Jio यूजर्स को पूरे 1 साल मुफ्त मिलेगा Canva Pro, जानें कैसे उठाएं ₹4,000 की बचत का फायदा
रिलायंस जियो और Canva की बड़ी डील! ₹399 और ₹349 वाले प्लांस पर 12 महीने तक Canva Pro मुफ्त मिलेगा. जानें MyJio ऐप से ₹4000 की बचत वाला ऑफर एक्टिव करने का तरीका.
The post Jio यूजर्स को पूरे 1 साल मुफ्त मिलेगा Canva Pro, जानें कैसे उठाएं ₹4,000 की बचत का फायदा appeared first on Prabhat Khabar.
MP में बनेगी सीमेंस एनर्जी इंडिया की बड़ी यूनिट, उज्जैन में 2053 करोड़ का निवेश करेगी कंपनी, 1500+ लोगों को मिलेगा रोजगार
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में एक और कदम आगे बढ़ाने जा रहा है। प्रदेश में सीमेंस एनर्जी इंडिया की बड़ी पॉवर ट्रांसफार्मर निर्माण इकाई स्थापित होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड को उज्जैन स्थित विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 में 60.49 एकड़ भूमि का आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) सौंपा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार, 16 सितंबर को मंत्रालय में सीमेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुइल्हर्मे मेंडोंका, मुख्य वित्तीय अधिकारी हरीश शेखर तथा हेड-रियल एस्टेट पुनीत बंसल को भूमि का आशय पत्र सौंपा। मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला भी मौजूद रहे।
कंपनी की तरफ से बड़ी क्षमता के पॉवर ट्रांसफार्मर के निर्माण के लिए लगभग 2,053 करोड़ रुपए का निवेश करने का प्रस्ताव दिया गया है। कंपनी की यूनिट स्थापना से 1500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
निवेश से MP में औद्योगिक विकास और कुशल रोजगार सृजन को मिलेगी नई गति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश उद्योगों के लिए अनुकूल नीतियों, बेहतर कनेक्टिविटी, उपलब्ध भूमि बैंक, औद्योगिक अधोसंरचना और निवेशक अनुकूल वातावरण के कारण देश के अग्रणी निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा है। सरकार औद्योगिक निवेशों के क्रियान्वयन तथा रोजगार सृजन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी की प्रस्तावित परियोजना मध्यप्रदेश को देश के उभरते ऊर्जा उपकरण एवं विद्युत अवसंरचना विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह निवेश राज्य में उन्नत विनिर्माण, औद्योगिक विकास तथा कुशल रोजगार सृजन को नई गति प्रदान करेगा।
सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड के बारे में
सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड ऊर्जा उत्पादन, ऊर्जा संचरण, औद्योगिक विद्युतीकरण, ऊर्जा भंडारण तथा डीकार्बोनाइजेशन समाधानों से जुड़ी अग्रणी कंपनी है। कंपनी का दक्षिण एशिया क्षेत्र में व्यापक परिचालन है और यह वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग एवं अनुसंधान क्षमताओं के लिए जानी जाती है।
क्या लाभ मिलेगा
- इस प्रस्तावित इकाई में बड़ी क्षमता के पावर ट्रांसफार्मरों का निर्माण किया जाएगा, जो देश की बढ़ती विद्युत अवसंरचना आवश्यकताओं, ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार तथा ऊर्जा क्षेत्र के आधुनिकीकरण में योगदान देंगे।
- परियोजना से क्षेत्रीय औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी और सहायक उद्योगों, लॉजिस्टिक्स तथा सेवा क्षेत्र में भी नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।
- परियोजना के क्रियान्वयन के साथ विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा उज्जैन और आसपास के क्षेत्र ऊर्जा उपकरण विनिर्माण के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होंगे।
- यह निवेश मध्यप्रदेश की औद्योगिक प्रगति, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य और ऊर्जा अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज मंत्रालय में सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गुइल्हर्मे मेंडोंका ने भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड को उज्जैन स्थित विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 में 60.49 एकड़ भूमि… pic.twitter.com/bkx6WJliz0
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 15, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










