Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399
नेपाल में बाढ़ प्रभावित आठ जिलों से और शव बरामद किए जाने के साथ ही अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1,399 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के उत्तरी और मध्य हिस्सों के कस्बों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई थी।
राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, चितवन जिले से 364 शव, नवलपरासी पूर्व से 232, नवलपरासी पश्चिम से 222 और नुवाकोट से 202 शव बरामद किए गए हैं। इसके अनुसार इसी तरह, रसुवा से 189, गोरखा से 78, धादिंग से 72 और तनहुं से 38 शव बरामद किए गए हैं। इसके अनुसार काठमांडू में इलाज के दौरान दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों की संयुक्त कमान द्वारा तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार, लापता लोगों की संख्या 5,170 होने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक कुल 13,742 लोगों को बचाया जा चुका है।
यह शेयर 75% चढ़ सकता है, मोतीलाल ओसवाल ने दिया बड़ा टारगेट प्राइस
Tenneco Clean Air Share: मोतीलाल ओसवाल के 'बुल केस' (तेजी वाले अनुमान) में FY29 तक 22.7% रेवेन्यू CAGR, BS-VII को पूरी तरह लागू करने, EV को धीरे अपनाने और सस्पेंशन की तेज़ी से बढ़ती मांग को आधार माना गया है। इस स्थिति में टेनेको क्लीन एयर (Tenneco Clean Air) के लिए ₹886 का प्राइस टारगेट तय किया गया है, जिसका मतलब है कि मौजूदा कीमत से इसमें लगभग 75% की बढ़त की संभावना है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Moneycontrol








