Responsive Scrollable Menu

Explainer: 'Lust Stories 3' में क्या होगा नया? पहले दोनों पार्ट्स से कितनी अलग होगी कहानी, जानें सबकुछ

Lust Stories 3: ओटीटी की फेमस सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' एक बार फिर वापसी करने वाली है. इसके पहले दो पार्ट्स को लोगों ने काफी पसंद किया था और अब मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट का ऐलान कर दिया है. हाल ही में 'Lust Stories 3' का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी. अब एक बार फिर प्यार, रिश्ते और इंसानी इच्छाओं से जुड़ी अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी. 

इस बार भी फिल्म को चार अलग-अलग कहानियों में बांटा गया है, जिन्हें चार अलग डायरेक्टर्स ने बनाया है. तो चलिए जानते हैं, तीसरे पार्ट में पहले के मुकाबले कहानी और स्टार्स में क्या नया देखने को मिलेगा.

कैसा है लस्ट स्टोरीज 3 का ट्रेलर?

लस्ट स्टोरीज 3 के ट्रेलर में रिश्तों को लेकर काफी उलझनें दिखाई गई हैं. कुछ किरदार शादी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि कुछ अट्रैक्शन, नजदीकी और अपनी असल चाहत को समझने की कोशिश कर रहे हैं. ट्रेलर में एक डायलॉग काफी वायरल हो रहा है, जब एक महिला समझाती है कि औरतें लाइट बल्ब की तरह नहीं होतीं जिन्हें बस स्विच ऑन या ऑफ किया जा सके. इसके बजाय, वो उनकी तुलना मोमबत्तियों से करती है, जो जलती और पिघलती हैं.

पहले पार्ट से कितनी अलग होगी कहानी

साल 2018 में आई पहली 'लस्ट स्टोरीज' ने OTT पर काफी चर्चा बटोरी थी. उस समय महिलाओं की चाहत, शादीशुदा रिश्ते और सेक्सुअलिटी जैसे मुद्दों पर इतनी खुलकर बात करना दर्शकों के लिए कुछ नया था. वहीं, फिल्म की चारों कहानियों में रिश्तों के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया गया था, जिसकी वजह से इसे लेकर काफी चर्चा हुई थी. वहीं, कियारा आडवाणी का बोल्ड सीन भी काफी वायरल हुआ था.

इसके बाद साल 2023 में  आई ''लस्ट स्टोरीज 2' में भी प्यार और रिश्तों की कहानी देखने को मिली थी. लेकिन तब परिवार, शादी और नई पीढ़ी की सोच पर ज्यादा फोकस किया गया था. वहींस कहानी में इमोशन और कॉमेडी के साथ बोल्ड सीन्स भी देखने को मिले. इसकी एक कहानी में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के बोल्ड सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.

वहीं, अब 'लस्ट स्टोरीज 3' की बात करें तो इस बार भी रिश्ते और प्यार की कहानी देखने को मिलने वाली है. लेकिन इस बार लोगों की चाहत, रिश्तों की उलझन और इमोशनल साइड को ज्यादा फोकस किया गया है. फिल्म में  बोल्ड सीन्स तो होंगे ही, इसके अलावा रिश्तों के पीछे छिपी भावनाओं और उनकी परेशानियों को दिखाने पर भी फोकस किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- 'ये कैसी जिंदगी है, जो चाहिए था कल मुझे...', सलमान खान के पोस्ट से मची हलचल, आधी रात को शेयर किया वीडियो

इन तीन डायरेक्टर ने बनाई फिल्म

'लस्ट स्टोरीज 3' की सबसे बड़ी खासियत इसकी डायरेक्टर लाइनअप है. इस बार चार बड़े फिल्ममेकर साथ आए हैं, जिनमें विक्रमादित्य मोटवाने (Vikramaditya Motwane), किरण राव (Kiran Rao), शकुना बत्रा (Shakun Batra), विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj). बता दें कि ये चारों निर्देशक अपनी अलग स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में दर्शकों को चार बिल्कुल अलग तरह की कहानियां देखने को मिलने वाली है.

'Lust Stories 3' की स्टारकास्ट

लस्ट स्टोरीज 3 की स्टारकास्ट की बात करें तो इस बार भी मेकर्स ने दमदार कलाकारों को फिल्म का हिस्सा बनाया है. इसमें राधिका आप्टे (Radhika Apte), कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma), अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari), राधिका मदान (Radhika Madan), विजय वर्मा (Vijay Varma), अली फजल (Ali Fazal), सिद्धार्थ (Siddharth), अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee), गुरफतेह पीरजादा (Gurfateh Pirzada) और सना थम्पी (Sana Thampi) नजर आएंगे. 

हर कहानी में दिखेगा अलग फ्लेवर 

रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रमादित्य मोटवाने की कहानी में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे. वहीं, शकुन बत्रा के सेगमेंट में अली फजल और राधिका मदान लीड रोल में दिखेंगे. इसके अलावा विशाल भारद्वाज की कहानी में रियल लाइफ कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ दिखाई देंगे. बता दें, शादी के बाद पहली बार दोनों को साथ में देखा जएगा. वहीं किरण राव की कहानी में गुरफतेह पीरजादा और सना थम्पी नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 'हनुमान अंश' के आगे नहीं टिक पा रही कोई भी फिल्म, 'हैवान' का बुरा हाल, जानें 'मिर्जापुर' की कमाई?

देखने को मिलेगी ज्यादा बोल्डेस

मालूम हो कि 'Lust Stories' फ्रेंचाइजी हमेशा से बोल्ड कंटेंट के लिए सुर्खियों में है. पहले पार्ट में कई ऐसे सीन्स थे जिन्होंने सोशल मीडिया पर खूब बहस छेड़ी थी. वहीं, दूसरे पार्ट में भी मेकर्स ने बोल्डनेस को बरकरार रखा था. वहीं, अब तीसरे पार्ट का ट्रेलर देखकर लगता है कि इस बार भी बोल्ड सीन्स तो होंगे, लेकिन मेकर्स का जोर सिर्फ शॉक वैल्यू पर नहीं बल्कि कहानी और इमोशंस पर भी रहेगा. इस बार बोल्डनेस को रिश्तों और किरदारों के बीच पेश किया जाएगा.

क्या है फिल्म का बजट?

फिलहाल 'लस्ट स्टोरीज 3' के बजट को लेकर मेकर्स या Netflix की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, फिल्म में कई बड़े डायरेक्टर्स और कलाकार जुड़े हुए हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि इसे अच्छे-खासे बजट में बनाया गया है. वहीं, ये नेटफ्लिक्स की सबसे फेमस भारतीय एंथोलॉजी सीरीज में से एक है, ऐसे में मेकर्स ने इसकी प्रोडक्शन क्वालिटी और स्टारकास्ट पर भी काफी खर्च किया होगा. हालांकि, बजट का सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है.

कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

'Lust Stories 3' की रिलीज की बात करें तो ये इस हफ्ते 18 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. ये फ्रेंचाइजी की तीसरा पार्ट है और नेटफ्लिक्स की सबसे सफल भारतीय एंथोलॉजी फिल्मों में से एक  है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. पहले दोनों पार्ट्स को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद तीसरे पार्ट को लेकर भी काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें- सलमान खान की मातृभूमि को अभी नहीं मिली सेंसर बोर्ड से कोई राहत, झूठी निकली खबर, जानिए क्या है असली वजह?

Continue reading on the app

शाकाहारी-मांसाहारी के अलावा Fruitarianism भी... आखिर क्या है ये बला, फल तोड़ते भी नहीं तो कैसे खाते हैं?

शाकाहारी और मांसाहारी डाइट के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन Fruitarianism के बारे में शायद कम लोग जानते हैं. इस डाइट में फल सबसे अहम होते हैं और कुछ लोग पेड़ से फल तोड़ने के बजाय प्राकृतिक रूप से गिरे हुए फल खाना पसंद करते हैं. आखिर क्या है Fruitarianism और इसके पीछे की सोच क्या है, जानिए....

Continue reading on the app

  Sports

मैं मशीन नहीं हूं... दमदार फिफ्टी के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द, कहा-परेशान होकर Wi-Fi बंद कर देता हूं

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. संजू के लिए ये पारी काफी राहत भरी रही. क्योंकि इससे पहले संजू लगातार फेल हो रहे थे और टीम इंडिया में अपनी जगह खोने के कगार पर थे. इस दमदार अर्धशतकीय पारी के बाद संजू कहा कि वह बाहरी शोर से परेशान होकर अपना Wi-Fi बंद कर देते थे. Wed, 16 Sep 2026 08:34:59 +0530

  Videos
See all

Ganpati Celebrations at Sohail Khan’s House: गणपति दर्शन के लिए सोहेल के घर पहुंची Elli Avrram #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:34+00:00

AAJTAK 2 | IMRAN KHAN के लिए क्रिकेटरों की चिट्ठी! PAKISTAN में बिगड़े हालात! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers