Responsive Scrollable Menu

IIT JAM 2027: आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर तक भरें फॉर्म; फरवरी में परीक्षा, जानें फीस और जरूरी दस्तावेज

IIT JAM 2027 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने IIT JAM 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2026 है। आवेदन में बदलाव के लिए संशोधन विंडो 10 नवंबर 2026 को खुलने की उम्मीद है।

कौन कर सकता है आवेदन?
IIT JAM 2027 के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अपनी स्नातक डिग्री पूरी कर ली है। इसके अलावा वे अभ्यर्थी भी पात्र हैं, जो 2027 में अपनी योग्यता डिग्री की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले हैं।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पाठ्यक्रम और पात्रता से जुड़े आधिकारिक नियम जरूर जांच लेने चाहिए।

कितनी है आवेदन फीस?
आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और चुने गए परीक्षा पत्रों की संख्या के आधार पर अलग-अलग है।
महिला, SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए:

  1. एक परीक्षा पत्र: 1,000 रुपये
  2. दो परीक्षा पत्र: 1,350 रुपये

अन्य सभी श्रेणियों के लिए:
एक परीक्षा पत्र: 2,000 रुपये
दो परीक्षा पत्र: 2,700 रुपये

JAM की ओर से अलग से कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, बैंक या पेमेंट गेटवे की ओर से लिया जाने वाला शुल्क, यदि लागू हुआ, तो उम्मीदवार को खुद देना होगा।

आवेदन के लिए ये दस्तावेज रखें तैयार
फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। इनमें शामिल हैं-

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट या प्रमाण पत्र
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, 3.5 सेमी × 4.5 सेमी
  • सफेद कागज पर काले या गहरे नीले पेन से निर्धारित आकार के बॉक्स में किया गया हस्ताक्षर
  • जहां लागू हो, श्रेणी प्रमाण पत्र
  • PwD उम्मीदवारों के लिए वैध PwD प्रमाण पत्र और UDID कार्ड/नंबर

नोट: PwD प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य नहीं है।

14 फरवरी को होगी IIT JAM परीक्षा
IIT JAM 2027 परीक्षा 14 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी।

  1. पहला सत्र: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  2. दूसरा सत्र: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

उम्मीदवार एक या दो परीक्षा पत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, दो पेपर चुनने की अनुमति तभी होगी, जब दोनों परीक्षाएं अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जा रही हों।

IIT JAM 2027 के लिए ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाएं।
  • आवेदन करने से संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • एक या दो परीक्षा पत्रों का चयन करें।
  • अपनी श्रेणी और चुने गए पेपर के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान की रसीद सुरक्षित रख लें।

Continue reading on the app

Bigg Boss 20 WKW: 'वीकेंड के वार' में सलमान खान के स्वैग, काजी तौकीर के हुए फैन, बोले- 'रॉकस्टार तो एक ही है'

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। पहले ही हफ्ते में काफी मसाला देखने को मिल चुका है। इसी बीच बिग बॉस 20 का पहला वीकेंड का वार काफी एंटरटेनिंग होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान घरवालों के साथ मस्ती करते हुए नजर आएंगे। इस बीच शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान कंटेस्टेंट काजी तौकीर के अंदाज से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं।

सलमान बोले- ‘इस घर में रॉकस्टार तो एक ही है’
प्रोमो में सलमान खान काजी तौकीर की तारीफ करते हुए कहते हैं- "इस घर में कितने भी स्टार्स हैं, रॉकस्टार तो एक ही है काजी तौकीर। पूरे हफ्ते मैं अपने Owww करके चल रहे थे... मुझे सिखा दो ना 'मैं एक रॉकस्टार बेबी हूं।'

इसके बाद बॉलीवुड सुपरस्टार ने बिग बॉस 20 के बाकी कंटेस्टेंट्स से काज़ी का सिग्नेचर डांस स्टेप करवाया और बताया कि यह स्टेप करना उनके लिए मुश्किल है।

घरवालों के साथ मस्ती भरा अंदाज
काजी तौकीर की खास पहचान बन चुके डांस स्टेप को लेकर भी सलमान ने घरवालों के साथ मस्ती की। उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स से काजी का सिग्नेचर स्टेप करने को कहा।

इसके बाद सलमान खुद भी इस स्टेप को करने की कोशिश करते हैं और मजाक में बताते हैं कि इसे करना उनके लिए भी आसान नहीं है।

पहले वीकेंड का वार में बढ़ेगा इविक्शन का रोमांच
‘बिग बॉस 20’ के पहले वीकेंड का वार को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। खासकर इस हफ्ते होने वाले पहले एविक्शन को लेकर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं।

इस सप्ताह कनिका मान, उदिति सिंह, लव गिल और अरिश्फा खान नॉमिनेशन में हैं। अब इनमें से कौन घर से बाहर होगा, यह आने वाले एपिसोड में साफ होगा।

16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ सीजन
‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है। इस सीजन में कुल 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को घर में एंट्री मिली है। शो में आगे चार और वाइल्ड कार्ड एंट्री होने की भी उम्मीद है।

इस सीजन में एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिक्खी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रिती तिवारी, उडिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, रोहेद खान, युंग डीएसए और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं।

कब और कहां देखें ‘बिग बॉस 20’?
‘बिग बॉस 20’ का प्रसारण रोजाना किया जा रहा है। शो को JioHotstar पर रात 9 बजे और कलर्स TV पर रात 10:30 बजे देखा जा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में दिखता असली खून, लेकिन हार-जीत पहले से तय? क्या फिक्स होता है पूरा मैच

WWE Fight is real or fake: वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट की रंगीन और रोमांचक दुनिया का सबसे बड़ा सच यह है कि इसका 99 फीसदी ड्रामा, मैच का नतीजा और स्टोरीलाइन पहले से स्क्रिप्टेड होती है. हालांकि, रिंग में लिया जाने वाला रिस्क और लगने वाला दर्द पूरी तरह से असली होता है. रिंग में स्प्रिंग तकनीक, खास तरह की कुर्सियों और ब्लड कैप्सूल्स का चालाकी से इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह लाइव एक्शन शो रियल लगे. Fri, 18 Sep 2026 18:06:25 +0530

  Videos
See all

₹500 के नोट तिगुने करने का झांसा...Mira Bhayandar में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश | Maharashtra | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T12:46:57+00:00

iPhone 18 Pro : iPhone 18 Pro अब मिनटों में घर पर! ₹7,000 तक Discount | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T12:46:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers