Responsive Scrollable Menu

करीना कपूर ने सख्त नियम, बेटों को नहीं दिए पर्सनल फोन, AI से दूर तैमूर और जेह

Kareena Kapoor Parenting Rule for Taimur and Jeh: करीना कपूर ने अपने बच्चों की परवरिश को लेकर बात की है। मानना है कि आज के समय में बच्चों को मोबाइल, लैपटॉप और दूसरे डिजिटल डिवाइस से पूरी तरह दूर रखना आसान नहीं है, लेकिन नजर रखना बेहद जरूरी।

Continue reading on the app

Swatantra Bhardwaj: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनाया फैसला

Swatantra Bhardwaj: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जंतर-मंतर सीजेपी प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले समेत दूसरे आरोपों के संबंध में 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। बता दें कि कोर्ट ने पहले स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर अपना आदेश 15 सितंबर के लिए सुरक्षित रख लिया था।   
 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वतंत्र भारद्वाज से जुड़े मामले में सोमवार को अदालत में हुई सुनवाई के दौरान उनके वकील ने गिरफ्तारी की परिस्थितियों और मामले में बाद में जोड़ी गई धाराओं को लेकर सवाल उठाए। वहीं, दिल्ली पुलिस और शिकायतकर्ता की ओर से गिरफ्तारी को कानूनी प्रक्रिया के तहत बताया गया।

स्वतंत्र भारद्वाज के वकील ने अदालत में दलील दी कि उनके मुवक्किल के खिलाफ 23 जून को एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद 27 जून को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया और वह 29 जून को जांच में शामिल हुए।

वकील के मुताबिक, पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया था। हालांकि, कुछ राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद 4 सितंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वकील ने यह भी दावा किया कि गिरफ्तारी के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत एक नई एफआईआर दर्ज की गई।

प्रदर्शन के दौरान हमले का दावा

बचाव पक्ष के वकील ने अदालत में दावा किया कि जून में सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान शिकायतकर्ता ने कथित तौर पर स्वतंत्र भारद्वाज पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं और इनमें कथित तौर पर भारद्वाज को गिरते हुए तथा पुलिस द्वारा उन्हें बचाते हुए देखा जा सकता है।

वकील ने सवाल उठाया कि सोशल मीडिया पर वीडियो उपलब्ध होने के बावजूद पुलिस ने कथित घटना के इस पहलू पर ध्यान क्यों नहीं दिया। अदालत ने इस दलील को नोटिस किया और घटना से संबंधित वीडियो क्लिप चलाकर देखे।

जातिसूचक गाली के आरोप पर अदालत का सवाल

सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह लालेर ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि क्या घटना के समय स्वतंत्र भारद्वाज ने जातिसूचक गाली दी थी।

दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि शुरुआत में दर्ज की गई शिकायत में जातिसूचक गाली का कोई उल्लेख नहीं था। पुलिस के अनुसार, बाद में दोबारा बयान दर्ज किए जाने पर जातिसूचक गाली दिए जाने की बात सामने आई, जिसके आधार पर एससी/एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।

शिकायतकर्ता पक्ष ने गिरफ्तारी को बताया कानूनी

वहीं, शिकायतकर्ता की ओर से पेश वकील ने बचाव पक्ष की दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी में कोई कानूनी खामी नहीं थी। शिकायतकर्ता पक्ष के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

स्वतंत्र भारद्वाज को 4 सितंबर को बुलंदशहर में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां दिल्ली पुलिस की एक दिन की रिमांड की मांग स्वीकार की गई। अगले दिन उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बाद में न्यायिक हिरासत की अवधि 21 सितंबर तक बढ़ा दी गई थी।

जून की घटना को लेकर हुआ था प्रदर्शन

इस मामले की पृष्ठभूमि में जून में हुई घटना को लेकर सीजेपी की ओर से संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान अब बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी के समय, एफआईआर में आरोपों के बदलाव और घटना के वीडियो को लेकर अदालत के सामने अपनी दलीलें रखी हैं।

Continue reading on the app

  Sports

मैं मशीन नहीं हूं... दमदार फिफ्टी के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द, कहा-परेशान होकर Wi-Fi बंद कर देता हूं

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. संजू के लिए ये पारी काफी राहत भरी रही. क्योंकि इससे पहले संजू लगातार फेल हो रहे थे और टीम इंडिया में अपनी जगह खोने के कगार पर थे. इस दमदार अर्धशतकीय पारी के बाद संजू कहा कि वह बाहरी शोर से परेशान होकर अपना Wi-Fi बंद कर देते थे. Wed, 16 Sep 2026 08:34:59 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | IMRAN KHAN के लिए क्रिकेटरों की चिट्ठी! PAKISTAN में बिगड़े हालात! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:36+00:00

Ganpati Celebrations at Sohail Khan’s House: गणपति दर्शन के लिए सोहेल के घर पहुंची Elli Avrram #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers