Responsive Scrollable Menu

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, कोर्ट बोला अगली सुनवाई तक पेश करें 2करोड़ की DD

दिल्ली: अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को 2 हफ्ते का समय दिया है। दिल्ली : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत➡️चेक बाउंस मामले में SC से मिली राहत➡️राजपाल यादव को 2 हफ्ते का दिया समय➡️अगली सुनवाई में 2 करोड़ का …

The post राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, कोर्ट बोला अगली सुनवाई तक पेश करें 2करोड़ की DD appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई, CBI ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा एक सप्ताह का समय

जबलपुर: एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मंगलवार को जबलपुर हाईकोर्ट में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। करीब तीन सप्ताह से लंबित इस याचिका पर कोर्ट ने गिरिबाला सिंह और CBI की ओर से पेश वकीलों की दलीलें सुनीं।

जानकारी अनुसार, सुनवाई के दौरान CBI ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से एक सप्ताह का समय मांगा है। गिरिबाला सिंह ने अपनी उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए नियमित जमानत की मांग की है। फिलहाल गिरिबाला सिंह जेल में बंद हैं और जमानत पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

क्या बोले गिरीबाला सिंह के वकील सुरेंद्र सिंह?

इस मौके पर गिरीबाला सिंह के वरिष्ठ एडवोकेट सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जस्टिस अजय कुमार निंरकारी की अदालत में आज मामले में सुनवाई हुई है। दोनों पक्षों की ओर से वकील अदालन में उपस्थित हुये। सुरेंद्र सिंह के मुताबिक, गिरिबाला सिंह की ओर से कोर्ट में उनकी उम्र और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जमानत देने की दलील रखी गई।

सुरेंद्र सिंह ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गिरीबाला सिंह की और से कोई भी गलती नहीं की गई है। मृतक ट्विशा शर्मा ने आत्महत्या की है। न ही इस केस में उनकी तरफ से ऐसा कोई कृत्य किया गया है, जिससे कि यह कहा जा सके कि वो किसी भी जुर्म में संलिप्त है।

सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने मांगा समय

एडवोकेट सुरेंद्र सिंह का कहना है कि सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने समय मांगा है। CBI की ओर से कहा गया कि वह केस डायरी अदालत के समक्ष प्रस्तुत करना चाहती है और इस मामले में अपनी आपत्ति भी दर्ज कराना चाहती है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने मामले में आगे की सुनवाई के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा कथित तौर पर 12 मई को अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई पाई गई थीं। बाद में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया। फिलहाल गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह जेल में बंद है।

Continue reading on the app

  Sports

टूट गया एडम गिलक्रिस्ट का 22 साल पुराना सबसे खतरनाक रिकॉर्ड, मैट रेनशॉ ने जिम्बाव्बे में ठोका ऐतिहासिक शतक

Matt Renshaw century: छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मैट रेनशॉ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले अंडे में 94 गेंदों में 109 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट का जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. गिलक्रिस्ट से तीन गेंदें कम खेलकर रेनशॉ सबसे तेज ये कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए. इतना ही नहीं, उन्होंने जिम्बाब्वे में सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. Tue, 15 Sep 2026 18:47:03 +0530

  Videos
See all

Halla Bol With Sweta Singh: क्या UP के चुनावी मौसम में सबके समीकरण बदलेंगे? | Yogi Vs Akhilesh | NDA #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T13:08:46+00:00

Master Stroke: Disha Murder Case में CM Fadnavis की एंट्री! | SSR | CBI Probe | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T13:09:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers