Responsive Scrollable Menu

आरबीआई को VRRR नीलामी में मिलीं 3.93 लाख करोड़ रुपए की बोलियां

बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्त नकदी के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुरू किए गए वैरिएबल रेट रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) को नीलामी में 3,93,352 करोड़ रुपए की बोलियां मिली हैं. 

3.93 लाख करोड़ रुपये की मिली बोलियां

आरबीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, केंद्रीय बैंक को 5 लाख करोड़ रुपए की अधिसूचित राशि के मुकाबले 3,93,352 करोड़ रुपए की बोलियां मिलीं और उसने 5.24 प्रतिशत की कट-ऑफ और भारित औसत दर पर सभी बोलियों को स्वीकार कर लिया. आरबीआई पिछले एक महीने से बैंकिंग प्रणाली से अतिरिक्त नकदी को अवशोषित करने और ओवरनाइट मनी मार्केट दरों को रेपो दर के अनुरूप बनाए रखने के लिए वीआरआरआर नीलामियां आयोजित कर रहा है.

बैंकिंग प्रणाली में 10.73 लाख करोड़ की नकदी का था अनुमान

11 सितंबर तक बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्त नकदी का अनुमान लगभग 10.73 लाख करोड़ रुपए था. बैंकों द्वारा विदेशी मुद्रा अनिवासी (एफसीएनआर-बी) जमा की भारी मात्रा में जुटाई गई राशि के बाद बैंकिंग प्रणाली में नकदी सरप्लस में चली गई है. इसके अलावा, आरबीआई ने पिछले सप्ताह नकदी को अवशोषित करने के लिए तीन चरणों में 1 लाख करोड़ रुपए मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियों की ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) बिक्री की घोषणा की थी.

21 और 28 सितंबर के बीच होंगी दो नीलामियां

पहली ओएमओ नीलामी 50,000 करोड़ रुपए की होगी, जो 17 सितंबर को निर्धारित है. इसके बाद 21 सितंबर और 28 सितंबर को 25,000-25,000 करोड़ रुपए की दो नीलामियां होंगी. केंद्रीय बैंक के ये नकदी प्रबंधन उपाय ऐसे समय में किए जा रहे हैं जब वह बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्त धनराशि का प्रबंधन करते हुए अल्पकालिक मनी मार्केट दरों को अपनी नीतिगत दर के अनुरूप बनाए रखना चाहता है.

ओवरनाइट वैरिएबल रेट रिवर्स रेपो में जुटाए 3.53 लाख करोड़

इससे पहले सितंबर में केंद्रीय बैंक ने बैंकिंग प्रणाली से अतिरिक्त नकदी को अवशोषित करने के लिए एक दिन की अवधि वाली ओवरनाइट वैरिएबल रेट रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामी के जरिए 3.53 लाख करोड़ रुपये से अधिक जुटाए थे. रिवर्स रेपो नीलामी के लिए अधिसूचित राशि 5 लाख करोड़ रुपए थी, जबकि प्राप्त बोलियों की राशि 3,53,390 करोड़ रुपए थी.

बयान में कहा गया कि आरबीआई ने पूरी राशि को अवशोषित किया, जो अधिसूचित राशि का 70 प्रतिशत से अधिक है. उसने 5.24 प्रतिशत की कट-ऑफ दर और भारित औसत दर पर पूरी राशि स्वीकार की है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान? अब नहीं आएंगे फिल्मों में नजर, जानिए सच्चाई

Amitabh Bachchan Reitrement Truth: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) उन गिने चुने एक्टर में हैं, जो 83 साल की उम्र में भी लगातार फिल्मों और टीवी में काम करते नजर आ रहे हैं. इस उम्र में काम करने की वजह से वह कई लोगों के लिए प्रेरणा भी हैं. इसी बीच उनको लेकर एक खबर उड़ रही थी कि उन्होंने अब रिटायर होने का फैसला कर लिया है. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी निराश नजर आए. कई लोगों को लगा कि अमिताभ बच्चनन ने शायद बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य को लेकर ये फैसला लिया होगा. हालांकि, जब उनके रिटायरमेंट को लेकर ज्यादा चर्चा होने लगी तो उन्होंने खुद सामने आकर इसकी सच्चाई बताई है. आइए पूरा मामला समझते हैं. 

83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान?

दरअसल, अमिताभ बच्चन को लेकर अक्सर उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाह उड़ती रहती है कि वह बीमार चल रहे हैं और वह कभी भी रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट कर सकते हैं. जब भी वह अपना रूटीन चेकअप कराने जाते हैं तो ऐसी अफवाह उड़ने लगती हैं कि वह बीमार हैं. लेकिन इन दावों में कोई सच्चाई नहीं होती. हाल ही में जब उन्होंने अपने ब्लॉग में रिटायरमेंट शब्द का यूज किया तो सोशल मीडिया से लेकर हर जगह इस बात की चर्चा होने लगी कि उन्होंने अब रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. आपको बता दें कि ये सभी अफवाह हैं उन्होंने किसी तरह की रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट नहीं की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में अंग्रेजी में सिर्फ इतना लिखा था' 'मैं अब सोने जा रहा हूं.' लेकिन सब ने इसका मतलब उनकी रिटायरमेंट से जोड़ लिया था. 

अमिताभ ने बताई सच्चाई

अमिताभ बच्चन अपनी रिटायरमेंट की अफवाह उड़ने के बाद ब्लॉग में इसकी सच्चाई बताई. उन्होंने एक अखबर की कटिंग शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने ब्लॉग में जो लिखा था उसका मतलब था कि काफी देर हो गई है और वह सोने जा रहे हैं. उन्होंने लिखा,  'मैंने ब्लॉग में लिखा... 'काफ़ी देर हो गई है, अब सोने का समय है...' जिसका मतलब हम सब जानते हैं कि देर हो चुकी है और अब सोने जाना चाहिए.' उन्होंने साफ शब्दों में ये भी कहा, जी 'नहीं हुज़ूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं ; अंग्रजी में इस का मतलब होता है मैं अब सोने जा रहा हों.' इसके आगे एक्टर ने तंज कसते हुए लिखा, 'और वहां मान्यवर आपको आने का निमंत्रण नहीं है!'

एक्टर की रिटायरमेंट की अफवाह पर फैंस क्या बोले

अमिताभ बच्चन को लेकर सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट की अफवाह फैली तो हर कोई शॉक्ड रह गया था क्योंकि हर कोई जनता है कि वह लगातार फिल्मों में काम करते नजर आ रहे हैं और उनके कई अपकमिंग पोजेक्ट्स आने के लिए तैयार हैं. जैसे ही उनके लेकर इस तरह की अफवाह उड़ने लगी तो फैंस ने जानना चाह की कि आखिर ये बात कितनी हद सही है. जब इस बात को लेकर ज्यादा बातें होने लगी तो एक्टर ने खुद सामने आकर इसको लेकर सफाई दी. जिसके बाद फैंस की जान में जान आई. बहरहाल अब पूरी तरह साफ है कि वह रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं और ये पूरी तरह से अफवाह थी. 

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की करें तो वह इस समय काफी बिजी हैं. वह सोनी टीवी पर पॉपुलर रियलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं. फिल्मों की बात करें तो, वह हाल ही में रजनीकांत के साथ फिल्म 'वेट्टैयान' और फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' में बतौर नैरेटर जुड़े थे. वहीं, वह जल्द ही डायरेक्टर नाग अश्विन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी: पार्ट 2' में अमर योद्धा अश्वत्थामा के अपने शानदार किरदार को बड़े पर्दे पर दोबारा निभाते हुए नजर आएंगे. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं, जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म अगले साल 2027 में रिलीज होगी. 
ये भी पढ़ें: 'ये कैसी जिंदगी है, जो चाहिए था कल मुझे...', सलमान खान के पोस्ट से मची हलचल, आधी रात को शेयर किया वीडियो

 

Continue reading on the app

  Sports

लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीतकर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- जो चाहा वो मिला

shreyas iyer statement: श्रेयर अय्यर बतौर कप्तान भारत को लगातार दूसरी टी20 सीरीज जिताकर काफी खुश हैं. उनकी कप्तानी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को शमर्नाक हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार सीरीज जीत ने अय्यर के कॉन्फिडेंस को बूस्ट किया है. Wed, 16 Sep 2026 00:09:51 +0530

  Videos
See all

Russia Ukraine War Live : खुफिया ट्रेन पर रूसी हमला, मरते-मरते बचे पूर्व प्रधानमंत्री? Putin | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T23:46:11+00:00

सांप पकड़ना पड़ा भारी, रेस्क्यू के दौरान मनीष पाटिल को डसा! | #Viral #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T23:40:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers