राष्ट्र-धर्म की रक्षा के लिए अब हमें शास्त्रों के साथ शस्त्र धारण करने होंगे: Raghuraj Pratap Singh
रायबरेली के ऊंचाहार में यूपी के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे की ओर से आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) ने भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सुरक्षा पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने 'जेन-ज़ी' (Gen Z) के नाम पर देश विरोधी गतिविधियों और प्रदर्शनों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी ताकतों को मिडिल ईस्ट, पाकिस्तान और यूरोप से विदेशी फंडिंग मिल रही है। भारत और भारतीयता के खिलाफ रची जा रही साजिशों पर आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि देश व समाज के सामने गंभीर खतरे हैं। राजा भैया ने आह्वान किया कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए अब हमें शास्त्रों के साथ-साथ शस्त्र भी धारण करने होंगे। राष्ट्रधर्म की रक्षा के लिए अब हमें शास्त्रों के साथ शस्त्र धारण करने होंगे: Raghuraj Pratap Singh #RajaBhaiya #RaghurajPratapSingh #Kunda #Raebareli #UPPolitics #SanatanDharma #IndianCulture #BreakingNews #ViralSpeech #Shorts ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
Xi Jinping India Visit: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे पर सुरक्षा सख्त; 15,000 जवान, 200 पैरामिलिट्री कंपनियां और 500 CCTV कैमरों से निगरानी
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के तहत विश्व नेताओं के आगमन के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को अभूतपूर्व सुरक्षा घेरे में ला दिया गया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शनिवार को भारत पहुंचे। उनकी 24 घंटे की इस छोटी लेकिन कूटनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है।
15 हजार जवान, NSG और पैरामिलिट्री का कड़ा पहरा
सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली पुलिस के 15,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की करीब 200 कंपनियां मुहैया कराई गई हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के 100 से अधिक स्नाइपर्स व कमांडो और दिल्ली पुलिस की स्वाट टीमें मुख्य कार्यक्रम स्थल भारत मंडपम और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के ठहराव वाले होटलों पर तैनात हैं।
500 से अधिक CCTV और AI-आधारित निगरानी
शी जिनपिंग और अन्य वीवीआईपी काफिलों की आवाजाही वाले मार्गों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नई दिल्ली क्षेत्र में 500 से अधिक उच्च रिज़ॉल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो 'फेस रिकग्निशन सिस्टम' और स्वचालित नंबर प्लेट रीडर तकनीक से लैस हैं। इसके साथ ही, आसमान से खतरे से निपटने के लिए एंटी-ड्रोन तकनीक और 24 घंटे चालू रहने वाले दो विशेष कमांड रूम स्थापित किए गए हैं।
35 से अधिक प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध
सुरक्षा कारणों से सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, जनपथ, मथुरा रोड और अशोक रोड समेत 35 से अधिक प्रमुख सड़कों पर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोई संपूर्ण 'दिल्ली बंद' नहीं है, हालांकि वीवीआईपी कॉनवॉय गुजरने के समय अस्थायी रूप से गाड़ियों को रोका जा रहा है।
पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता पर नजरें
सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस यात्रा का मुख्य केंद्र शाम 5:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक है। सीमा पर शांति कायम रखने, एलएसी पर तनाव कम करने और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को पटरी पर लाने जैसे विषयों पर दोनों शीर्ष नेताओं की वार्ता को बेहद अहम माना जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
Haribhoomi









