'उनकी सोच और इरादे को समझना...' भुवनेश्वर कुमार का विराट कोहली पर बयान वायरल, जानिए अपने कमबैक पर क्या कहा?
Bhuvneshwar Kumar on Virat Kohli : भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो क्रिकेट कमेंटेटर जतिन सप्रु के साथ बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें भुवी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया में अपने कमबैक के बारे में बात की है. इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार ने इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर भी बड़ी बात बोली है. उन्होंने विराट को लेकर क्या कहा है, आइए जानते हैं.
भुवनेश्वर में अपने कमबैक पर दिया बड़ा बयान
जब भुवनेश्वर कुमार से पूछा गया कि, सभी इंडियन फैंस चाहते हैं कि भुवी इंडियन जर्सी में कमबैक करें. भुवी अपने कमबैक के बारे में क्या सोच रहे हैं. तो इस पर भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि, ईमानदारी से कहूं तो मैं कमबैक के बारे में नहीं सोच रहा हूं. इसके बाद उनसे पूछा गया कि, एक क्रिकेटर के तौर पर क्या आप कमबैक की उम्मीद कर रहे हैं. इस पर भुवी ने कहा कि, नहीं, मैं उम्मीद नहीं कर रहा हूं. इसके बाद उनसे पूछा गया कि, आपके परफॉर्मेंस से आपको लगता है कि आपसे इस बारे में बात होनी चाहिए. इस पर भुवनेश्वर ने कहा कि, मैं किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहा हूं लेकिन मैं फिर से इंडिया के लिए खेलकर खुश हूं'.
???? Bhuvneshwar Kumar talking about on his team India comeback ????
— VIKAS (@Vikas662005) September 15, 2026
Question - "All Indian fans want Bhuvi comeback in Indian jersey. Is Bhuvi thinks for his comeback ?".
Bhuvneshwar Kumar - "Honestly I am not thinking about comeback".
Jatin Sapru - "As cricketer are you… pic.twitter.com/5iRT5lvMo8
विराट कोहली पर भुवनेश्वर कुमार का बयान
भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि, 'जब विराट कोहली ने इंडियन टेस्ट कैप्टन का पद संभाला, तो हमें उनकी सोच और उनके इरादे को समझने में कुछ सीरीज लग गईं. जैसे ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पद संभाला, उन्होंने फिटनेस और डाइट कल्चर के बारे में बात करना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने इस पर सवाल उठाए कि इसकी क्या जरूरत है लेकिन बाद में सभी एक ही बात पर आ गए कि इसकी सच में जरूरत थी'.
BHUVNESHWAR KUMAR ON VIRAT KOHLI & HIS CAPTAINCY IN TEST CRICKET:
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 15, 2026
- "When Virat Kohli took over as the Indian Test captain, it took us a few series to understand his thinking and his intent. The moment he took over in Australia, he started talking about fitness and diet culture,… pic.twitter.com/TDRGzKA8Ov
भुवी ने विराट कोहली को लेकर कहा कि, 'पहले हम लड़कों वाली बातें करते थे. हम बहुत मस्ती करते थे. विराट फन लविंग है. लेकिन अभी जो बातें होती है वो काफी समझदारी वाली होती है. अब हम फैमली की और बच्चों की बातें करते हैं'.
भुवी ने पिछली बार कब खेला था इंडिया के लिए मैच
भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए अपना पिछला मैच साल 2022 में खेला था. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में आखिरी बार टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था, जहां 10 विकेट से इंडियन को इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में हराकर फाइनल से बाहर कर दिया था. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में दोबारा जगह नहीं मिली. हालांकि भुवनेश्वर कुमार इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
भुवनेश्वर कुमार का अंतरराष्ट्रीय करियर
भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए 21 टेस्ट मैचों की 31 पारियों में 63 विकेट हासिल की हैं. वहीं उनके नाम 121 वनडे मैचों की 120 पारियों में कुल 141 विकेट दर्ज हैं. भुवी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 87 मैचों में 86 पारियों में 90 विकेट हासिल की हैं. भुवी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 7 बार फाइव विकेट हॉल भी हासिल कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें : अब खैर नहीं! चल गया टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों का बल्ला तो आज अफगानिस्तान का हराना पक्का, देखें खतरनाक आंकड़े
EXPLAINER: कब, कहां और कैसे हुई थी एशियन गेम्स की शुरुआत? भारत के प्रदर्शन सहित जानिए सब-कुछ
EXPLAINER: एशियन गेम्स 2026 के आगाज की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे लोगों में उत्साह भी बढ़ता जा रहा है. जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 के बीच ये इवेंट खेला जाएगा, जिसमें भारत का कुल दल 768 सदस्यीय है, जिसमें 269 पुरुष और 234 महिलाएं शामिल हैं. वहीं, 246 सहायक कर्मचारी और अन्य अधिकारी भी शामिल हैं. भारत 36 स्पर्धाओं में शामिल होगा. देखने वाली बात होगी कि इस बार भारतीय एथलीट्स कितने मेडल जीतकर घर लौटते हैं. खास बात ये है कि इस बार भी क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें भारत की मेन्स और वुमेन्स दोनों ही टीमें फिर से गोल्ड मेडल पर कब्जा करना चाहेंगी. तो आइए एशियन गेम्स शुरू होने से पहले आपको बताते हैं कि इतिहास क्या है... कब इसकी शुरुआत हुई...
1951 में हुई थी एशियन गेम्स की शुरुआत
एशियन गेम्स एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा बहु-खेल आयोजन है. इसकी शुरुआत 1951 में नई दिल्ली में हुई थी, जहां करीब 490 खिलाड़ियों ने छह खेलों में हिस्सा लिया था. इसके पीछे भारतीय खेल प्रशासक गुरु दत्त सोंधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. 1948 में लंदन ओलंपिक के दौरान एशियाई देशों के प्रतिनिधियों ने एशियन गेम्स आयोजित करने का विचार आगे बढ़ाया और 1949 में एशियन गेम्स फेडरेशन की स्थापना हुई. शुरुआत में इन खेलों का आयोजन हर चार साल में होना तय हुआ. बाद में 1982 में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) का गठन हुआ, जिसने एशियन गेम्स की जिम्मेदारी संभाली.
???????????????? ???????????????? ???????????????? ???????? ????????! ⏳????????
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 15, 2026
The countdown is heating up as Team India gets closer to its Asian Games 2026 campaign in Aichi-Nagoya! ????????
????️ September 19 – October 4
???? Aichi-Nagoya, Japan#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames2026 #AsianGames @19thAGofficial pic.twitter.com/QZ1TTGtepX
भारत ने एशियन गेम्स में अब तक कितने पदक जीते?
भारत ने 1951 में नई दिल्ली में हुए पहले एशियन गेम्स से लेकर 2022 एशियन गेम्स (आयोजन 2023 में) तक कुल 779 पदक जीते हैं. इनमें 183 गोल्ड, 239 सिल्वर और 357 ब्रॉन्ज शामिल हैं. भारत का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन हांगझोउ एशियन गेम्स में रहा, जहां भारतीय दल ने रिकॉर्ड 107 पदक अपने नाम किए. इसमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज शामिल थे.
हांगझोउ में भारत पहली बार एशियन गेम्स के किसी एक संस्करण में 100 से ज्यादा पदक जीतने में सफल रहा. इससे पहले भारत का बेस्ट प्रदर्शन 2018 जकार्ता-पालेमबांग में था, जहां 70 पदक मिले थे. 2026 के आइची-नागोया एशियन गेम्स में अब भारत की नजर अपने 107 पदकों के रिकॉर्ड को बेहतर करने पर है.
???????????????????????? ???????????????????? ???????? ????????????????????-???????????????????????? ????????????????! ????⚡
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 14, 2026
India’s aquatics and water sports squad is primed for the grandest stage of them all at Aichi-Nagoya 2026 ????
Catch Asian Games LIVE from 17th Sept - 4th Oct, exclusively on Sony Sports Network TV channels &… pic.twitter.com/ffCWroaiA8
भारत के लिए पहला मेडल किसने जीता?
एशियन गेम्स के इतिहास में भारत के लिए पहला पदक कांति शाह ने जीता था. 1951 में नई दिल्ली में आयोजित हुए पहले एशियन गेम्स में उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक तैराकी में सिल्वर मेडल हासिल किया. इसके बाद भारत को उसका पहला गोल्ड मेडल सचिन नाग ने दिलाया. उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में स्वर्ण पदक जीता. सचिन नाग ने 8 मार्च 1951 को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और वह एशियन गेम्स में भारत के पहले गोल्ड मेडलिस्ट बने.
एशियन गेम्स 2026 में शामिल भारत के बड़े नाम
एशियन गेम्स 2026 में भारत का 503 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है. भारत की पदक उम्मीदों में मनु भाकर शूटिंग, पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन बैडमिंटन, ज्योति सुरेखा वेन्नम तीरंदाजी और मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में प्रमुख नाम हैं.
वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारत की मेन्स क्रिकेट टीम और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी और फिर गोल्ड की प्रबल दावेदारी पेश करेगी. क्रिकेट के अलावा, शूटिंग, एथलेटिक्स, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, कुश्ती और तीरंदाजी में भारत से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है.
India’s finest teams. Asia’s biggest stage. ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 9, 2026
The pursuit of Gold begins. ????
Watch the Asian Games 2026, starting Sept 17th, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #AsianGames #AichiNagoya2026 pic.twitter.com/zaMveVEl2o
पिछले एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन
कोरोना महामारी के कारण हांगझोउ एशियन गेम्स 2022 का आयोजन 2023 में हुआ था. इस प्रतियोगिता में भारत ने अपने एशियन गेम्स इतिहास का सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 107 पदक जीते. भारतीय एथलीट्स ने 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज अपने नाम किए और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा.
भारत ने पहली बार एशियन गेम्स के किसी एक संस्करण में 100 से ज्यादा पदक हासिल किए. इससे पहले भारत का बेस्ट प्रदर्शन 2018 जकार्ता-पालेमबांग में था, जहां 70 पदक मिले थे. एथलेटिक्स, शूटिंग, तीरंदाजी, कुश्ती, बॉक्सिंग और टीम स्पोर्ट्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने 2026 एशियन गेम्स से उम्मीदें और बढ़ा दी हैं. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अब भारत इस बार कितने मेडल्स जीतने में कामयाब होते हैं.
????????????????????-???????????????????????? ???????????????? ???????????????????????? ???????????????? ???????????????????????? ???????????????????? ???????? ????????????????????????????! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 15, 2026
Harman ki sherniyaan ho ya Men in Blue ke toofani match-winners, dono ka mission hai set ????
Catch Asian Games LIVE from Thursday 17th Sept onwards, exclusively on Sony Sports… pic.twitter.com/qX8ttuJUO9
एशियन गेम्स में भारत की महिला और पुरुष टीम का क्रिकेट शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | राउंड | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| 18 सितंबर 2026 | ???????? भारत vs ???????? जापान | क्वार्टर फाइनल | 10:30 AM |
| 20 सितंबर 2026 | भारत vs सेमीफाइनलिस्ट | सेमीफाइनल* | 10:30 AM / 5:30 AM |
| 22 सितंबर 2026 | भारत vs — | गोल्ड/ब्रॉन्ज मेडल मैच* | 10:30 AM / 5:30 AM |
| तारीख | मुकाबला | राउंड | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| 28 सितंबर 2026 | ???????? भारत vs ग्रुप-A की दूसरे नंबर की टीम | क्वार्टर फाइनल | सुबह 10:00 बजे |
| 1 अक्टूबर 2026 | भारत vs — | सेमीफाइनल | सुबह 10:00 बजे |
| 3 अक्टूबर 2026 | भारत vs — | गोल्ड मेडल मैच | सुबह 10:00 बजे |
ये भी पढ़ें: अब खैर नहीं! चल गया टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों का बल्ला तो आज अफगानिस्तान का हराना पक्का, देखें खतरनाक आंकड़े
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









