Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: आज किन राशि वालों की खुलेगी किस्मत? होने वाली है धनवर्षा, करियर में भी तरक्की के संकेत, जानें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: आज किन राशि वालों की खुलेगी किस्मत? होने वाली है धनवर्षा, करियर में भी तरक्की के संकेत, जानें अपना राशिफलBreaking News Today Live Updates: बाढ़ के बाद नेपाल में भूकंप का कहर, आधी रात कांपी धरती; इतनी रही तीव्रता
Breaking News Today Live Updates: आज 16 सितंबर 2026 और दिन बुधवार है. पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आज उनके पैतृक गांव वडनगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कोलकाता के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा को केंद्र में रखते हुए आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. वहीं पीएम मोदी आज यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें EPS-95 पेंशन वृद्धि आदि पर चर्चा होगी. वहीं सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान को नई गति देने के लिए पोर्टल लॉन्च किया जाएगा.
वहीं उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में भी आज सुनवाई होगी. उधर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में भारतीय विश्व मामलों की परिषद (ICWA) के सहयोग से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत होगी. 'वाना (WANA) में संकट: भारत के लिए नीतिगत निहितार्थ' विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में पश्चिम एशिया और उत्तर अफ्रीका क्षेत्र में जारी संकट तथा उसके भारत पर संभावित नीतिगत प्रभावों पर चर्चा की जाएगी.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
News Nation








