टी20 सीरीज: ब्रूक का शतक, बटलर चूके, इंग्लैंड ने पहले मैच में श्रीलंका को 119 रन से हराया
टी20 सीरीज: ब्रूक का शतक, बटलर चूके, इंग्लैंड ने पहले मैच में श्रीलंका को 119 रन से हराया
UCC विवाद के बीच नीतीश कुमार ने बुलाई JDU की अहम बैठक, सभी सांसद, विधायक और MLC करेंगे चर्चा
JDU Meeting: गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर किए गए एलान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने पार्टी सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की बैठक बुलाई है. यह बैठक 18 सितंबर को पटना में जेडीयू दफ्तर में होगी. खबरों के मुताबिक, इस बैठक में यूसीसी (UCC) पर चर्चा होने की उम्मीद है. इसके साथ ही बैठक के एजेंडे में फरक्का जल संधि भी शामिल हो सकती है.
बता दें कि जेडीयू की ये बैठक तब बुलाई गई है जब हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले BJP के नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार वाले सभी 21 राज्यों में यूसीसी लागू किया जाएगा. इस घोषणा ने नई राजनीतिक बहस शुरू कर दी है. खासकर जेडीयू जैसे एनडीए के सहयोगी इस बयान के बाद सकते में आ गए हैं.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation










