देश में तेजी से विकसित हो रहा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम; डिजाइनिंग, पैकेजिंग, टेस्टिंग के साथ सप्लाई चेन के विकास पर भी फोकस
नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। देश में तेजी से सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित हो रहा है। इसमें चिप बनाने वाली फैक्ट्रियों के साथ-साथ उनकी डिजाइनिंग, पैकेजिंग, टेस्टिंग, उपकरण, सप्लाई चेन और उनसे जुड़े दूसरे उद्योगों पर भी फोकस किया जा रहा है। यह जानकारी सेमीकॉन इंडिया 2026 के शुरू होने से पहले जारी की गई सरकारी फैक्टशीट में दी गई, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 17 सितंबर को किया जाएगा।
इस साल इस साल सेमीकॉन इंडिया की थीम “सिलिकॉन से सिस्टम तक: पूरा इकोसिस्टम बनाना है।
द्वारका स्थित यशोभूमि में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में दुनिया की बड़ी चिप कंपनियों के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और निवेशक भी वहां मौजूद होंगे।
देश ने बीते कुछ वर्षों में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बनाने में तेजी से प्रगति की है। इसके लिए 2021 में सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम लाया गया था। इसकी रणनीति सिर्फ दिखावे के लिए कोई एक चिप फैक्ट्री खड़ी करना नहीं, बल्कि पूरा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तैयार करना है।
सेमीकॉन 1.0 के लिए 76,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। इसमें चिप डिजाइन और निर्माण से लेकर पैकेजिंग, टेस्टिंग, मशीनरी, कच्चे माल और कुशल कर्मचारियों तक पूरी वैल्यू चेन को शामिल किया गया।
जुलाई 2026 में सरकार ने सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी दी। इसके तहत 1.27 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसका आधार छह प्रमुख क्षेत्रों पर है, चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर बनाने वाली मशीनरी और सामग्री, चिप बनाने की फैक्ट्रियां, आधुनिक पैकेजिंग, रिसर्च और डेवलपमेंट, कुशल प्रतिभाओं का विकास है।
जमीन पर हो रहा काम भी सेमीकॉन की सफलता की पुष्टि करता है। अब तक छह राज्यों में 12 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। इनमें 1.64 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता है।
इन परियोजनाओं में सिलिकॉन और कंपाउंड सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट, डिस्प्ले निर्माण और आधुनिक पैकेजिंग जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें से तीन संयंत्रों में व्यावसायिक उत्पादन भी शुरू हो चुका है।
यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है। इसका मतलब है कि भारत की सेमीकंडक्टर नीति अब सिर्फ कागज पर नहीं है, बल्कि चिप निर्माण वास्तव में जमीन पर शुरू हो चुका है।
इसके अलावा, सरकार ने ‘चिप्स टू स्टार्टअप’ कार्यक्रम के तहत इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन (ईडीए) के सॉफ्टवेयर और उपकरण अब तक 320 शैक्षणिक संस्थानों में उपलब्ध कराए हैं। अभी तक 68,000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
वहीं, 24 सेमीकंडक्टर डिजाइन परियोजनाओं को आर्थिक सहायता के लिए मंजूरी मिली है। डीएलआई योजना के तहत 105 स्टार्टअप और छोटे-मझोले उद्यमों को भी ईडीए टूल्स के लिए सहायता दी गई है।
फैक्टशीट में बताया गया कि अप्रैल 2026 तक 75 संस्थानों ने 211 चिप डिजाइन तैयार करके उत्पादन के अगले चरण यानी ‘टेप-आउट’ तक पहुंचाए थे। यह इस बात का संकेत है कि भारत में चिप डिजाइन की क्षमता अब कुछ चुनिंदा बड़े संस्थानों तक सीमित नहीं रही है।
देश के हर हिस्से में चिप डिजाइन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डी-डीएसी में ‘चिप्स टू स्टार्टअप’ (सी2एस) कार्यक्रम और ‘डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव’ (डीएलआई) योजना के तहत चिपइन सेंटर बनाया गया है।
यह एक राष्ट्रीय स्तर की साझा सुविधा है। यहां इंजीनियरों और संस्थानों को आधुनिक चिप डिजाइन टूल्स, चिप निर्माण की सेवाओं और विशेष प्रशिक्षण की सुविधा मिलती है।
चिपइन सेंटर की इन सुविधाओं का लाभ 500 से अधिक संस्थानों के 1 लाख से ज्यादा इंजीनियर उठा चुके हैं। इनमें 400 शैक्षणिक संस्थान और 100 स्टार्टअप शामिल हैं।
इन संस्थानों ने मिलकर 300 से ज्यादा चिप डिजाइन तैयार किए हैं। इन चिप्स को मोहाली स्थित एससीएल और विदेशों की आधुनिक चिप फैक्ट्रियों में बनाने के लिए भेजा गया है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Amazon Great Indian Festival 2026 लाइव होने से पहले ही सुर्खियों में, इन कैटेगरी पर हैवी डिस्काउंट का दावा
Amazon Great Indian Festival 2026: फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने से पहले ही ऑनलाइन शॉपर्स के बीच अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. जिन लोगों को भी हैवी डिस्काउंट का इंतजार है, वो इस सेल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अमेजन की तरफ से इस सेल कैलेंडर को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है. लेकिन अमेजन के AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus ने कुछ संभावित तारीखों और डिस्काउंट ऑफर्स की ओर इशारा किया है. Rufus की मानें तो इस साल भी स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स इस सेल के सबसे बड़े आकर्षण होने वाले हैं.
यह भी पढ़ें- iPhone लवर्स को बड़ा झटका! पुराने iPhone हुए ₹30 हजार तक महंगे, पुराने मॉडल्स की नई कीमतें जारी
Amazon Great Indian Festival 2026: कब से लाइव हो सकता है?
Rufus के अनुसार, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच लाइव हो सकती है. इस सेल में प्राइम मेंबर्स को 1 अक्टूबर से ही सेल का एक्सेस मिल सकता है. लेकिन एक दूसरे रिस्पॉन्स में इसी AI ने एक अलग और ज्यादा बड़ा टाइमफ्रेम बताया है. जिसमें इसने कहा है कि यह सेल 27 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच कभी भी शुरू हो सकती है और 12 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच खत्म हो सकती है. करीब 16 से 27 दिनों की यह इतनी बड़ी रेंज यह बताती है कि फिलहाल AI की दी गई तारीखों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता.
Amazon Great Indian Festival 2026: प्राइम मेंबर्स को अर्ली एक्सेस मिल सकता है
हर बार की तरह इस बार भी प्राइम सब्सक्राइबर्स को बड़ी डिस्काउंट सेल के दौरान पहले खरीदारी करने का मौका मिल सकता है. Rufus के मुताबिक, प्राइम मेंबर्स को आम कस्टमर्स से 24 घंटे पहले एक्सेस मिल सकता है. यह सेल तब और भी मायने रखता है जब गैजेट्स की स्टॉक लिमिटेड हो. ऊपर से iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max जैसे स्मार्टफोन्स मार्केट में आए हों.
Amazon Great Indian Festival 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिल सकता है 90% तक ऑफ
Rufus के अनुसार अलग-अलग प्रोडक्ट कैटेगरी पर काफी आकर्षक डिस्काउंट मिल सकते हैं. स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर 80-90% तक की छूट मिल सकती है. वहीं स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंसेस पर 65% तक डिस्काउंट ऑफर हो सकता है. फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 80% तक की बंपर छूट मिल सकती है. वहीं होम, किचन और आउटडोर कैटेगरी पर यह छूट करीब 70% तक हो सकती है. ग्रॉसरी और जरूरी सामान पर भी 50% तक की छूट मिलने की संभावना है.
Amazon Great Indian Festival 2026: iPhone 16 और iPhone 16 Pro पर रहेगी खास नजर
इस सेल में सबसे बड़ा आकर्षण Apple की iPhone रेंज हो सकती है. Rufus के मुताबिक, iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 16 Pro जैसे मॉडल्स पर आकर्षक प्राइस ऑफर देखने को मिल सकते हैं. जो लोग iPhone 16 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और कैशबैक जोड़ने के बाद इसकी कीमत में अच्छा खासा डिस्काउंट देखने को मिल सकता है.
Amazon Great Indian Festival 2026: बैंक ऑफर्स और कैशबैक भी उपलब्ध
Rufus ने यह भी बताया है कि एलिजिबल कस्टमर्स को SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ऑप्शन इस्तेमाल करने पर 10% का एक्सट्रा डिस्काउंट मिल सकता है. कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है, जो 24 महीनों तक बढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को अनलिमिटेड 5% कैशबैक है. वहीं एलिजिबल कस्टमर्स को पुराने गैजेट्स एक्सचेंज करने पर ₹25,000 तक का फायदा मिल सकता है. तो अगर आप महंगे सामान खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो ये अपकमिंग सेल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.
Amazon Great Indian Festival 2026: इन प्रोडक्ट्स पर भी रहेगी शॉपर्स की नजर
आईफोन के अलावा, Samsung के Galaxy S25 Ultra फोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्टवॉचेज और हेडफोन्स पर भी अच्छे डील्स मिलने की संभावना है. मेकअप लवर्स इस सेल में महंगे ब्रांड्स के मेकअप प्रोडक्ट्स की भी बेहतरीन छूट पर खरीदारी कर सकती हैं. ऑनलाइन शॉपर्स के लिए ध्यान देने के बात यह है कि वे डिस्काउंट परसेंटेज के बहकावे में न आएं. सेल प्राइस की तुलना प्रोडक्ट की मार्केट प्राइस से जरूर करें.
Disclaimer: इस लेख में दिए गए प्रॉडक्ट्स का चुनाव अमेजन पर दी गई यूजर रेटिंग के आधार पर किया गया है। इन उत्पादों की बिक्री, गुणवत्ता और कीमतों आदि से संबंधित किसी भी विवाद के लिए न्यूज नेशन उत्तरदायी नहीं है। ऊपर दिए गए उत्पादों के संबंध में लिखे गए आर्टिकल के लेखन का न्यूज नेशन के पत्रकारों से कोई संबंध नहीं है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








