Responsive Scrollable Menu

New Bike: हीरो ग्लैमर X 125 नए इंटीग्रेटेड ABS के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

New Bike: हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में ग्लैमर एक्स 125 का नया वेरिएंट इंटीग्रेटेड एबीएस के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह 125 सीसी सेगमेंट की पहली मोटरसाइकिल है, जिसमें इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (आईबीएस) के साथ सिंगल-चैनल एबीएस दिया गया है। इस तकनीक से अलग-अलग सड़क परिस्थितियों में बाइक की ब्रेकिंग और स्थिरता को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.01 लाख रखी गई है।

ब्रेकिंग और सुरक्षा फीचर्स
नई ग्लैमर एक्स 125 में पहली बार एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) जोड़ा गया है। यह फीचर अचानक या तेज ब्रेक लगाने की स्थिति में पहियों के लॉक होने की संभावना को कम करता है और बेहतर ब्रेकिंग नियंत्रण देने में मदद करता है। बाइक में पहले से मौजूद पैनिक ब्रेक अलर्ट और हैजर्ड लैंप जैसे सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं।

मस्कुलर डिजाइन और एलईडी लाइटिंग
डिजाइन की बात करें तो ग्लैमर एक्स 125 को मस्कुलर और स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसमें एच-सिग्नेचर फुल-एलईडी लाइटिंग के साथ स्पोर्टी ग्राफिक्स मिलते हैं, जो बाइक को सड़क पर अलग पहचान देते हैं।

एडवांस कंसोल और कनेक्टिविटी
बाइक में 10.7 सेंटीमीटर का एडैप्टिव मल्टी-कलर कंसोल दिया गया है। इसमें 60 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं, जिनमें गियर शिफ्ट एडवाइजरी, डिस्टेंस-टू-एंप्टी और रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर शामिल हैं।

इसके अलावा, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ईटीए डिस्प्ले और कॉल/एसएमएस अलर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इंजन और राइडिंग मोड
हीरो ग्लैमर एक्स 125 में स्प्रिंट-ईबीटी इंजन दिया गया है, जो 8,250 आरपीएम पर 11.4 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। बाइक में राइडिंग जरूरत के हिसाब से इको, रोड और पावर तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है, जो लंबी दूरी की राइडिंग के दौरान उपयोगी हो सकता है।

आराम और सुविधा
राइडिंग कंफर्ट के लिए बाइक में चौड़ा हैंडलबार, लंबी और फ्लैट सीट और कम सीट हाइट दी गई है। इसके अलावा, सीट के नीचे डुअल मोबाइल स्टोरेज और सी-टाइप यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।

हीरो ग्लैमर एक्स 125 इंटीग्रेटेड एबीएस की कीमत
हीरो ग्लैमर एक्स 125 के इंटीग्रेटेड एबीएस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.01 लाख है। एबीएस, तीन राइडिंग मोड, क्रूज कंट्रोल और कनेक्टेड फीचर्स के साथ यह बाइक 125 सीसी सेगमेंट में तकनीक और सुरक्षा के मामले में एक मजबूत विकल्प के तौर पर पेश की गई है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Car Update: वोल्वो XC40, EX40 और EC40 के अपडेटेड मॉडल रीवील, जानें क्या हुए बदलाव?

Car Update: वोल्वो ने अपनी एक्ससी40, ईएक्स40 और ईसी40 के अपडेटेड मॉडल पेश कर दिए हैं। नए मॉडल्स में मामूली डिजाइन बदलाव के साथ केबिन को भी अपडेट किया गया है। इनमें बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, गूगल जेमिनी इंटीग्रेशन और बेहतर सुरक्षा तकनीक जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी ने इन मॉडल्स को लेटेस्ट तकनीक और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के साथ अपडेट किया है।

डिजाइन और एक्सटीरियर में बदलाव
तीनों मॉडल्स के फ्रंट हिस्से में वोल्वो के सिग्नेचर थॉर्स हैमर डीआरएल के साथ मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। साथ ही बंपर के डिजाइन को भी पहले की तुलना में साफ-सुथरा बनाया गया है।

एक्ससी40 को अलग पहचान देने के लिए इसमें नई ग्रिल डिजाइन दी गई है। वहीं, ईसी40 और ईएक्स40 में ब्लैक-आउट ग्रिल फिनिश देखने को मिलती है।

रियर प्रोफाइल की बात करें तो एक्ससी40 और ईएक्स40 में नए एलईडी टेल-लैंप, अपडेटेड टेलगेट और नया बंपर दिया गया है। तीनों मॉडल्स के अलॉय व्हील्स को भी नया डिजाइन मिला है। एक्ससी40 में अब 18 से 20 इंच तक के व्हील्स का विकल्प उपलब्ध है।

इसके अलावा ग्राहकों के लिए ब्लैक एडिशन भी पेश किया गया है, जिसमें एक्सटीरियर के कई हिस्सों को ब्लैक फिनिश दी गई है।

केबिन और इंफोटेनमेंट
नई एक्ससी40, ईएक्स40 और ईसी40 के केबिन में सबसे बड़ा अपडेट इंफोटेनमेंट सिस्टम को लेकर किया गया है। इनमें वोल्वो के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 11.2 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है।

इसमें गूगल जेमिनी इंटीग्रेशन भी शामिल है। इसकी मदद से ड्राइवर इन-कार असिस्टेंट के साथ ज्यादा प्राकृतिक तरीके से बातचीत कर सकता है। इसके अलावा कंपनी ने इंटीरियर के लिए नई अपहोल्स्ट्री और डेकोर विकल्प भी पेश किए हैं।

सुरक्षा फीचर्स में भी सुधार
वोल्वो ने नए मॉडल्स में सुरक्षा को भी बेहतर किया है। कंपनी के मुताबिक, तीनों कारों में स्टैंडर्ड तौर पर ऑटोमैटिक इमरजेंसी स्टीयरिंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो संभावित टक्कर की स्थिति में प्रतिक्रिया देने में मदद करते हैं।

इसके अलावा ग्राहकों को विकल्प के तौर पर लेवल-2 एडीएएस पैकेज और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। वोल्वो का कहना है कि ओवर-द-एयर यानी ओटीए अपडेट के जरिए इन कारों के सॉफ्टवेयर और फीचर्स को समय के साथ बेहतर किया जा सकेगा।

वोल्वो एक्ससी40 का इंजन
वोल्वो एक्ससी40 में 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो अलग-अलग पावर ट्यूनिंग के साथ उपलब्ध है। लोअर-स्पेक वर्जन 163 एचपी की पावर और 265 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

वहीं, ज्यादा पावर वाले वर्जन में इंजन 197 एचपी की पावर और 300 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और पावर फ्रंट व्हील्स तक पहुंचती है।

ईसी40 और ईएक्स40 की बैटरी और रेंज
वोल्वो ईसी40 और ईएक्स40 इलेक्ट्रिक मॉडल्स हैं। इनमें 66 किलोवाट-घंटा से लेकर 79 किलोवाट-घंटा तक के अलग-अलग बैटरी पैक विकल्प दिए गए हैं। वेरिएंट के आधार पर इनमें रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर या डुअल-मोटर सेटअप मिलता है। डुअल-मोटर वर्जन में ऑल-व्हील ड्राइव की सुविधा मिलती है।

इनका अधिकतम पावर आउटपुट 442 एचपी और पीक टॉर्क 670 एनएम तक है। कंपनी के अनुसार, ईएक्स40 की अधिकतम डब्ल्यूएलटीपी रेंज 575 किमी और ईसी40 की 584 किमी तक है।

क्या है खास?
वोल्वो एक्ससी40, ईएक्स40 और ईसी40 के अपडेटेड मॉडल्स में बड़े मैकेनिकल बदलाव के बजाय डिजाइन, तकनीक, कनेक्टिविटी और सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। बड़ा 11.2 इंच डिस्प्ले, गूगल जेमिनी, लेवल-2 एडीएएस और ओटीए अपडेट जैसी सुविधाएं इन्हें पहले से ज्यादा आधुनिक बनाती हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

Asian Games China Women Cricket Team: चीन की महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स की शुरुआत से पहले ही बाहर हो गई. दिलचस्प बात ये रही कि मैच में एक गेंद तक नहीं फेंकी गई और बिना इसके ही चीन को बेरंग लौटना पड़ा. आखिर ऐसा क्यों हुआ? किस नियम के तहत हुआ और इससे भारतीय महिला क्रिकेट टीम को क्या फर्क पड़ेगा, चलिए जानते हैं. Thu, 17 Sep 2026 11:40:39 +0530

  Videos
See all

PM Modi Birthday: अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई! SP | BJP | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T07:10:23+00:00

Saudi Houthi War LIVE: सऊदी पर हूती का हमला जारी, बनाया मक्का को निशाना | Drone Attack | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T07:00:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers