Responsive Scrollable Menu

Amazon Great Indian Festival 2026 लाइव होने से पहले ही सुर्खियों में, इन कैटेगरी पर हैवी डिस्काउंट का दावा

Amazon Great Indian Festival 2026: फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने से पहले ही ऑनलाइन शॉपर्स के बीच अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. जिन लोगों को भी हैवी डिस्काउंट का इंतजार है, वो इस सेल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अमेजन की तरफ से इस सेल कैलेंडर को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है. लेकिन अमेजन के AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus ने कुछ संभावित तारीखों और डिस्काउंट ऑफर्स की ओर इशारा किया है. Rufus की मानें तो इस साल भी स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स इस सेल के सबसे बड़े आकर्षण होने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें- iPhone लवर्स को बड़ा झटका! पुराने iPhone हुए ₹30 हजार तक महंगे, पुराने मॉडल्स की नई कीमतें जारी

Amazon Great Indian Festival 2026: कब से लाइव हो सकता है?

Rufus के अनुसार, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच लाइव हो सकती है. इस सेल में प्राइम मेंबर्स को 1 अक्टूबर से ही सेल का एक्सेस मिल सकता है. लेकिन एक दूसरे रिस्पॉन्स में इसी AI ने एक अलग और ज्यादा बड़ा टाइमफ्रेम बताया है. जिसमें इसने कहा है कि यह सेल 27 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच कभी भी शुरू हो सकती है और 12 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच खत्म हो सकती है. करीब 16 से 27 दिनों की यह इतनी बड़ी रेंज यह बताती है कि फिलहाल AI की दी गई तारीखों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता.

Amazon Great Indian Festival 2026: प्राइम मेंबर्स को अर्ली एक्सेस मिल सकता है

हर बार की तरह इस बार भी प्राइम सब्सक्राइबर्स को बड़ी डिस्काउंट सेल के दौरान पहले खरीदारी करने का मौका मिल सकता है. Rufus के मुताबिक, प्राइम मेंबर्स को आम कस्टमर्स से 24 घंटे पहले एक्सेस मिल सकता है. यह सेल तब और भी मायने रखता है जब गैजेट्स की स्टॉक लिमिटेड हो. ऊपर से iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max जैसे स्मार्टफोन्स मार्केट में आए हों. 

Amazon Great Indian Festival 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिल सकता है 90% तक ऑफ

Rufus के अनुसार अलग-अलग प्रोडक्ट कैटेगरी पर काफी आकर्षक डिस्काउंट मिल सकते हैं. स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर 80-90% तक की छूट मिल सकती है. वहीं स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंसेस पर 65% तक डिस्काउंट ऑफर हो सकता है. फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 80% तक की बंपर छूट मिल सकती है. वहीं होम, किचन और आउटडोर कैटेगरी पर यह छूट करीब 70% तक हो सकती है. ग्रॉसरी और जरूरी सामान पर भी 50%  तक की छूट मिलने की संभावना है. 

Amazon Great Indian Festival 2026: iPhone 16 और iPhone 16 Pro पर रहेगी खास नजर

इस सेल में सबसे बड़ा आकर्षण Apple की iPhone रेंज हो सकती है. Rufus के मुताबिक, iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 16 Pro जैसे मॉडल्स पर आकर्षक प्राइस ऑफर देखने को मिल सकते हैं. जो लोग iPhone 16 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और कैशबैक जोड़ने के बाद इसकी कीमत में अच्छा खासा डिस्काउंट देखने को मिल सकता है. 

Amazon Great Indian Festival 2026: बैंक ऑफर्स और कैशबैक भी उपलब्ध

Rufus ने यह भी बताया है कि एलिजिबल कस्टमर्स को SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ऑप्शन इस्तेमाल करने पर 10% का एक्सट्रा डिस्काउंट मिल सकता है. कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है, जो 24 महीनों तक बढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को अनलिमिटेड 5% कैशबैक है. वहीं एलिजिबल कस्टमर्स को पुराने गैजेट्स एक्सचेंज करने पर ₹25,000 तक का फायदा मिल सकता है. तो अगर आप महंगे सामान खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो ये अपकमिंग सेल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. 

Amazon Great Indian Festival 2026: इन प्रोडक्ट्स पर भी रहेगी शॉपर्स की नजर

आईफोन के अलावा, Samsung के Galaxy S25 Ultra फोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्टवॉचेज और हेडफोन्स पर भी अच्छे डील्स मिलने की संभावना है. मेकअप लवर्स इस सेल में महंगे ब्रांड्स के मेकअप प्रोडक्ट्स की भी बेहतरीन छूट पर खरीदारी कर सकती हैं. ऑनलाइन शॉपर्स के लिए ध्यान देने के बात यह है कि वे डिस्काउंट परसेंटेज के बहकावे में न आएं. सेल प्राइस की तुलना प्रोडक्ट की मार्केट प्राइस से जरूर करें.

Disclaimer: इस लेख में दिए गए प्रॉडक्ट्स का चुनाव अमेजन पर दी गई यूजर रेटिंग के आधार पर किया गया है। इन उत्पादों की बिक्री, गुणवत्ता और कीमतों आदि से संबंधित किसी भी विवाद के लिए न्यूज नेशन उत्तरदायी नहीं है। ऊपर दिए गए उत्पादों के संबंध में लिखे गए आर्टिकल के लेखन का न्यूज नेशन के पत्रकारों से कोई संबंध नहीं है।

Continue reading on the app

Patna Student Protest: पटना में छात्रों का प्रदर्शन, CM हाउस घेरने निकले प्रदर्शनकारी, 70वीं BPSC रद्द करने की है मांग

Patna Student Protest: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर से छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इस बार हजारों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं. बता दें कि सैकड़ों की संख्या में छात्र पटना के जेपी गोलंबर के आसपास इकट्ठे हुए  हैं और दरोगा भर्ती की 1,799 पदों वाली मुख्य परीक्षा तथा 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराने  की मांग कर रहे हैं.

छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने की बैरिकेडिंग

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग की है, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्र बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों के हाथों में बैनर दिखाई दे रहे हैं. साथ ही छात्र परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों ने बैनर पर लिखा है- "ना परीक्षा में खेल चलेगा, ना भविष्य से खिलवाड़ चलेगा" छात्र लगातार इसी तरह के नारे लगाकर कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

  Sports

250 का स्ट्राइक रेट... 20 गेंद में ठोकी फिफ्टी, फिर भी सैमसन नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच, 23 साल का स्टार ले उड़ा अवॉर्ड

ind vs afg 2nd t20i player of the match: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. सैमसन ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे तेज अर्धशतक ठोका. हालांकि, प्लेयर ऑफ द मैच वो नहीं बने, बल्कि ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को यह अवॉर्ड मिला. नीतीश रेड्डी ने पहली पारी में तीन विकेट चटकाए थे, जिससे अफगानिस्तान की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. Tue, 15 Sep 2026 23:44:28 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Jordan | IRGC | Trump | Hormuz | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T21:30:29+00:00

Cheque Bounce Case | Actor Rajpal Yadav को ₹2 करोड़ जमा करने के लिए मिला 2 हफ़्ते का समय | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T21:29:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers