Dhaka University संग्रहालय में Muhammad Ali Jinnah की तस्वीरें लगने पर विवाद, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित
ढाका विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने संस्थान के संग्रहालय में पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की तस्वीरें लगाए जाने के मामले की जांच शुरू कर दी है। तस्वीरें लगाये जाने के बाद सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जबकि छात्र संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। जमात-ए-इस्लामी के छात्र संगठन इस्लामी छात्र शिविर के दबदबे वाले ढाका यूनिवर्सिटी सेंट्रल स्टूडेंट्स यूनियन (डीयूसीएसयू) ने रविवार को विश्वविद्यालय के पुनर्व्यवस्थित संग्रहालय को फिर से खोला, जिसमें जिन्ना और उपमहाद्वीप के राजनीतिक इतिहास से जुड़ी तस्वीरें व अखबारों की कतरनें लगाई गई हैं।
संग्रहालय में ढाका के तत्कालीन रेसकोर्स मैदान में 1948 में भाषण देते हुए जिन्ना की एक तस्वीर भी लगी है। इस भाषण में उन्होंने घोषणा की थी कि उर्दू पाकिस्तान की एकमात्र राजकीय होगी। इन तस्वीरों का विभिन्न छात्रों और छात्र संगठनों ने विरोध किया।
सोमवार को ढाका विश्वविद्यालय के एक छात्र ने जिन्ना की तस्वीरें फाड़ दीं। प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के छात्र संगठन जातयताबादी छात्र दल (जेसीडी) ने भी तस्वीरों की निंदा की और इसे ‘‘शर्मनाक हरकत’’ बताते हुए कहा कि इससे विश्वविद्यालय की छवि खराब हुई। जेसीडी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से परिसर से इन तस्वीरों और ऐसी ही अन्य चीजों को हटाने का आग्रह किया।
ढाका विश्वविद्यालय ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की है। विश्वविद्यालय के जन संपर्क विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, ‘‘विश्वविद्यालय प्रशासन ने डीयूसीएसयू के पुनर्व्यवस्थित आर्काइव में बिना इजाज़त और विवादित तरीके से तस्वीर प्रदर्शित किये जाने की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई है।’’ प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर मोहम्मद अलमुजद्दादे अलफसाने की अध्यक्षता वाली समिति से यह पता लगाने को कहा गया कि बिना प्रशासनिक मंजूरी के तस्वीरें कैसे और क्यों लगाई गईं। विश्वविद्यालय ने पहले कहा था कि ऐसे लोगों की तस्वीरें लगाना स्वीकार्य नहीं है जिनकी भूमिका 1952 के आंदोलन और बांग्लादेश के 1971 के मुक्ति संग्राम के इतिहास में संदिग्ध है।
विश्वविद्यालय ने इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी। पाकिस्तान के बनने के कुछ समय बाद 1948 में जिन्ना ने पूर्वी बंगाल (बांग्लादेश) का दौरा किया था। ढाका दौरे के दौरान, 21 मार्च को रेसकोर्स मैदान में उन्होंने घोषणा की थी कि पाकिस्तान की राजकीय ‘‘सिर्फ और सिर्फ उर्दू’’ होगी, जबकि पूर्वी पाकिस्तान (जो बाद में बांग्लादेश बना) में बांग्ला बोलने वालों की आबादी सबसे अधिक थी।
इसके तीन दिन बाद ढाका विश्वविद्यालय में दिए गए भाषण में भी उन्होंने अपनी यही बात दोहराई थी। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार, डीयूसीएसयू संग्रहालय में जिन्ना के 21 मार्च के भाषण की एक तस्वीर, 1940 के लाहौर प्रस्ताव से जुड़ी सामूहिक तस्वीर और 1970 के आम चुनाव पर पाकिस्तान के डॉन अखबार की एक कतरन शामिल है। सोमवार को उर्दू विभाग के चौथे वर्ष के छात्र अबू तैयब हबिलदार ने संग्रहालय में जिन्ना की तस्वीरें फाड़ दीं।
उन्होंने कहा कि जिन्ना ने बांग्ला का विरोध किया था, इसलिए विश्वविद्यालय में उन्हें महिमामंडित नहीं किया जाना चाहिए। इस विवाद के कारण वामपंथी झुकाव वाले बांग्लादेश छात्र फेडरेशन के छात्रों ने संग्रहालय में विरोधस्वरूप जमात-ए-इस्लामी के पूर्व प्रमुख गुलाम आजम की तस्वीर लगाई। यह तस्वीर तब की है, जब उन्हें जूतों से पीटा गया था।
गुलाम आजम 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान पूर्वी पाकिस्तान में जमात-ए-इस्लामी के एक प्रमुख नेता थे और बाद में बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध अधिकरण ने उन्हें मानवता के विरुद्ध अपराधों का दोषी ठहराया था। जमात-ए-इस्लामी ने 1971 में पाकिस्तान से पूर्वी पाकिस्तान की आजादी का विरोध किया था।
IND vs AFG 2nd T20I: नीतीश कुमार रेड्डी की घातक गेंदबाजी, अफगानिस्तान ने भारत को दिया 160 रनों का लक्ष्य
IND vs AFG 2nd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20I मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 159 रनों का स्कोर बनाया है. अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जारदान ने 37 रन बनाए. जबकि राशिद खान ने 28 रनों की तूफानी पारी खेली. भारत की ओर से चोट से वापसी कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए. अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके. जबकि जसप्रीत बुमराह, रवि विश्नोई और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली. अब भारत को जीत के लिए 160 रन बनाने होंगे.
पहला ओवर बुमराह ने डाला मेडन, फिर अर्शदीप ने दिया पहला झटका
भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की पारी का आगाज कप्तान इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने किया. हालांकि अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही. जसप्रीत बुमराह ने पहला ओवर मेडन डाला. इसके बाद दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने गुरबाज को आउट कर दिया. गुरबाज खाता भी नहीं खोल पाए.
That's how Jasprit Bumrah started proceedings tonight ????????
— BCCI (@BCCI) September 15, 2026
Updates ▶️ https://t.co/96e4nhbYLf#TeamIndia | #AFGvIND | @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/99r2AZOn7E
इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
इसके बाद इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, जिसे नीतीश कुमार रेड्डी ने तोड़ा. उन्होंने इब्राहिम जादरान को आउट कर अफगानिस्तान को दूसरा झटका दिया. जादरान 33 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 6 चौके शामिल रहे. इसके बाद रवि बिश्नोई ने सेदिकुल्लाह अटल को पवेलियन भेजा. सेदिकुल्लाह 15 गेंद पर 2 चौकों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए.
100 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान ने गंवा दिया था छठां विकेट
सेदिकुल्लाह के आउट होने के बाद गुलबदीन नायब भी चलते बने. उन्हें रेड्डी ने पवेलियन भेजा. गुलबदीन 8 गेंद पर 1 चौके की मदद से 10 रन बनाए. इसके बाद 100 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान ने अपना छठां विकेट गंवा दिया था. अफगानिस्तान को पांचवा झटका उमरजई के रूप में लगा था. उमरजई 11 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. इसके बाद तेजी से रन बना रहे दरविश रसूली को अर्शदीप ने चलता किया. दरविश रसूली 15 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 2 छक्का निकला.
???? to ???? wickets for #TeamIndia
— BCCI (@BCCI) September 15, 2026
Nitish Kumar Reddy ???? Ravi Bishnoi
Updates ▶️ https://t.co/96e4nhbYLf#AFGvIND pic.twitter.com/SOucrKysCo
राशिद खान-मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान को 150 के करीब पहुंचाया
इसके बाद मोहम्मद नबी और राशिद खान ने तेजी से रन बनाए और अफगानिस्तान की पारी को 150 के करीब ले गए. लेकिन फिर 19वें ओवर में बुमराह ने नबी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. नबी ने 14 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और एक छक्का शामिल रहा. इसके बाद पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर नीतीश कुमार रेड्डी ने राशिद खान को आउट किया. राशिद खान ने 16 गेंदों पर 28 रनों की तूफानी पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 1 छक्का निकला. वहीं आखिरी में नूर अहमद 7 रन और मुजीब-उर-रहमान 4 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम के स्कोर को 159 रनों तक पहुंचाया.
ऐसी है भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग 11:
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी.
भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
यह भी पढ़ें: क्रिकेट में महा-उलटफेर! टूट गया सचिन तेंदुलकर का 'असंभव' रिकॉर्ड, बैन के बाद लौटे ब्रैंडन टेलर ने रचा इतिहास
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation










