Responsive Scrollable Menu

UP Weather Today: आज यूपी के इन इलाकों में बरसेंगे बादल! गरज-चमक के साथ बारिश, जानिए IMD का ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश में 16 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलेगा. पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. हालांकि, पूरे प्रदेश के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.

The post UP Weather Today: आज यूपी के इन इलाकों में बरसेंगे बादल! गरज-चमक के साथ बारिश, जानिए IMD का ताजा अपडेट appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा:सोना ₹1036 गिरकर ₹1.51 लाख पर आया, गूगल रिसर्चर बोले- इंसानी नस्ल खत्म कर देगा AI

कल की बड़ी खबर UPI से जुड़ी रही। UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगेगा। यह शुल्क ग्राहकों से नहीं बिजनसेमैन से लिया जाएगा। वहीं कल सोने के दाम 1,036 रुपए और चांदी 179 रुपए कम हुए हैं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… 1. ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा:किसी भी ट्रांजेक्शन पर ₹300 से ज्यादा नहीं ले सकेंगे; नियम 15 अक्टूबर से लागू UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगेगा। फीस की मैक्सिमम लिमिट 300 रुपए तक की गई है। यह अमाउंट अलग-अलग ट्रांजैक्शन पर निर्भर करेगा। यह शुल्क ग्राहकों से नहीं बिजनसेमैन से लिया जाएगा। हालांकि ₹2,000 तक पेमेंट करने पर ग्राहक और बिजनेसमैन दोनों से किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 2. सोना ₹1036 गिरकर ₹1.51 लाख पर आया:इस महीने ₹5 हजार सस्ता हो चुका, चांदी की कीमत आज ₹179 कम हुई सोने-चांदी के दाम में आज यानी 15 सितंबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,036 रुपए घटकर 1.51 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 179 रुपए कम होकर 2.29 लाख रुपए पर आ गई है। पूरी खबर पढ़ें… 3. गूगल रिसर्चर बोले- इंसानी नस्ल खत्म कर देगा AI:खतरा टालने के लिए बहुत कम समय; 4 साल में मामूली से हैकर बने AI एजेंट्स गूगल डीपमाइंड के एक पूर्व वैज्ञानिक बिलाल चुगताई ने चेतावनी दी है कि AI पूरी मानव जाति को खत्म कर सकती है। उन्होंने ये भी कहा कि इसे रोकने के लिए समय बहुत कम बचा है। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद दुनिया को AI के इस छिपे खतरे से आगाह किया है। पूरी खबर पढ़ें… 4. ओरेकल ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला:सुबह 4 बजे सिस्टम एक्सेस बंद, 6 बजे मेल आया- आज आपका आखिरी दिन टेक कंपनी ओरेकल में फिर से छंटनी शुरू हो गई है। कंपनी ने अमेरिका में हजारों कर्मचारियों को निकाल दिया है। इस फैसले के बाद भारत में स्थित ओरेकल डेवलपमेंट सेंटर के कर्मचारियों के बीच भी अनिश्चितता का माहौल है। कंपनी AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश बढ़ा रही है, जिसके लिए पारंपरिक विभागों से बजट कम किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 5. भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता 19 अक्टूबर से लागू होने की उम्मीद:भारतीय निर्यात पर ड्यूटी नहीं, 15 साल में ₹1.9 लाख करोड़ निवेश करेगा न्यूजीलैंड भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी FTA 19 अक्टूबर से लागू होने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने 15 सितंबर को यह जानकारी दी। दोनों देशों ने 27 अप्रैल को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसका मकसद वस्तुओं और सर्विस सेक्टर बिजनेस और निवेश को बढ़ावा देना है। पूरी खबर पढ़ें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने उगली आग, 18 गेंदों में खेली मैच की सबसे तेज पारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच शुरू हुई यूथ वनडे सीरीज के पहले मैच में द्रविड़ के बेटे का कहर देखने को मिला. इसी मैच में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अपना डेब्यू भी किया. Fri, 18 Sep 2026 17:27:06 +0530

  Videos
See all

Houthi Vs Pakistan : क्या हूती बनाम पाक की जंग होगी? | Middle East Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T12:15:29+00:00

Mamata Banerjee :ममता बनर्जी को बड़ा झटका! | Suvendhu Adhikari Nandigram | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T12:13:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers