Semicon India 2026: PM Narendra Modi बोले, चिप विनिर्माण का भरोसेमंद केंद्र बनेगा भारत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारत को वैश्विक चिप विनिर्माण के लिए भरोसेमंद गंतव्य के रूप में पेश करते हुए कहा कि सरकार अनुकूल नीतियों और रूपरेखाओं के जरिये उद्योग की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठा रही है। ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर परिवेश तेजी से बढ़ रहा है जिससे नवाचार, निवेश और वृद्धि के नए अवसर खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया को चिप विनिर्माण के लिए नए और भरोसेमंद ठिकानों की जरूरत है और भारत इसके लिए खुद को तैयार कर रहा है।
भारत सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए पसंदीदा गंतव्य बनने की दिशा में सभी कदम उठा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक चिप विनिर्माण की 12 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है और अगले चरण में इनकी संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0’ का परिव्यय पहले चरण के आठ अरब डॉलर से बढ़ाकर 13.5 अरब डॉलर कर दिया गया है।
मोदी ने कहा, ‘‘चाहे नीतियां हों, नियामकीय रूपरेखा हो...आप (विनिर्माताओं) की सफलता के लिए जो भी जरूरी है, उसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार सभी प्रयास कर रही है।’’ उन्होंने पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर और जापान की रेटिंग एजेंसी जेसीआरए द्वारा भारत की रेटिंग बढ़ाए जाने का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और दुनिया का भारत पर भरोसा भी बढ़ रहा है। भारत एक संपूर्ण सेमीकंडक्टर परिवेश तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत चिप डिजाइन और असेंबली से आगे बढ़कर चिप विनिर्माण, उन्नत पैकेजिंग, उपकरण, सामग्री, अनुसंधान और प्रतिभा के क्षेत्रों का विस्तार किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को मजबूत करना और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर निर्भरता कम करना है। भारत को उम्मीद है कि सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखलाओं को कुछ सीमित विनिर्माण केंद्रों से हटाकर उनमें विविधता लाने की वैश्विक कोशिश से देश को चिप तथा इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिल सकती है। अरबों डॉलर के प्रोत्साहन के सहारे नयी दिल्ली वैश्विक विनिर्माताओं को आकर्षित कर रही है और पूर्ण क्षमता वाली ऐसी औद्योगिक व्यवस्था तैयार करने के लिए देश की इंजीनियरिंग प्रतिभा, विशाल उपभोक्ता बाजार तथा रणनीतिक स्थिति का लाभ उठा रही है जिसमें चिप डिजाइन, विनिर्माण, पैकेजिंग और परीक्षण शामिल होंगे।
इस बीच, एप्लाइड मैटेरियल्स ने ‘विजन 2035’ के तहत भारत के सेमीकंडक्टर परिवेश को वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जोड़ने के लिए पांच अरब डॉलर के निवेश की बृहस्पतिवार को घोषणा की।
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई: अक्षय कुमार बोले- 'हमें यूं ही प्रेरित करते रहें', कंगना-सुनील शेट्टी ने भेजे खास संदेश
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं लंबे जीवन की कामना की।
कंगना रनौत ने दी खास शुभकामनाएं
अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में संस्कृत श्लोक के साथ लिखा- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें। उनके नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प निरंतर सशक्त होता रहे।
जीवेत् शरदः शतम् शतम्।
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 17, 2026
सुदिनं सुदिनं जन्मदिनम्।
भवतु मंगलं जन्मदिनम्॥
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें। उनके… pic.twitter.com/TNZm7AxYPr
अक्षय कुमार ने सेवा के जरिए जन्मदिन मनाने की बात कही
अभिनेता अक्षय कुमार ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि जन्मदिन मनाने का एक खूबसूरत तरीका यह हो सकता है कि इस दिन किसी जरूरतमंद की मदद की जाए और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाई जाए।
आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएँ, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएँ… बस इतना सा संकल्प।
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 17, 2026
Happy Birthday…
अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि वह देशवासियों को प्रेरित करते रहें। उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में 'जय भारत' और 'जय महाकाल' भी लिखा।
अनुपम खेर ने की लंबी और स्वस्थ जिंदगी की कामना
अभिनेता अनुपम खेर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश साझा किया। उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लंबे, स्वस्थ और आनंदमय जीवन की कामना की।
भारत के माननीय एवं अत्यंत प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!????????
— Anupam Kher (@AnupamPKher) September 17, 2026
ईश्वर आपको लंबा, स्वस्थ और आनंदमय जीवन प्रदान करे। आप केवल करोड़ों भारतीयों के लिए ही नहीं, बल्कि विश्वभर में विभिन्न देशों के असंख्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।????… pic.twitter.com/kDY9v1Uein
सुनील शेट्टी ने भी दी बधाई
अभिनेता सुनील शेट्टी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आने वाले वर्ष के लिए अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और देश की सेवा के प्रति निरंतर समर्पण की कामना की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi







.jpg)
