Responsive Scrollable Menu

'ये कैसी जिंदगी है, जो चाहिए था कल मुझे...', सलमान खान के पोस्ट से मची हलचल, आधी रात को शेयर किया वीडियो

Salman Khan Post: बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया को लेकर चर्चा में बने हुई हैं. सलमान आए दिन हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं और लोगों को अपनी दिल की बात भी कहते हैं. वहीं, इन दिनों एक्टर बिग बॉस 20 होस्ट करते नजर आ रहे हैं. इस बीच एक बाक फिर सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कियाा है. इस पोस्ट में सलमान ने जिंदगी की बात की है, तो चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा.

सलमान खान की जिंदगी पर बात

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी की है, जिसमें खुशी, दुख और जरूरत की बात लिखी हुई है. सलमान की इस पोस्ट में लिखा है, 'जब थोड़ा मिला तो खुश था, अब ज्यादा मिला तो दुखी क्यों? जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? जब नींद चाहिए थी तब रात नहीं थी. अब वक्त है तो नींद नहीं. जब भूख लगी थी खाना नहीं, अब खाना है तो भूख नहीं. साला ये कैसी जिंदगी है, जो मिले वो कम लगे, जो ना मिले वो याद आए, जो मिल जाए वो कम लगे. जब नहीं खाना था तब भूख बड़ी थी, अब मिला है तो भूख नहीं.'

Salman Khan Photograph: (Salman Khan (Instagram))

सलमान ने पढ़ाया जिंदगी का पाठ

सलमान के वीडियो में आगे लिखा है-  'जब वक्त था तब पैस नहीं था, अब पैसा है तो वक्त नहीं. जब छोटा था तब बड़ा बनना था, अब बड़ा हुआ तो बचपन याद आए. जब घर से भागना था, घर छोटा था. अब घर है तो घर बुलाए.' सलमान ने इस पोस्ट में जिंदगी का पाठ पढ़ाया है. वहीं, एक्टर का ये पोस्ट देख उनके कुछ फैंस चिंता में आ गए हैं और तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ का कहना है कि भाईजान जिंदगी से परेशान है तो कुछ ये कह रहे हैं कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ सलमान को उनके पुराना समय याद आ रहा है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: माही विज-आम्रपाली दुबे के बीच हुई तीखी बहस, खाना बनाने को लेकर रोने लगी टीवी एक्ट्रेस

 काउबॉय लुक को लेकर बटोर रहे चर्चा

इसके अलावा बता दें कि सलमान खान इन दिनों काउबॉय लुक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. आए दिन एक्टर हैट पहने स्पॉट किए जानते हैं. पार्टी हो या फिर बिग बॉस 20 सलमान को हैट में ही देखा जा रहा है. कुछ लोग इसे सलमान की अपकमिंग फिल्म से जोड़कर देख रहे हैं. लोगों का कहना है कि शायद एक्टर का कोई लुक है जिसे वो रिवील नहीं करना चाहते हैं, इसलिए वो हैट पहने दिखते हैं. हालांकि अभी तक एक्टर की ओर से इसे लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया गया है.

सलमान खान का वर्कफ्रंट 

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों 'बिग बॉस 20' को होस्ट कर रहे हैं. फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही मातृभूमि में नजर आने वाली है. ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी, हालांकि अभी इसकी रिलीज टल गई है. वहीं, भाईजान नयनतारा के साथ भी फिल्म करने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है. इसके अलावा उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो निर्देशक राज और डीके की सुपरहीरो फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसकी शूटिंग 2027 में शुरू होने की चर्चा है. इसके अलावा उनका नाम राकेश ओमप्रकाश मेहरा की महाभारत-प्रेरित फिल्म 'कर्ण' से भी जोड़ा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 'हनुमान अंश' के आगे नहीं टिक पा रही कोई भी फिल्म, 'हैवान' का बुरा हाल, जानें 'मिर्जापुर' की कमाई?

Continue reading on the app

सेवा संकल्प अभियान क्या है? PM मोदी के जन्मदिन से होगी शुरुआत; एक महीने चलेंगे जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने वाले हैं. इस अवसर पर बीजेपी ने देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' के आयोजित का एलान किया है. इस  अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन के साथ होगी. ये कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक देश के सभी राज्यों में चलाया जाएगा. इस दौरान जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन होगा.

अक्टूबर 2021 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे. यही वह दिन था जब नरेंद्र मोदी ने सीएम के रूप में अपने राजनीतिक सफर के अहम पड़ाव को पार किया था. अक्टूबर 2026 में इस जिम्मेदारी को संभाले हुए उन्हें 25 साल पूरे हो जाएंगे. बीजेपी ने इस अवसर को केवल राजनीतिक उपलब्धि के तौर पर मनाने के बजाय सेवा और जनभागीदारी से जोड़ने की योजना बनाई है.

एक महीने तक चलेंगे सेवा से जुड़े कार्यक्रम

पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, प्रदर्शनियां और सेमिनार का  आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे.

इस दौरान ब्लॉक स्तर पर ‘सेवा सेतु’ कैंप आयोजित करने की भी योजना है. इन शिविरों में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने में मदद दी जाएगी.

छात्रों के लिए भी आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

बीजेपी इस अभियान के दौरान युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों की भागीदारी पर भी जोर दे रही है. ऐसे में स्कूलों में ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर चित्रकला और भाषण जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा. इसके अलावा ‘नमो सेवा’ के तहत नुक्कड़ नाटक और आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ जैसे कार्यक्रम भी कराए जाएंगे. इन कार्यक्रमों के जरिए सरकार की योजनाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी.

50 स्थानों पर दिखाया जाएगा बदलाव

इस अभियान के तहत ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ भी प्रस्तावित है. इसके लिए देशभर में करीब 50 ऐसे स्थानों का चयन किया गया है, जिन्हें बीजेपी मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए बदलाव और विकास के उदाहरण के रूप में पेश करना चाहती है. इन स्थानों में गुजरात की GIFT City और बस्तर जैसे इलाकों को शामिल किया गया है. इसके साथ ही सोशल मीडिया क्रिएटर्स को भी इन जगहों का दौरा कराने की तैयारी है, जिससे वहां हुए बदलावों और विकास कार्यों को डिजिटल माध्यम के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा सके.

17 अक्टूबर को समाप्त होगा अभियान

बता दें कि एक महीने तक चलने वाले इस अभियान का समापन 17 अक्टूबर को बड़े कार्यक्रम के साथ किया जाएगा. इस दिन बीजेपी ने 'जनसेवक महाकुंभ' आयोजित करने की भी योजना बनाई है. जिसमें पंचायत से लेकर संसद तक के करीब 1.25 लाख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही गई है. वहीं समापन कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम' की सभी छह छंदों को गाने का भी कार्यक्रम है. बता दें कि इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को जनसेवा, विकास और जनभागीदारी से जोड़कर लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है. इस  अभियान के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में आम नागरिकों की भागीदारी को भी प्रमुखता दी जाएगी.

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह की लव स्टोरी का होने वाला था 'THE END', प्रिया के घरवाले बने दीवार फिर कैसे शादी तक पहुंची बात?

Rinku Singh Love Story: रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को लखनऊ के एक होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे. शादी की तारीख तय होने के बाद दोनों परिवार तैयारियों में जुट गए हैं. समारोह में परिवार के अलावा करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान शामिल हो सकते हैं. Wed, 16 Sep 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

सांप पकड़ना पड़ा भारी, रेस्क्यू के दौरान मनीष पाटिल को डसा! | #Viral #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T23:40:38+00:00

Gurugram Hit-and-Run Case | Victim Sia की शिकायत पर Haryana Women’s Commission ने कह दी बड़ी बात ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T23:42:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers