Responsive Scrollable Menu

UCC विवाद के बीच नीतीश कुमार ने बुलाई JDU की अहम बैठक, सभी सांसद, विधायक और MLC करेंगे चर्चा

JDU Meeting: गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर किए गए एलान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने पार्टी सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की बैठक बुलाई है. यह बैठक 18 सितंबर को पटना में  जेडीयू दफ्तर में होगी. खबरों के मुताबिक, इस बैठक में यूसीसी (UCC) पर चर्चा होने की उम्मीद है. इसके साथ ही बैठक के एजेंडे में फरक्का जल संधि भी शामिल हो सकती है.

बता दें कि जेडीयू की ये बैठक तब बुलाई गई है जब हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले BJP के नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार वाले सभी 21 राज्यों में यूसीसी लागू किया जाएगा. इस घोषणा ने नई राजनीतिक बहस शुरू कर दी है. खासकर जेडीयू जैसे एनडीए के सहयोगी इस बयान के बाद सकते में आ गए हैं.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

'उन्होंने हम पर दबाव बनाया...', दूसरा T20 हारने के बाद ये क्या बोल गए अफगानिस्तानी कप्तान, टीम इंडिया को लेकर दिया बड़ा बयान

Ibrahim Zadran Statement: भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेले गए दूसरे T20 मैच में भी अफगानिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई और एक बार फिर टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते हुए 159 स्कोर तक ही पहुंच पाई. इसके बाद गेंदबाजों ने भी निराश किया, क्योंकि भारत ने तो इस लक्ष्य को महज 15वें ओवर में ही हासिल कर लिया. नतीजन, अफगानिस्तान 7 विकेट से मैच हारा और 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 0-2 से पिछड़ गया. तो आइए जान लेते हैं कि इस हार के बाद कप्तान इब्राहिम जदरान ने क्या-क्या कहा...

इब्राहिम जदरान ने बताई कहां हुई टीम से चूक

भारत के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद इब्राहिम जदरान ने अपनी टीम की गलतियों को स्वीकार किया और माना कि उनसे गलती हुई है.

पिछले मैच की गलतियों को सुधारने में आ रही मुश्किलों के बारे में पूछे जाने पर कप्तान इब्राहिम जदरान ने कहा, हां, बिल्कुल, हमें फिर से मुश्किल हुई. हमें वो नहीं मिला जो हम चाहते थे, लेकिन एक टीम के तौर पर हमने इस बारे में सोचा कि कैसे सुधार करें और इंटरनेशनल क्रिकेट में, खासकर बड़ी टीमों के खिलाफ, कैसा अप्रोच रखें. हां, मैं कहूंगा कि हमने पावरप्ले में अच्छा नहीं खेला. इसलिए हमें वहां मोमेंटम नहीं मिला. उन्होंने हम पर दबाव बनाया.

गेंदबाजों को लेकर कही अहम बात

दूसरे टी-20 मैच में भी न केवल अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने निराश किया बल्कि गेंदबाज भी बेअसर दिखे. इसी का नतीजा रहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 15वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. गेंदबाजों को लेकर जरदान ने कहा, "मैं बॉलर्स को क्रेडिट देता हूं, हम उस एरिया में सुधार करने के बारे में सोचेंगे और मुझे यकीन है कि फिर हम इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे बड़ी टीमों के खिलाफ भी मुकाबला कर पाएंगे."

कप्तान ने सोच बदलने की कही बात

पहले मैच के बाद ड्रेसिंग-रूम में हुई बातचीत और टारगेट स्कोर पर कहा, "हमने सोचा कि कैसे 150-160 के स्कोर को 200 से ऊपर ले जाया जाए. तो हमें टीम में वैसी सोच (इंटेंट) लाने की जरूरत है. अगर आप सही सोच के साथ पावरप्ले में 60 रन बनाते हैं, तो कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन हमें 200 से अधिक रन बनाने की सही सोच के साथ खेलना चाहिए. लेकिन हां, हमने ऐसा नहीं किया."

इब्राहिम जदरान ने बताया कैसे बेहतर करेगा अफगानिस्तान

इब्राहिम जदरान ने अपनी टीम की कमियों को स्वीकारा और साथ ही बताया कि वह किस तरह से सुधार करके बेहतर हो सकते हैं और भारत जैसी बड़ी टीमों को टक्कर दे सकते हैं.

उन्होंने आगे कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि अगर हमें इंटरनेशनल लेवल पर बड़ी टीमों को हराना है, तो हमें इस एरिया में सुधार करना होगा. लेकिन मैं यह भी कहूंगा कि यह इस साल हमारा दूसरा ही मैच था. हमें ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिले. तो जैसा कि मैंने पहले कहा, हम इस बारे में सोचेंगे. जैसे ही हम उस एरिया में सुधार कर लेंगे, मुझे पूरा यकीन है कि हम बड़ी टीमों को चुनौती दे पाएंगे."

ये भी पढ़ें: 'शुरू-शुरू में इसे पचाना मुश्किल था...', बैक टू बैक मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने क्यों दिया ऐसा बयान, जमकर हो रहा वायरल

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2027 Auction: अरुण धूमल का बड़ा अपडेट, जानें इस बार कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी

ipl auction 2027: IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी तीन साल बाद भारत लौट रही है। IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने बताया कि आगामी मिनी ऑक्शन भारत में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 2024 में दुबई, 2025 में जेद्दा और 2026 में अबू धाबी में नीलामी हुई थी। हालांकि, 2027 ऑक्शन के लिए भारत में किस शहर को वेन्यू बनाया जाएगा, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है।

शादी के सीजन की वजह से विदेश में हुआ ऑक्शन
अरुण धूमल ने PTI से बातचीत में बताया कि BCCI हर साल ऑक्शन भारत में कराने की कोशिश करता है, लेकिन शादी के सीजन के दौरान वेन्यू उपलब्ध नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि इस बार ऑक्शन छोटा होगा, इसलिए उम्मीद है कि भारत में उपयुक्त जगह मिल जाएगी।

धूमल 18 सितंबर को होने वाली BCCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) में IPL चेयरमैन के पद पर दोबारा चुने जाने वाले हैं। ऑक्शन किस शहर में होगा, इसका फैसला BCCI के पसंदीदा वेन्यू की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।

Impact Player Rule पर भी फैसला संभव
IPL 2027 से पहले Impact Player Rule को लेकर भी बड़ा फैसला हो सकता है। हाल ही में IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इस नियम पर चर्चा हुई और BCCI ने फ्रेंचाइजियों से एक बार फिर उनकी राय मांगी है।

फिलहाल यह नियम 2027 सीजन तक लागू रहने वाला है, लेकिन BCCI अब इसे रिव्यू करने के लिए तैयार है। अरुण धूमल ने कहा कि इस मामले पर सभी स्टेकहोल्डर्स से फीडबैक लिया जाएगा और इसके बाद फैसला किया जाएगा।

Impact Player Rule के तहत टीम मैच के दौरान किसी भी समय एक खिलाड़ी को दूसरे खिलाड़ी से रिप्लेस कर सकती है। हालांकि, इस नियम को लेकर कई बड़े खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई है। भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों ने इस नियम पर अपनी चिंता जाहिर की है। खिलाड़ियों की प्रमुख दलील है कि इससे विशेषज्ञ ऑलराउंडरों की भूमिका कमजोर होती है। IPL 2026 से पहले भी ज्यादातर कप्तानों ने BCCI के सामने Impact Player Rule को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही नियम को खत्म करने की मांग फिर तेज हुई है।

इस बीच खैरुल मजूमदार भी BCCI AGM के दौरान IPL गवर्निंग काउंसिल में दोबारा चुने जाने वाले हैं।

Wed, 16 Sep 2026 19:04:40 +0530

  Videos
See all

मेडिकल कॉलेज में गार्डों की दबंगई, ई रिक्शा चालक से मारपीट! #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T14:44:14+00:00

PM Modi के जन्मदिन पर Delhi BJP Office में खास तैयारी #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T14:42:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers