Responsive Scrollable Menu

UPI MDR Charge: क्या OTT सब्सक्रिप्शन, SIP का ऑटोपे महंगा होगा? शेयर मार्केट, इंश्योरेंस से पेट्रोल तक... कितना चार्ज लगेगा? समझिए सभी नियम

UPI MDR Charge: सरकार ने UPI पर अलग-अलग सेक्टर के लिए अलग MDR नियम तय किए हैं। कुछ सेगमेंट MDR से बाहर रहेगा। वहीं कैपिटल मार्केट, इंश्योरेंस, पेट्रोल, यूटिलिटी और एजुकेशन पेमेंट पर अलग दरें लागू होंगी। जानिए किस पेमेंट पर कितना चार्ज लगेगा।

Continue reading on the app

MP में नए राज्यपाल की नियुक्ति का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, मुख्य न्यायाधीश को प्रभार देने की मांग, खत्म हुआ राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल

मध्यप्रदेश में राज्यपाल के पद को लेकर दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दरअसल याचिका जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर से सेवानिवृत्त डॉ. एमए खान की ओर से दायर की गई है। वहीं इसमें कहा गया है कि मंगुभाई पटेल का कार्यकाल 8 जुलाई 2026 को पूरा हो चुका है लेकिन नए राज्यपाल की नियुक्ति अब तक नहीं हुई है।

वहीं याचिका पर न्यायमूर्ति आनंद पाठक और न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की युगलपीठ ने सुनवाई की। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अजय रायजादा ने पक्ष रखा। सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल याचिका में बताया गया है कि मंगुभाई पटेल ने 8 जुलाई 2021 को मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में पद संभाला था। उनका पांच साल का कार्यकाल 8 जुलाई 2026 को पूरा हो गया। इसके बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर देरी का मुद्दा हाईकोर्ट में उठाया गया है। साथ ही याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि राज्य में राज्यपाल के पद को लेकर संवैधानिक स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। इसी आधार पर मांग की गई कि जब तक नए राज्यपाल की नियुक्ति नहीं होती तब तक मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को राज्यपाल का प्रभार सौंपा जाए।

केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 156 का दिया हवाला

वहीं मामले में केंद्र सरकार की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल और डिप्टी सॉलिसिटर जनरल भी कोर्ट में पेश हुए। केंद्र की ओर से संविधान के अनुच्छेद 156 का हवाला देते हुए याचिका में की गई मांग का जवाब दिया गया। मामले में केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि नए राज्यपाल की नियुक्ति होने तक पूर्व राज्यपाल पद पर बने रह सकते हैं। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से संविधान के अनुच्छेद 156 के प्रावधानों का उल्लेख किया गया। केंद्र की ओर से कोर्ट को बताया गया कि राज्यपाल का कार्यकाल पांच साल का होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पांच साल पूरे होते ही पद अपने आप खाली हो जाता है। नए राज्यपाल के पद संभालने तक पूर्व राज्यपाल पद पर बने रह सकते हैं।

वंदना झां, जबलपुर

Continue reading on the app

  Sports

250 का स्ट्राइक रेट... 20 गेंद में ठोकी फिफ्टी, फिर भी सैमसन नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच, 23 साल का स्टार ले उड़ा अवॉर्ड

ind vs afg 2nd t20i player of the match: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. सैमसन ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे तेज अर्धशतक ठोका. हालांकि, प्लेयर ऑफ द मैच वो नहीं बने, बल्कि ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को यह अवॉर्ड मिला. नीतीश रेड्डी ने पहली पारी में तीन विकेट चटकाए थे, जिससे अफगानिस्तान की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. Tue, 15 Sep 2026 23:44:28 +0530

  Videos
See all

Rajpal Yadav News | दसवें दीपोत्सव को लेकर तैयारी तेज #ytshorts #shorts #viralshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T20:26:04+00:00

Ambulance Drug Smuggling | एम्बुलेंस के जरिए ड्रग्स तस्करी का खुलासा#ytshorts #shorts #rajpalyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T20:22:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers