Responsive Scrollable Menu

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत, बेटी की शादी तय होने के बाद घर में पसरा मातम

शाहजहांपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में जर्जर भवन गिराने के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ. स्कूल में तैनात शिक्षामित्र सुखपाल कश्यप भवन की भारी बीम के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में बरेली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

The post शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत, बेटी की शादी तय होने के बाद घर में पसरा मातम appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

PFRDA और ग्रामीण विकास विभाग के बीच समझौता, गांव-गांव वित्तीय जागरूकता फैलाएंगी 'पेंशन सखियां'

ग्रामीण परिवारों में पेंशन के प्रति जागरूकता तथा सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग (डीओआरडी) और पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘पेंशन सखियों’ के सामुदायिक स्तर पर संपर्क तंत्र को तैयार करने और उसे सहयोग देने की व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बयान में कहा कि एमओयू पर डीओआरडी के संयुक्त सचिव अमित शुक्ला और पीएफआरडीए की कार्यकारी निदेशक सुमीत कौर कपूर ने हस्ताक्षर किए।

इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग के सचिव रोहित कंसल भी मौजूद रहे। इसमें कहा गया कि इस साझेदारी का उद्देश्य दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत बनाए गए व्यापक नेटवर्क का लाभ उठाना है। इसमें ‘बैंकिंग प्रतिनिधि’ (बीसी) सखियां भी शामिल हैं।

इसके जरिये ग्रामीण परिवारों में पेंशन के प्रति जागरूकता, वित्तीय जागरूकता, पंजीकरण तथा उसके बाद सहायता को बढ़ावा दिया जाएगा। इस पहल के तहत महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के संस्थागत ढांचे की ताकत का इस्तेमाल किया जाएगा। पेंशन सखियां सामुदायिक स्तर पर सुविधाकर्ता के रूप में काम करेंगी और खास तौर पर एसएचजी सदस्यों, ग्रामीण महिलाओं, लखपति दीदियों तथा अन्य ग्रामीण लोगों तक पहुंच बनाएंगी।

वे परिवारों को पेंशन और सेवानिवृत्ति की योजना से जुड़ी जानकारी देंगी, पंजीकरण की प्रक्रिया में मदद करेंगी और पेंशन संबंधी सेवाओं को समझने में सहायता करेंगी। इस अवसर पर कंसल ने कहा कि एसएचजी आंदोलन से जुड़े ग्रामीण परिवारों में बचत के तौर-तरीके, आजीविका एवं जोखिम की स्थिति अलग-अलग होती है। उन्होंने कहा, ‘‘सामाजिक सुरक्षा केवल कमजोरियों से बचाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवारों को निरंतर आर्थिक प्रगति के लिए प्रयास करने का भरोसा और मजबूती देने के बारे में भी है।’’ ग्रामीण विकास सचिव ने इस बात के महत्व को रेखांकित किया कि ग्रामीण नागरिकों को पेंशन और वित्तीय जागरूकता के बारे में पारदर्शी जानकारी मिले, ताकि वे अपनी दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा के बारे में सोच-समझकर निर्णय ले सकें।

मंत्रालय ने कहा कि यह सहयोग डिजिटल डैशबोर्ड और मोबाइल तथा वेब आधारित समाधान के जरिये संपर्क एवं पंजीकरण की निगरानी को भी मजबूत करेगा। इसमें विभाग की अपनी प्रणाली भी शामिल है। इससे संबंधित संस्थाएं प्रगति पर नजर रख सकेंगी और ‘कवरेज’ में मौजूद कमियों की पहचान कर सकेंगी।

सामुदायिक स्तर पर संपर्क अभियान को निगरानी और सेवाओं की उपलब्धता के लिए उपयुक्त डिजिटल प्रणालियों का सहयोग मिलेगा। मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह पहल मिशन के सामुदायिक कार्यकर्ताओं की भूमिका में महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाती है। अब वे बैंकिंग और आजीविका तक पहुंच सुगम बनाने के साथ-साथ ग्रामीण परिवारों को दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा एवं मजबूती बनाने में भी मदद करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

Brendan Taylor ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे ODI करियर वाले खिलाड़ी

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, ज़िम्बाब्वे के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ब्रेंडन टेलर ने पुरुषों के वनडे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट में सबसे लंबे करियर का रिकॉर्ड बनाने के मामले में भारत के सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। टेलर का करियर अब 22 साल और 148 दिन का हो गया है, जो तेंदुलकर के 22 साल और 91 दिन के करियर से ज़्यादा है। यह उपलब्धि मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज़ के पहले वनडे मैच के दौरान हासिल हुई। इस लिस्ट में तेंदुलकर अब दूसरे स्थान पर हैं, और उनके बाद श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का नंबर आता है, जिनका वनडे करियर 21 साल और 184 दिन का था।

इसे भी पढ़ें: IND vs AFG 1st T20I: जीत के बाद Ishan Kishan ने बताया कैसे बदला अपना गेम प्लान

वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन (18,426) बनाने और सबसे ज़्यादा मैच (463) खेलने का रिकॉर्ड अभी भी तेंदुलकर के नाम है। 40 साल के टेलर ने अप्रैल 2004 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ अपना वनडे डेब्यू किया था और वे ज़िम्बाब्वे के प्रमुख बल्लेबाज़ों में से एक बन गए थे। मंगलवार के मैच से पहले, उन्होंने 207 मैचों में 11 वनडे शतक (जो एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है) और कुल 6,704 रन बनाए थे। टेलर ने 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

जनवरी 2022 में, उन्होंने बताया कि 2019 में मैच-फ़िक्सर्स ने उनसे संपर्क किया था; उन्होंने कोकीन का लालच देकर उन्हें फंसाने की कोशिश की और फिर ब्लैकमेल किया। मैच-फ़िक्सिंग में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार करते हुए, टेलर ने माना कि परिवार की सुरक्षा की चिंता के कारण उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को इस संपर्क के बारे में बताने में देरी की थी। नतीजतन, उन पर सभी तरह के क्रिकेट से साढ़े तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Mairaj Ahmad Khan: कभी सहवाग संग की थी नेट प्रैक्टिस, अब निशानेबाजी में रच रहे इतिहास

अपना सस्पेंशन पूरा करने के बाद, टेलर 2025 में रिटायरमेंट से वापस लौटे, जब ज़िम्बाब्वे 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहा था; इस वर्ल्ड कप की मेज़बानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ़्रीका और नामीबिया करेंगे।

Tue, 15 Sep 2026 18:33:00 +0530

  Videos
See all

Master Stroke: Disha Murder Case में CM Fadnavis की एंट्री! | SSR | CBI Probe | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T13:09:05+00:00

Thar ड्राइवर की हरकत ने लोगों को किया हैरान, VIDEO वायरल | #Thar #RoadSafety #ViralVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T13:10:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers