Salman Khan: ‘अब ज्यादा मिला तो दुखी क्यों?’ सलमान खान ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस पूछ रहे- आखिर क्या हुआ?
Salman Khan: सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 20 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पोस्ट में सलमान ने जिंदगी, खुशी, जरूरत और बदलती इच्छाओं को लेकर कई बातें लिखी हैं।
जो मिले वो कम लगे
सलमान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक शायरी जैसा पोस्ट शेयर किया। इसमें लिखा था- “जब थोड़ा मिला तो खुश था, अब ज्यादा मिला तो दुखी क्यों? जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों?” पोस्ट में आगे जिंदगी के कई ऐसे उदाहरण दिए गए हैं, जिनसे इंसान की बदलती जरूरतों और इच्छाओं की बात समझ आती है। इसमें कहा गया कि जब नींद चाहिए थी, तब रात नहीं थी और अब वक्त है तो नींद नहीं आती। जब भूख थी तो खाना नहीं था और अब खाना है तो भूख नहीं है।
वक्त और पैसे की भी बात
सलमान के इस पोस्ट में पैसे और वक्त को लेकर भी जिंदगी की उलझन बताई गई है। पोस्ट में लिखा है कि जब वक्त था, तब पैसे नहीं थे और अब पैसा है तो वक्त नहीं है।
इसी तरह बचपन में बड़ा होने की इच्छा होती थी, लेकिन बड़े होने के बाद वही बचपन याद आता है। पोस्ट का एक संदेश यह भी है कि इंसान अक्सर उस चीज की कीमत समझता है, जो उसके पास नहीं होती।
फिल्म को लेकर भी चर्चा में है सलमान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 20 को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी अगली एक्शन फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। यह फिल्म फिलहाल एसवीसी 63 के नाम से बताई जा रही है। फिल्म का आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स में इसे ‘मॉन्स्टर’ कहा जा रहा है।
Nafisa Ali Cancer: लीवर तक पहुंचा नफीसा अली का स्टेज 4 कैंसर, दर्द में एक्ट्रेस ने अस्पताल से बताया हाल
Nafisa Ali Health: दिग्गज अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी 69 की उम्र में कैंसर की गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं। उन्हें हाल ही में दोबारा स्टेज 4 ओवेरियन कैंसर ने चपेट में लिया है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उनका कैंसर अब लीवर की ओर बढ़ रहा है।
69 वर्षीय नफीसा ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में वह हाथ में IV ड्रिप लिए मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि अब उनका इलाज टारगेटेड थेरेपी के जरिए किया जा रहा है।
'मेरा ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल बदल गया है'
नफीसा अली ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके इलाज का प्रोटोकॉल अब बदल गया है और उन्हें टारगेटेड थेरेपी पर रखा गया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों का लगातार समर्थन देने के लिए आभार भी जताया।
अभिनेत्री ने PET/CT स्कैन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जांच में ओवेरियन/पेरिटोनियल कैंसर के बढ़ने के संकेत मिले हैं। उनके मुताबिक, लीवर की सतह पर कैंसर के नए डिपॉजिट भी दिखाई दिए हैं।
फैंस ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
नफीसा के हेल्थ अपडेट के सामने आने के बाद उनके फैंस और दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में उनके लिए प्यार और शुभकामनाएं भेजीं। कई लोगों ने अभिनेत्री की हिम्मत की तारीफ करते हुए उन्हें मजबूत बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
डिजाइनर और सुजैन खान की बहन फराह खान अली ने भी नफीसा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें बहादुर और मजबूत बताया। उन्होंने अभिनेत्री के जल्द ठीक होने की कामना की और उनके लिए प्यार व प्रार्थनाएं भेजीं।
2018 में पहली बार सामने आई थी कैंसर की खबर
नफीसा अली पिछले कई वर्षों से अपनी कैंसर जर्नी को लेकर खुलकर बात करती रही हैं। उन्होंने नवंबर 2018 में पहली बार सार्वजनिक रूप से बताया था कि उन्हें स्टेज 3 पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर का पता चला है।
उस समय अभिनेत्री ने अपने बच्चों को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया था। इलाज के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत से जुड़ी कई जानकारियां भी अपने फैंस के साथ साझा कीं।
2019 में हुई थी बड़ी सर्जरी
कैंसर के इलाज के तहत नफीसा की 2019 में बड़ी सर्जरी हुई थी। बाद में उसी साल उनके कैंसर फ्री होने की खबर सामने आई थी। हालांकि, अभिनेत्री ने यह भी बताया था कि उन्हें आगे नियमित मेडिकल चेकअप करवाते रहना होगा।
कुछ समय तक स्थिति बेहतर रहने के बाद 2025 में नफीसा ने बताया कि उनका कैंसर दोबारा लौट आया है। उस समय उन्होंने PET स्कैन कराने और कीमोथेरेपी फिर से शुरू करने की जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि उस चरण में सर्जरी का विकल्प मौजूद नहीं था।
फिल्मों में भी खास पहचान बना चुकी हैं नफीसा
नफीसा अली का फिल्मी करियर भी काफी लंबा रहा है। उन्होंने 'जुनून' से फिल्मों में कदम रखा और इसके बाद कई चर्चित फिल्मों में काम किया।
वह 'मेजर साब', 'बेवफा', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'गुजारिश' और 'यमला पगला दीवाना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मलयालम सिनेमा में भी उन्होंने काम किया है और ममूटी के साथ फिल्म 'बिग बी' में उनके अभिनय को याद किया जाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









