल्डर चुनने की प्रक्रिया
कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए बिल्डर चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके लिए ग्लोबल बोलियां आमंत्रित की जाएंगी. चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू होगा. बता दें कि चित्रकूट एक महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थल है. जहां हर साल लाखों तीर्थयात्री और पर्यटक आते हैं.
इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट धाम की यात्रा आसान और तेज होने की उम्मीद है. इसके साथ ही दूर-दराज के इलाकों से आने वाले लोगों को भी इस लिंक एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. साथ ही छह लेन वाली, एक्सेस-कंट्रोल्ड सड़क से यात्रा करना ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर की मुश्किलें, आवास की समस्या का किया समाधान
मैन्युफैक्चरिंग प्रमोशन पॉलिसी-2025
बता दें कि कैबिनेट ने राज्य में खिलौना बनाने के काम को बढ़ावा देने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए 'उत्तर प्रदेश खिलौना निर्माण प्रोत्साहन नीति-2025'को भी मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही, लखनऊ में पहले से मंजूर हो चुके हाई-टेक टाउनशिप प्रोजेक्ट को पूरा करने के प्रस्ताव को भी योगी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है.
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं को हर साल पांच लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा: योगी आदित्यनाथ
ब्रिटेन के बाद EU से भी ज्यादा फायदा, भारतीय चमड़ा-जूते की बढ़ेगी डिमांड, 5.5 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है एक्सपोर्ट
भारत का चमड़ा और जूते-चप्पल निर्यात वित्त वर्ष 2026-27 तक 5.5 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के साथ हुए व्यापार समझौतों से इस क्षेत्र को बड़ी मजबूती मिलने की संभावना है.
The post ब्रिटेन के बाद EU से भी ज्यादा फायदा, भारतीय चमड़ा-जूते की बढ़ेगी डिमांड, 5.5 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है एक्सपोर्ट appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24








