Responsive Scrollable Menu

डीयू के PhD में एडमिशन के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, 4 साल के ग्रेजुएशन के बाद सीधे करें पीएचडी

DU PhD Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने 4 साल का ग्रेजुएशन पूरा करने वाले छात्रों के लिए सीधे पीएचडी (PhD) में एडमिशन की अंतिम तिथि 16 सितंबर तक बढ़ा दिया है।

Continue reading on the app

जहां से शुरू किया क्रिकेट अब वहीं पहुंचे बाबर आजम, 7 साल बाद फर्स्ट-क्लास में खेलेंगे पाकिस्तान के कप्तान

Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बाबर आजम ने अपनी खराब फॉर्म और आलोचनाओं से निपटने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम अब करीब 7 साल बाद घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. वह अपनी पुरानी लय हासिल करने के लिए प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में OGDCL टीम की तरफ से बतौर गेस्ट खिलाड़ी खेलेंगे. 

पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरों में से एक, बाबर आजम एक बार फिर उसी मैदान पर पसीना बहाने को तैयार हैं जहां से उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का सफर शुरू किया था. पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल लेवल पर लगातार फ्लॉप हो रहे बाबर ने आखिरकार घरेलू क्रिकेट में खेलने का फैसला किया है.

घरेलू क्रिकेट में खेलेंगे बाबर आजम

ESPN Cricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, बाबर आजम ने यह कदम किसी बाहरी दबाव में नहीं बल्कि खुद उठाया है. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से खुद गुजारिश की थी कि उन्हें घरेलू टूर्नामेंट में खेलने का मौका दिया जाए, ताकि वह रेड-बॉल क्रिकेट के टच में रहें और अपनी पुरानी फॉर्म वापस पा सकें. उनके इस अनुरोध के बाद PCB ने उन्हें OGDCL की टीम में बतौर गेस्ट खिलाड़ी शामिल कर लिया है. 

बाबर आजम की 7 साल बाद फर्स्ट-क्लास में वापसी

बाबर आजम ने अपना आखिरी घरेलू फर्स्ट-क्लास मैच साल 2019 में खेला था, जहां उन्होंने सेंट्रल पंजाब को कप्तानी करते हुए चैंपियन बनाया था. लगातार इंटरनेशनल मैचों के कारण वह काफी समय से घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेल पाए थे. पाकिस्तान लौटने के बाद वह 17 सितंबर को OGDCL टीम के साथ जुड़ेंगे और मैदान पर उतरने को लेकर फैसला लेंगे. 

क्यों जरूरी था यह फैसला?

बाबर आजम का बल्ला पिछले 2 सालों से टेस्ट क्रिकेट में पूरी तरह खामोश है. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 0-3 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और बाबर भी वहां बुरी तरह फ्लॉप रहे. उनके इस खराब टेस्ट फॉर्म पर एक नजर डालें, तो उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में (161 रन) लगाया था. साल 2023 की शुरुआत से उनका टेस्ट बल्लेबाजी औसत सिर्फ 30.43 रह गया है, जो उनके करियर औसत से लगभग 12.55 रन कम है. बड़ी पारियों के इस सूखे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस दौरान खेली गईं अपनी पिछली 39 टेस्ट पारियों में बाबर के बल्ले से केवल 8 अर्धशतक ही निकले हैं.

डोमेस्टिक क्रिकेट में सीनियर खिलाड़ियों का मेला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ICC टेस्ट रैंकिंग में 9वें स्थान पर खिसक चुकी है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है. इस नाजुक मोड़ पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहा है. यही वजह है कि इस टूर्नामेंट में बाबर आजम के अलावा वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी (KRL के लिए) और टी20 कप्तान सलमान अली आगा (किंग्समेन एकेडमी के लिए) खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  EXPLAINER: कब, कहां और कैसे हुई थी एशियन गेम्स की शुरुआत? भारत के प्रदर्शन सहित जानिए सब-कुछ

Continue reading on the app

  Sports

0,0,0,0,0,0… जसप्रीत बुमराह ने पहली बार किया ये कारनामा, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs AFG 2nd T20I: जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच की शुरुआत मेडन ओवर के साथ की. इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. Tue, 15 Sep 2026 19:51:59 +0530

  Videos
See all

Khabardar With Sweta Singh: UPI Charges से जनता पर क्या असर पड़ेगा? | UP New Rules | Digital Payment #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T15:38:19+00:00

रिटायर्ड डॉक्टर दंपति को बदमाशों ने बनाया निशाना, सामने आया मामला | #Crime #DoctorCouple #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T15:40:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers