HIV/AIDS के इलाज में बोत्सवाना की मदद करेगा भारत… 10 टन भेजी एंटी-रेट्रोवायरल दवा… पढ़े पूरी खब़र…
भारत ने अपनी वैश्विक स्वास्थ्य कूटनीति और ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अफ्रीका महाद्वीप के देश बोत्सवाना को बड़ी राहत सामग्री भेजी है। भारत सरकार ने बोत्सवाना के सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ करने और HIV/AIDS के इलाज में सहायता के लिए 10 टन एंटी-रेट्रोवायरल दवाओं की खेप रवाना की है। बता …
The post HIV/AIDS के इलाज में बोत्सवाना की मदद करेगा भारत… 10 टन भेजी एंटी-रेट्रोवायरल दवा… पढ़े पूरी खब़र… appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
Gwalior News: बिलौआ में खदानों की ब्लास्टिंग और क्रशर की धूल से परेशान ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, बंद कराने की मांग
ग्वालियर जिले के बिलौआ में संचालित खदानों और क्रशर के खिलाफ क्षेत्रीय ग्रामीण एकजुट होकर ग्वालियर कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे, ग्रामीणों का कहना है कि ब्लास्टिंग से पूरे गाँव में घरों पर पत्थर गिरते हैं धमाकों की आवाज से बच्चे चौंक जाते हैं वहीं क्रशर से उड़ने वाली धूल से लोग बीमार हो रहे हैं।
ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम नकटापाठा के ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट पहुंचे, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे गाँव में 400 परिवारों की बस्ती है, सरकार ने उन्हें रहने के लिए आवास दिए हैं बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था की है लेकिन क्षेत्र में संचालित खदानों और क्रशर ने उनका जीना मुश्किल कर दिया है।
ब्लास्टिंग से बरसते हैं घरों पर पत्थर
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गाँव के पास पत्थर की दो खदाने हैं एवं एक क्रशर है, खदानों में कभी भी ब्लास्टिंग होने लगती है और उसके पत्थर हमारे घरों पर उड़कर गिरते हैं जिससे कई बार लोग चोटिल हो जाते हैं जब कभी बच्चे इसका वीडियो बनाते हैं तो दबंद खदान संचालक बच्चों को धमकियाँ देते हैं, ग्रामीणों ने कहा क्रशर से निकलने वाली धूल गाँव वालों को बीमार कर रही है, बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो रहा है।
बिलौआ थाना प्रभारी पर लगाये आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब हम बिलौआ पुलिस थाने गए तो वहां शिकायत की तो थाना प्रभारी मैडम ने कह दिया कि क्या तुम्हारा कोई मर गया, क्या किसी के हाथ पैर टूट गए जो शिकायत दर्ज करें, जब ऐसा होगा तो देखेंगे, ग्रामीणों ने कहा हम पिछले मंगलवार को भी कलेक्ट्रेट आये थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई आज फिर आवेदन देने आये हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Bharat Samachar
Mp Breaking News







