UPSSSC Recruitment 2026: एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग समेत 132 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का एक और मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में सीनियर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 132 पदों को भरा जाएगा।
इन पदों पर अलग-अलग विषयों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, प्लांट प्रोटेक्शन, हॉर्टीकल्चर, पशुपालन, एग्रोनॉमी, महिला कल्याण, सहकारिता, पंचायत, मृदा विज्ञान, कृषि, कृषि प्रसार और सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसे विषय शामिल हैं।
14 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
UPSSSC Senior Instructor भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर 12 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन किया जा सकेगा।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का PET-2025 में शामिल होना जरूरी है। PET स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
किस विषय में कितने पद?
सीनियर इंस्ट्रक्टर के कुल 132 पदों में सबसे ज्यादा 30 पद एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के हैं। इसके अलावा अलग-अलग विषयों में भी रिक्तियां रखी गई हैं।
भर्ती में प्लांट प्रोटेक्शन, हॉर्टीकल्चर, पशुपालन, एग्रोनॉमी, महिला कल्याण, सहकारिता, पंचायत, मृदा विज्ञान, कृषि, कृषि प्रसार और सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसे विषय शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता क्या है?
पद के अनुसार अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग: एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में डिग्री और कम से कम 50 प्रतिशत अंक।
प्लांट प्रोटेक्शन, एग्रोनॉमी, सॉइल साइंस और कृषि प्रसार: कृषि में BSc और न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक।
हॉर्टीकल्चर: संबंधित विषय में BSc।
पशुपालन: BSc या MSc।
महिला कल्याण: होम साइंस, होम इकोनॉमिक्स, पोषणाहार या आहार में BSc।
सहकारिता: MA Economics, MSc Agricultural Economics या MCom।
पंचायत: MA Economics, MSc Agricultural Economics या MA Sociology।
कृषि: पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 55 प्रतिशत अंक।
सार्वजनिक स्वास्थ्य: ग्रेजुएशन के साथ मान्यता प्राप्त सफाई निरीक्षक परीक्षा का सर्टिफिकेट।
उम्र सीमा और आवेदन फीस
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 25 रुपये फीस जमा करनी होगी। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग से परीक्षा शुल्क लिया जाएगा।
100 अंकों की होगी मेन्स परीक्षा
PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेन्स परीक्षा दो घंटे की होगी और कुल 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
यहां से करें आवेदन
योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तारीख से UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता, विषयवार योग्यता और अन्य शर्तों को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में जरूर जांच लेना चाहिए।
उत्तर प्रदेश की 69000 शिक्षक भर्ती में 8 तरह के विवाद निपटाएगा सुप्रीम कोर्ट
69000 शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट केवल आरक्षण विवाद ही नहीं कुल आठ तरह के मामलों का निस्तारण करेगा। शीर्ष अदालत ने आठ प्रकार की मांग को लेकर दायर याचिकाओं को श्रेणीवार संकलित करने के आदेश दिए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan






