Responsive Scrollable Menu

83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान? अब नहीं आएंगे फिल्मों में नजर, जानिए सच्चाई

Amitabh Bachchan Reitrement Truth: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) उन गिने चुने एक्टर में हैं, जो 83 साल की उम्र में भी लगातार फिल्मों और टीवी में काम करते नजर आ रहे हैं. इस उम्र में काम करने की वजह से वह कई लोगों के लिए प्रेरणा भी हैं. इसी बीच उनको लेकर एक खबर उड़ रही थी कि उन्होंने अब रिटायर होने का फैसला कर लिया है. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी निराश नजर आए. कई लोगों को लगा कि अमिताभ बच्चनन ने शायद बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य को लेकर ये फैसला लिया होगा. हालांकि, जब उनके रिटायरमेंट को लेकर ज्यादा चर्चा होने लगी तो उन्होंने खुद सामने आकर इसकी सच्चाई बताई है. आइए पूरा मामला समझते हैं. 

83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान?

दरअसल, अमिताभ बच्चन को लेकर अक्सर उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाह उड़ती रहती है कि वह बीमार चल रहे हैं और वह कभी भी रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट कर सकते हैं. जब भी वह अपना रूटीन चेकअप कराने जाते हैं तो ऐसी अफवाह उड़ने लगती हैं कि वह बीमार हैं. लेकिन इन दावों में कोई सच्चाई नहीं होती. हाल ही में जब उन्होंने अपने ब्लॉग में रिटायरमेंट शब्द का यूज किया तो सोशल मीडिया से लेकर हर जगह इस बात की चर्चा होने लगी कि उन्होंने अब रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. आपको बता दें कि ये सभी अफवाह हैं उन्होंने किसी तरह की रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट नहीं की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में अंग्रेजी में सिर्फ इतना लिखा था' 'मैं अब सोने जा रहा हूं.' लेकिन सब ने इसका मतलब उनकी रिटायरमेंट से जोड़ लिया था. 

अमिताभ ने बताई सच्चाई

अमिताभ बच्चन अपनी रिटायरमेंट की अफवाह उड़ने के बाद ब्लॉग में इसकी सच्चाई बताई. उन्होंने एक अखबर की कटिंग शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने ब्लॉग में जो लिखा था उसका मतलब था कि काफी देर हो गई है और वह सोने जा रहे हैं. उन्होंने लिखा,  'मैंने ब्लॉग में लिखा... 'काफ़ी देर हो गई है, अब सोने का समय है...' जिसका मतलब हम सब जानते हैं कि देर हो चुकी है और अब सोने जाना चाहिए.' उन्होंने साफ शब्दों में ये भी कहा, जी 'नहीं हुज़ूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं ; अंग्रजी में इस का मतलब होता है मैं अब सोने जा रहा हों.' इसके आगे एक्टर ने तंज कसते हुए लिखा, 'और वहां मान्यवर आपको आने का निमंत्रण नहीं है!'

एक्टर की रिटायरमेंट की अफवाह पर फैंस क्या बोले

अमिताभ बच्चन को लेकर सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट की अफवाह फैली तो हर कोई शॉक्ड रह गया था क्योंकि हर कोई जनता है कि वह लगातार फिल्मों में काम करते नजर आ रहे हैं और उनके कई अपकमिंग पोजेक्ट्स आने के लिए तैयार हैं. जैसे ही उनके लेकर इस तरह की अफवाह उड़ने लगी तो फैंस ने जानना चाह की कि आखिर ये बात कितनी हद सही है. जब इस बात को लेकर ज्यादा बातें होने लगी तो एक्टर ने खुद सामने आकर इसको लेकर सफाई दी. जिसके बाद फैंस की जान में जान आई. बहरहाल अब पूरी तरह साफ है कि वह रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं और ये पूरी तरह से अफवाह थी. 

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की करें तो वह इस समय काफी बिजी हैं. वह सोनी टीवी पर पॉपुलर रियलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं. फिल्मों की बात करें तो, वह हाल ही में रजनीकांत के साथ फिल्म 'वेट्टैयान' और फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' में बतौर नैरेटर जुड़े थे. वहीं, वह जल्द ही डायरेक्टर नाग अश्विन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी: पार्ट 2' में अमर योद्धा अश्वत्थामा के अपने शानदार किरदार को बड़े पर्दे पर दोबारा निभाते हुए नजर आएंगे. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं, जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म अगले साल 2027 में रिलीज होगी. 
ये भी पढ़ें: 'ये कैसी जिंदगी है, जो चाहिए था कल मुझे...', सलमान खान के पोस्ट से मची हलचल, आधी रात को शेयर किया वीडियो

 

Continue reading on the app

Uttrakhand News: चुनाव से पहले धामी सरकार का बड़ा एक्शन! योजनाओं की डिलीवरी पर जोर

Uttrakhand News: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार योजनाओं की जमीनी डिलीवरी को लेकर पूरी तरह एक्टिव नजर आ रही है. सरकार का फोकस इस बात पर है कि केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचे. इसी कड़ी में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकों का दौर तेज हो गया है और अधिकारियों को लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं. सरकार का दावा है कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि चुनाव से पहले विकास कार्यों का लाभ जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-

Continue reading on the app

  Sports

T20I डेब्यू पर 50 प्लस का स्कोर, सिर्फ 4 भारतीय कर पाए हैं ऐसा, धुआंधार बल्लेबाजी से रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम में टी20 फॉर्मेट के एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हुए, लेकिन अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने जो किया वह बहुत कम कर पाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने अपने डेब्यू पर ही धुआंधार बल्लेबाजी से इतिहास रचने का काम किया. Wed, 16 Sep 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

मेंहदी के लिए कुंवारों में मची मारामारी! आखिर क्यों हो रही है ऐसी दीवानगी? | Viral News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T00:45:31+00:00

Government School Viral Video: सरकारी स्कूल में हंगामा, प्राचार्य पर बरसीं चप्पलें! | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T00:40:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers