Responsive Scrollable Menu

Bollywood Wrap-up | Disha Salian case में नाम घसीटे जाने पर भड़के Sooraj Pancholi, उधर बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ पार कर 'हनुमान अंश' ने रचा इतिहास!

बॉलीवुड की गलियों में आज का दिन विवाद, बड़ी घोषणाओं और ऐतिहासिक सफलता के नाम रहा। एक तरफ जहां अभिनेता सूरज पंचोली ने दिवंगत दिशा सालियान केस में अपना नाम घसीटे जाने पर चुप्पी तोड़ते हुए कड़ा ऐतराज जताया है, वहीं दूसरी तरफ कम बजट की फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया है। इसके अलावा आमिर खान की नई सुपरहीरो फिल्म, गोविंदा के घर गणेशोत्सव की धूम और साउथ सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' की OTT रिलीज को लेकर भी बाजार गर्म है। आइए जानते हैं बी-टाउन की आज की 5 बड़ी खबरें!

..............................................................................................................................................................
दिशा सालियान केस में नाम जुड़ने पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी
सूरज पंचोली ने पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए 
सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष सामने रखा है
अभिनेता ने साफ शब्दों में कहा है कि उनका दिशा सालियान से कभी कोई संपर्क नहीं
रहा और न ही वह शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे से कभी मिले हैं
उनके मुताबिक, पिछले कई वर्षों से मीडिया रिपोर्ट्स और अलग-अलग बयानों के जरिए 
उनका नाम दिशा सालियान की मौत से जुड़े विवाद में बार-बार जोड़ा जाता रहा है
अभिनेता ने इस तरह की चर्चाओं पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 
उनका नाम इस मामले से जोड़ना उनके लिए परेशान करने वाला और अनुचित है
सूरज पंचोली ने अपने बयान में सबसे महत्वपूर्ण बात यह 
कही कि उन्होंने दिशा सालियान को अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा
उन्होंने दावा किया कि दिशा से उनका कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क नहीं रहा

..............................................................................................................................................................
हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 280 करोड़ के पार पहुंची कमाई
नीम करौली बाबा के जीवन और चमत्कारों पर बनी कम बजट
की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है
15 सितंबर को फिल्म के 39वें दिन के आंकड़े सामने आए, 
इसने भारत में 280 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार कारोबार कर लिया है
21 साल की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर और डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी
की इस फिल्म ने कई बड़े बजट की फिल्मों को पछाड़ दिया है
फिल्म की इस अप्रत्याशित सफलता को देखकर मेकर्स ने 
अब 'तुलसीदास' पर भी एक भव्य फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया है

..............................................................................................................................................................
अभिनेता आमिर खान अपने करियर में पहली बार आर बाल्की 
और साजिद नाडियाडवाला के साथ काम कर सकते हैं 
तीनों के बीच एक बड़े प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान पहली बार एक बड़े बजट की 'सुपरहीरो' 
फिल्म के लिए मशहूर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से हाथ मिलाने जा रहे हैं
इस प्रोजेक्ट के निर्देशन की कमान आर बाल्की संभाल सकते हैं
बताया जा रहा है कि फिल्म का कांसेप्ट आमिर को काफी पसंद आया है
और शुरुआती बातचीत पूरी हो चुकी है। अगर सब कुछ सही रहा, तो 2026 के
अंत तक इस एक्शन-फैंटेसी फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा

..............................................................................................................................................................
अमेरिका से लौटते ही गणेश पूजा में शामिल हुए गोविंदा
बॉलीवुड के 'नंबर वन' अभिनेता गोविंदा हाल ही में अपने अमेरिकी दौरे से 
मुंबई वापस लौटे हैं और एयरपोर्ट से सीधे अपने घर के गणेशोत्सव में शामिल हुए
गोविंदा ने पत्नी सुनीता, बेटी टीना और बेटे यशवर्धन के साथ बप्पा की आरती की
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गोविंदा काफी भावुक नजर आए 
और उन्होंने अपने बेटे यशवर्धन आहूजा की अपकमिंग डेब्यू 
फिल्म 'हीरो की हॉररइन' के लिए गणपति बप्पा से आशीर्वाद मांगा।
गोविंदा का यह पारिवारिक वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है

..............................................................................................................................................................

यश स्टारर 'टॉक्सिक' का थिएटर्स के बाद अब OTT पर दांव
रॉकिंग स्टार यश की बहुचर्चित फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर बड़ा अपडेट आया है
सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स न मिलने के बाद अब मेकर्स
ने इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जल्द से जल्द रिलीज करने की तैयारी कर ली है
खबरों की मानें तो फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट तय हो चुकी है 
और यह सितंबर के आखिरी हफ्ते तक स्ट्रीम की जा सकती है
उम्मीद है कि ओटीटी पर फिल्म का डार्क और यूनिक कंटेंट दर्शकों को खूब पसंद आएगा
................................................................................................................................................................

Continue reading on the app

Solar Industries share price : दक्षिण अफ्रीका में बड़ी डील के बाद औंधे मुंह गिरा शेयर, जानिए अब क्या है ब्रोकरेज की राय

Solar Industries share price : कंपनी ने यह सौदा वित्त वर्ष 2026 की आय के 1 गुना के वैल्युएशन पर किया है। इस डील के 2027 के मध्य तक पूरे होने की उम्मीद है। Omnia का एग्री,माइनिंग और केमिकल्स सेक्टर में कारोबार है

Continue reading on the app

  Sports

Brendan Taylor ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे ODI करियर वाले खिलाड़ी

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, ज़िम्बाब्वे के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ब्रेंडन टेलर ने पुरुषों के वनडे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट में सबसे लंबे करियर का रिकॉर्ड बनाने के मामले में भारत के सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। टेलर का करियर अब 22 साल और 148 दिन का हो गया है, जो तेंदुलकर के 22 साल और 91 दिन के करियर से ज़्यादा है। यह उपलब्धि मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज़ के पहले वनडे मैच के दौरान हासिल हुई। इस लिस्ट में तेंदुलकर अब दूसरे स्थान पर हैं, और उनके बाद श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का नंबर आता है, जिनका वनडे करियर 21 साल और 184 दिन का था।

इसे भी पढ़ें: IND vs AFG 1st T20I: जीत के बाद Ishan Kishan ने बताया कैसे बदला अपना गेम प्लान

वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन (18,426) बनाने और सबसे ज़्यादा मैच (463) खेलने का रिकॉर्ड अभी भी तेंदुलकर के नाम है। 40 साल के टेलर ने अप्रैल 2004 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ अपना वनडे डेब्यू किया था और वे ज़िम्बाब्वे के प्रमुख बल्लेबाज़ों में से एक बन गए थे। मंगलवार के मैच से पहले, उन्होंने 207 मैचों में 11 वनडे शतक (जो एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है) और कुल 6,704 रन बनाए थे। टेलर ने 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

जनवरी 2022 में, उन्होंने बताया कि 2019 में मैच-फ़िक्सर्स ने उनसे संपर्क किया था; उन्होंने कोकीन का लालच देकर उन्हें फंसाने की कोशिश की और फिर ब्लैकमेल किया। मैच-फ़िक्सिंग में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार करते हुए, टेलर ने माना कि परिवार की सुरक्षा की चिंता के कारण उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को इस संपर्क के बारे में बताने में देरी की थी। नतीजतन, उन पर सभी तरह के क्रिकेट से साढ़े तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Mairaj Ahmad Khan: कभी सहवाग संग की थी नेट प्रैक्टिस, अब निशानेबाजी में रच रहे इतिहास

अपना सस्पेंशन पूरा करने के बाद, टेलर 2025 में रिटायरमेंट से वापस लौटे, जब ज़िम्बाब्वे 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहा था; इस वर्ल्ड कप की मेज़बानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ़्रीका और नामीबिया करेंगे।

Tue, 15 Sep 2026 18:33:00 +0530

  Videos
See all

Master Stroke: Disha Murder Case में CM Fadnavis की एंट्री! | SSR | CBI Probe | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T13:09:05+00:00

Thar ड्राइवर की हरकत ने लोगों को किया हैरान, VIDEO वायरल | #Thar #RoadSafety #ViralVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T13:10:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers