Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: '2 साल का प्यार...हम शादी करने वाले थे', एक्स BF करण वाही को याद कर रो पड़ीं उदिति सिंह 

रियलिटी शो Bigg Boss 20 के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोल रहे हैं। अब कंटेस्टेंट उदिति सिंह ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर करण वाही के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। करण को याद करते हुए उदिति इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने बताया कि दोनों का रिश्ता काफी सीरियस था और वो शादी की प्लानिंग कर रहे थे।  

करण वाही संग शादी करने वाली थीं उदिति
बिग-बॉस के घर के अंदर उदिति सिंह अपने कॉ-कंटेस्टेंट माहि विज, काजी तौकीर और अमन गांधी से बात कर रही थी। इस बीच, माहि ने बोली की शो में आने से पहले ऐसी चर्चाएं थी कि उदिति अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ बिग बॉस में आएंगी। इस पर उदिति ने करण का नाम लिए बिना कहा कि अगर वह भी शो में आते तो उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि वह इस रिश्ते से काफी पहले ही मूव ऑन कर चुकी हैं। 

उदिति ने कहा, “वो साथ भी आ जाता तो मेरे लिए किसी और कंटेस्टेंट जैसा ही होता। मैंने कब का मूव ऑन कर लिया है।” हालांकि, इसके बाद जब उदिति ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात कीं। इस दौरान वह खुद को इमोशनल होने से नहीं रोक पाई।  

Instagram DM से शुरू हुई थी लव स्टोरी
उदिति ने बताया कि उनकी और करण की पहली बातचीत इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उन्होंने करण को लंदन के एक रेस्टोरेंट को लेकर मैसेज किया था। उस समय करण लंदन में थे। इसके बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया और बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा। करीब दो महीने बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। उदिति के मुताबिक, उनका रिश्ता सिर्फ डेटिंग तक सीमित नहीं था, बल्कि दोनों फ्यूचर को लेकर भी काफी सीरियस थे।

लॉकडाउन में शादी तक पहुंची थी बात
उदिति ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह भारत आ गई थीं और एक MNC में नौकरी तलाश रही थीं। इसी दौरान वह करण के काफी क्लॉज रही और दोनों का रिश्ता गहरा होता गया है। दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत होने लगी थी।लेकिन इसके बाद कारण उनका रिश्ता टूट गया, जो उनके लिए काफी मुश्किल दौर था।

अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए उदिति की रो पड़ी। उन्हें इमोशनल देखकर माहि विज और घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स ने उन्हें गले लगाया और संभाला।

2022 में हुआ था दोनों का ब्रेकअप
उदिति सिंह और करण वाही करीब दो साल से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों का 2022 में ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, अब उदिति का कहना है कि वह इस रिश्ते से आगे बढ़ चुकी हैं। वहीं, करण वाही इस समय Khatron Ke Khiladi 15 में नजर आ रहे हैं। वह Remix, Dill Mill Gayye, Kuch Toh Log Kahenge और Jhalak Dikhhla Jaa जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। करण Bigg Boss 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आए थे।
 

Continue reading on the app

UPSSSC Recruitment 2026: एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग समेत 132 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का एक और मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में सीनियर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 132 पदों को भरा जाएगा।

इन पदों पर अलग-अलग विषयों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, प्लांट प्रोटेक्शन, हॉर्टीकल्चर, पशुपालन, एग्रोनॉमी, महिला कल्याण, सहकारिता, पंचायत, मृदा विज्ञान, कृषि, कृषि प्रसार और सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसे विषय शामिल हैं।

14 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
UPSSSC Senior Instructor भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर 12 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन किया जा सकेगा।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का PET-2025 में शामिल होना जरूरी है। PET स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

किस विषय में कितने पद?
सीनियर इंस्ट्रक्टर के कुल 132 पदों में सबसे ज्यादा 30 पद एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के हैं। इसके अलावा अलग-अलग विषयों में भी रिक्तियां रखी गई हैं।

भर्ती में प्लांट प्रोटेक्शन, हॉर्टीकल्चर, पशुपालन, एग्रोनॉमी, महिला कल्याण, सहकारिता, पंचायत, मृदा विज्ञान, कृषि, कृषि प्रसार और सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसे विषय शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?
पद के अनुसार अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग: एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में डिग्री और कम से कम 50 प्रतिशत अंक।
प्लांट प्रोटेक्शन, एग्रोनॉमी, सॉइल साइंस और कृषि प्रसार: कृषि में BSc और न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक।
हॉर्टीकल्चर: संबंधित विषय में BSc।
पशुपालन: BSc या MSc।
महिला कल्याण: होम साइंस, होम इकोनॉमिक्स, पोषणाहार या आहार में BSc।
सहकारिता: MA Economics, MSc Agricultural Economics या MCom।
पंचायत: MA Economics, MSc Agricultural Economics या MA Sociology।
कृषि: पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 55 प्रतिशत अंक।
सार्वजनिक स्वास्थ्य: ग्रेजुएशन के साथ मान्यता प्राप्त सफाई निरीक्षक परीक्षा का सर्टिफिकेट।

उम्र सीमा और आवेदन फीस
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 25 रुपये फीस जमा करनी होगी। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग से परीक्षा शुल्क लिया जाएगा।

100 अंकों की होगी मेन्स परीक्षा
PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेन्स परीक्षा दो घंटे की होगी और कुल 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।

यहां से करें आवेदन
योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तारीख से UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता, विषयवार योग्यता और अन्य शर्तों को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में जरूर जांच लेना चाहिए।
 

Continue reading on the app

  Sports

'दोनों ट्रॉफी भारत आएंगी', नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद बीसीसीआई का दावा

BCCI assured Asia Cup Trophies: बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफियां आखिरकार बीसीसीआई मुख्यालय जरूर पहुंचेंगी. दोनों टीमों ने एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. Fri, 18 Sep 2026 22:44:02 +0530

  Videos
See all

US government releases sixth batch of UFO files. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T21:45:20+00:00

Houthis claim biggest advancement this year in Yemen | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T22:00:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers