Responsive Scrollable Menu

Gurugram Hit and Run Case: हिट एंड रन केस पर पड़ोसी का बड़ा बयान | बाइकर्स Sia को लेकर कही ये बात

Gurugram Hit and Run Case: हिट एंड रन केस पर पड़ोसी का बड़ा बयान | बाइकर्स Sia को लेकर कही ये बात गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिट एंड रन मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना में आरोपी बनाए गए पलवल के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और जिम संचालक कल्याण बैंसला के बचाव में अब उनके पड़ोसी सामने आए हैं। पड़ोसियों का दावा है कि एक्सीडेंट गलती से और ओवरस्पीडिंग के कारण हुआ था, जिसके बाद 40 बाइकर्स के डर से आरोपी मौके से भागा। उन्होंने मीडिया और पुलिस से एकतरफा कार्रवाई न करने और दोनों पक्षों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। देखें पलवल से आरोपी के पड़ोसी का पूरा बयान #GurugramHitAndRun #AttemptToMurder #GurgaonPolice #JusticeForSia #BikerSia #DelhiNCR #BreakingNews #CrimeNews #RoadSafety #CCTVFootage ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता 19 अक्टूबर से लागू होने की उम्मीद:भारतीय निर्यात पर ड्यूटी नहीं, 15 साल में 20 बिलियन डॉलर निवेश करेगा न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी FTA 19 अक्टूबर से लागू होने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने 15 सितंबर को यह जानकारी दी। दोनों देशों ने 27 अप्रैल को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसका मकसद वस्तुओं और सेवाओं के कारोबार को बढ़ाना और निवेश को बढ़ावा देना है। इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड ने भारत के 100% निर्यात को टैक्स फ्री करने की बात भी कही है। यानी भारत से न्यूजीलैंड पहुंचने वाले सामान पर न्यूजीलैंड कोई इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लेगा। 15 साल में भारत में 20 बिलियन डॉलर का निवेश दोनों देशों ने निवेश को बढ़ावा देने पर भी सहमति जताई है। एग्रीमेंट के तहत न्यूजीलैंड से अगले 15 साल में भारत में 20 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹1.9 लाख करोड़ का निवेश आने की उम्मीद है। समझौते से भारतीय उत्पादों को फायदा फिलहाल न्यूजीलैंड, भारत के प्रमुख उत्पादों पर अधिकतम 10% तक शुल्क लगाता है। इनमें सिरेमिक, कालीन, ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट शामिल हैं। FTA लागू होने के बाद इन उत्पादों समेत भारत के सभी निर्यात को न्यूजीलैंड में टैक्स फ्री पहुंच मिलेगी। 5 हजार भारतीय प्रोफेशनल्स को वर्किंग वीजा मिलेगा सर्विस सेक्टर में भारत ने IT, शिक्षा, फाइनेंशियल सर्विसेज, कंस्ट्रक्शन और टूरिज्म जैसे हाई-वैल्यू सेक्टरों में बाजार पहुंच हासिल की है। समझौते के तहत AYUSH, योगा इंस्ट्रक्टर्स, इंडियन शेफ और म्यूजिक टीचर्स के लिए भी रास्ते खुलेंगे। FTA में एक नया टेम्परेरी एम्प्लॉयमेंट एंट्री वीजा का रास्ता बनाया गया है। इसके तहत हर साल 5,000 भारतीय स्किल्ड प्रोफेशनल्स न्यूजीलैंड में 3 साल तक काम कर सकेंगे। इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर और एजुकेशन सेक्टर में खासतौर पर मौके होंगे। इसके अलावा भारतीय वाइन और स्पिरिट्स को भी न्यूजीलैंड के बाजार में ड्यूटी फ्री एक्सेस मिलेगा। न्यूजीलैंड को कृषि उत्पादों पर रियायत, डेयरी पर छूट नहीं एग्रीमेंट में न्यूजीलैंड को भारतीय बाजार में पहुंच देने के लिए भारत ने अपनी 70% टैरिफ लाइन्स खोल दी हैं। इसमें सेब, कीवीफ्रूट और मनुका हनी जैसे कृषि उत्पादों पर टैरिफ रियायतें दी गई हैं, लेकिन ये कोटा लिमिट और मिनिमम इम्पोर्ट प्राइस की शर्तों के साथ होंगी। इसके अलावा न्यूजीलैंड को भारत में अपने 54% से ज्यादा एक्सपोर्ट पर तुरंत शून्य ड्यूटी मिलेगी। इसमें शीप मीट, ऊन, कोयला और फॉरेस्ट्री प्रोडक्ट्स शामिल हैं। सीफूड, आयरन, स्टील और एल्युमीनियम स्क्रैप पर टैरिफ को अगले 10 सालों में धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा। हालांकि, भारत ने अपने घरेलू हितों की रक्षा के लिए डेयरी उत्पादों (दूध, क्रीम, पनीर आदि), प्याज, दालें, चीनी, आर्म्स-अम्युनिशन और कुछ मेटल्स जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को रियायतों की लिस्ट से बाहर रखा है। 2010 में शुरू हुई थी चर्चा, 2025 में बात बनी भारत-न्यूजीलैंड के बीच व्यापार समझौते के लिए बातचीत 2010 में शुरू हुई थी। 9 राउंड की चर्चा के बाद 2015 में इसे रोक दिया गया था। फिर मार्च 2025 में इस प्रक्रिया को फिर से शुरू किया गया और 22 दिसंबर 2025 को बातचीत के सफल समापन की घोषणा की गई। इस पैक्ट में कुल 20 चैप्टर हैं, जिनमें गुड्स, सर्विसेज, रूल्स ऑफ ओरिजिन, टेक्निकल बैरियर और कस्टम प्रोसेस जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं। क्या है FTA? मुक्त व्यापार समझौता यानी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट दो देशों के बीच ऐसा व्यापारिक समझौता होता है, जिसमें आयात-निर्यात पर लगने वाले शुल्क (टैरिफ) और अन्य व्यापारिक बाधाओं को कम या खत्म किया जाता है। इसका उद्देश्य व्यापार बढ़ाना, निवेश आकर्षित करना और दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना होता है।

Continue reading on the app

  Sports

डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में दिखता असली खून, लेकिन हार-जीत पहले से तय? क्या फिक्स होता है पूरा मैच

WWE Fight is real or fake: वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट की रंगीन और रोमांचक दुनिया का सबसे बड़ा सच यह है कि इसका 99 फीसदी ड्रामा, मैच का नतीजा और स्टोरीलाइन पहले से स्क्रिप्टेड होती है. हालांकि, रिंग में लिया जाने वाला रिस्क और लगने वाला दर्द पूरी तरह से असली होता है. रिंग में स्प्रिंग तकनीक, खास तरह की कुर्सियों और ब्लड कैप्सूल्स का चालाकी से इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह लाइव एक्शन शो रियल लगे. Fri, 18 Sep 2026 18:06:25 +0530

  Videos
See all

₹500 के नोट तिगुने करने का झांसा...Mira Bhayandar में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश | Maharashtra | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T12:46:57+00:00

iPhone 18 Pro : iPhone 18 Pro अब मिनटों में घर पर! ₹7,000 तक Discount | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T12:46:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers