बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये 7 सीटर कार, लिस्ट में मारुति और महिंद्रा भी, कीमत ₹15 लाख से कम
अगर आपकी फैमिली बड़ी है और आप एक 7 सीटर कार की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपकी थोड़ी हेल्प कर देते हैं। यहां हम आपको 15 लाख रुपये से कम की कीमत वाली कुछ बेस्ट 7 सीटर कारों के बारे में बता रहे हैं।
इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारी के 27 लाख लेकर भागा ड्राइवर गिरफ्तार, 24.50 लाख रुपये बरामद, पढ़ें पूरी खबर
इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में व्यापारी के 27 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए आरोपी ड्राइवर रोहित कोसे के मामले में राऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके कब्जे से चोरी किए गए 27 लाख रुपये में से नकद 24.50 लाख रुपये बरामद कर लिये हैं। इसकी जानकारी जोन-1 डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी।
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी 5-6 दिनों तक इंदौर में ही एक किराए का फ्लैट लेकर छिपा रहा और उसके बाद राजस्थान के सांवरिया सेठ और बालाजी मंदिर दर्शन करने चला गया था। पुलिस ने आरोपी को सांवरिया सेठ से लौटते ही दबोचा था। बाकी बचे ढाई लाख रुपये की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि शहर के राऊ थाना क्षेत्र में 24 अगस्त को फरियादी गौरव मित्तल ने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुरानी क्रेन बेचने से मिले 27 लाख रुपये से भरा बैग लेकर उनका नया ड्राइवर रोहित कोसे लेकर फरार हो गया है। यह घटना तब घटी जब फरियादी ढाबे पर चाय पीने रुका था। पुलिस ने मामले को गंभीरत से लिया और तत्काल ही एक्शन लेते हुए राऊ पुलिस ने पहले आरोपी के घर के पास से गाड़ी बरामद की और फिर तकनीकी सर्विलांस के आधार पर सांवरिया सेठ से लौटते ही आरोपी रोहित कोसे को धर दबोचा।
किराए के फ्लैट में छिपा रहा आरोपी
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि चोरी करने के बाद आरोपी 5-6 दिनों तक इंदौर में ही एक किराए का फ्लैट लेकर छिपा हुआ था और इसके बाद धार्मिक स्थलों के दर्शन करने राजस्थान चला गया था।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 24,50,000 की भारी भरकम नकदी बरामद कर ली है।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में तुकोगंज थाने में चोरी का केस दर्ज है और व्यापारी ने महज 2-3 दिन पहले नौकरी पर रखा था। फिलहाल राऊ पुलिस बाकी बचे ढाई लाख रुपये की रिकवरी के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Mp Breaking News











