Patna Student Protest: पटना में छात्रों का प्रदर्शन, CM हाउस घेरने निकले प्रदर्शनकारी, 70वीं BPSC रद्द करने की है मांग
Patna Student Protest: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर से छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इस बार हजारों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं. बता दें कि सैकड़ों की संख्या में छात्र पटना के जेपी गोलंबर के आसपास इकट्ठे हुए हैं और दरोगा भर्ती की 1,799 पदों वाली मुख्य परीक्षा तथा 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं.
छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने की बैरिकेडिंग
छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग की है, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्र बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों के हाथों में बैनर दिखाई दे रहे हैं. साथ ही छात्र परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों ने बैनर पर लिखा है- "ना परीक्षा में खेल चलेगा, ना भविष्य से खिलवाड़ चलेगा" छात्र लगातार इसी तरह के नारे लगाकर कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं.
#WATCH | Patna, Bihar: Students hold protest against alleged irregularities in the Daroga recruitment examination and BPSC 70th examination, demanding an impartial probe and re-examination.
— ANI (@ANI) September 15, 2026
Heavy security has been deployed at the spot. pic.twitter.com/k8Gn5xFu3O
खबर अभी अपडेट हो रही है....
'ये कैसी जिंदगी है, जो चाहिए था कल मुझे...', सलमान खान के पोस्ट से मची हलचल, आधी रात को शेयर किया वीडियो
Salman Khan Post: बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया को लेकर चर्चा में बने हुई हैं. सलमान आए दिन हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं और लोगों को अपनी दिल की बात भी कहते हैं. वहीं, इन दिनों एक्टर बिग बॉस 20 होस्ट करते नजर आ रहे हैं. इस बीच एक बाक फिर सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कियाा है. इस पोस्ट में सलमान ने जिंदगी की बात की है, तो चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा.
सलमान खान की जिंदगी पर बात
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी की है, जिसमें खुशी, दुख और जरूरत की बात लिखी हुई है. सलमान की इस पोस्ट में लिखा है, 'जब थोड़ा मिला तो खुश था, अब ज्यादा मिला तो दुखी क्यों? जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? जब नींद चाहिए थी तब रात नहीं थी. अब वक्त है तो नींद नहीं. जब भूख लगी थी खाना नहीं, अब खाना है तो भूख नहीं. साला ये कैसी जिंदगी है, जो मिले वो कम लगे, जो ना मिले वो याद आए, जो मिल जाए वो कम लगे. जब नहीं खाना था तब भूख बड़ी थी, अब मिला है तो भूख नहीं.'
सलमान ने पढ़ाया जिंदगी का पाठ
सलमान के वीडियो में आगे लिखा है- 'जब वक्त था तब पैस नहीं था, अब पैसा है तो वक्त नहीं. जब छोटा था तब बड़ा बनना था, अब बड़ा हुआ तो बचपन याद आए. जब घर से भागना था, घर छोटा था. अब घर है तो घर बुलाए.' सलमान ने इस पोस्ट में जिंदगी का पाठ पढ़ाया है. वहीं, एक्टर का ये पोस्ट देख उनके कुछ फैंस चिंता में आ गए हैं और तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ का कहना है कि भाईजान जिंदगी से परेशान है तो कुछ ये कह रहे हैं कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ सलमान को उनके पुराना समय याद आ रहा है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: माही विज-आम्रपाली दुबे के बीच हुई तीखी बहस, खाना बनाने को लेकर रोने लगी टीवी एक्ट्रेस
काउबॉय लुक को लेकर बटोर रहे चर्चा
इसके अलावा बता दें कि सलमान खान इन दिनों काउबॉय लुक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. आए दिन एक्टर हैट पहने स्पॉट किए जानते हैं. पार्टी हो या फिर बिग बॉस 20 सलमान को हैट में ही देखा जा रहा है. कुछ लोग इसे सलमान की अपकमिंग फिल्म से जोड़कर देख रहे हैं. लोगों का कहना है कि शायद एक्टर का कोई लुक है जिसे वो रिवील नहीं करना चाहते हैं, इसलिए वो हैट पहने दिखते हैं. हालांकि अभी तक एक्टर की ओर से इसे लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया गया है.
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों 'बिग बॉस 20' को होस्ट कर रहे हैं. फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही मातृभूमि में नजर आने वाली है. ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी, हालांकि अभी इसकी रिलीज टल गई है. वहीं, भाईजान नयनतारा के साथ भी फिल्म करने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है. इसके अलावा उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो निर्देशक राज और डीके की सुपरहीरो फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसकी शूटिंग 2027 में शुरू होने की चर्चा है. इसके अलावा उनका नाम राकेश ओमप्रकाश मेहरा की महाभारत-प्रेरित फिल्म 'कर्ण' से भी जोड़ा जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






