Rajasthan Today Weather: राजस्थान में इन 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Rajasthan Today Weather: राजस्थान में मानसून फिलहाल सक्रिय बना हुआ है, लेकिन आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसमी सिस्टम कमजोर होने लगेगा. दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर बना वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया अब दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर सामान्य लो प्रेशर एरिया में बदल चुका है. इसके बावजूद इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी तक फैला ...
The post Rajasthan Today Weather: राजस्थान में इन 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट appeared first on Taza Hindi Samachar.
Palmistry: लचीले Thumb वाले होते हैं खुले दिल के और सीधा अंगूठा रखने वाले दिमाग के पक्के
हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं, शरीर के बनावट और चिन्हों आदि के बारे में काफी कुछ बताया गया है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ लोगों का अंगूठा आसानी से पीछे की ओर झुक जाता है। तो वहीं कुछ लोगों का अंगूठा एकदम सीधा और सख्त होता है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक यह सिर्फ शरीर की बनावट नहीं है, बल्कि आपके फैसलों, स्वभाव और पैसों को संभालने के तरीके के बारे में काफी कुछ बताता है। तो आइए जानते हैं पीछे की ओर मड़ने वाला लचीला अंगूठा और सीधा और सख्त अंगूठे वाले जातक कैसे होते हैं।
पीछे की ओर मुड़ने वाला लचीला अंगूठा
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों का अंगूठा पीछे की ओर आसानी से मुड़ जाता है। ऐसे लोग दिल के साफ और खुले विचारों वाले होते हैं।
इसे भी पढ़ें: Forehead Signs Analysis: माथे की बनावट और रेखाओं से जानें महिलाओं का Career और Fortune
ऐसे जातक जहां भी जाते हैं, बहुत जल्दी नए दोस्त बना लेते हैं। इनको घूमना-फिरना, नई जगहों को एक्सप्लोर करना और लोगों से कनेक्ट करना बेहद पसंद होता है।
यह जातक भविष्य की टेंशन लेने की जगह वर्तमान को खुलकर जीना पसंद करते हैं। वहीं पैसों के मामले में यह कंजूस नहीं होते हैं।
ऐसे जातक हमेशा दान-पुण्य और दूसरों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। इन लोगों के पास ज्यादा समय तक पैसों की कमी नहीं रहती है। अगर कभी समस्या आती भी है, तो कहीं न कहीं से जुगाड़ हो ही जाता है।
हालांकि इन जातकों का सीधापन कई बार इन पर ही भारी पड़ जाता है। यह आसानी से दूसरों की बातों में आ जाते हैं और इमोशनल होकर कई बार ऐसे फैसले ले लेते हैं, जिससे बाद में धोखा या फिर नुकसान उठाना पड़ता है। हालांकि हालात कितने भी बुरे क्यों न हों, यह जातक आसानी से हार नहीं मानते हैं।
एकदम सीधा रहने वाला अंगूठा
जिन लोगों का अंगूठा एकदम सीधा रहता है और पीछे नहीं झुकता है। तो ऐसे लोगों का मिजाज लचीले अंगूठे वालों से काफी अलग होता है।
यह जातक जो एक बार ठान लेते हैं, उसको पूरा करके सांस लेते हैं। ऐसे जातकों को अपने वादों और नियमों से समझौता करना इनको पसंद नहीं होता है।
ऐसे जातक दिल से ज्यादा दिमाग से काम लेते हैं। भावनाओं और जल्दबाजी में बहकर यह कोई कदम नहीं उठाते हैं। यह हर स्थिति को नाप-तौलकर और फायदा-नुकसान देखकर ही कोई फैसला लेते हैं।
वहीं पैसों के मामले में भी यह काफी समझदार होते हैं। फिजूलखर्ची करना, बजट मैनेज करना और सही जगह इंवेस्टमेंट करना इन जातकों की खूबी होती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Taza Hindi Samachar
prabhasakshi








