Responsive Scrollable Menu

कैसे पता चलेगा बच्चे के सुनने की क्षमता हो रही है कम? WHO ने बताया किन 4 तरीकों से Hearing Loss पहचानें पेरेंट्स

Hearing Loss In Children: दुनियाभर में 5 से 19 साल के 95.1 मिलियन बच्चे हियरिंग लॉस के शिकार हैं. ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि समय रहते पेरेंट्स को बच्चे में सुनने की क्षमता जाने के संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी है.

The post कैसे पता चलेगा बच्चे के सुनने की क्षमता हो रही है कम? WHO ने बताया किन 4 तरीकों से Hearing Loss पहचानें पेरेंट्स appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

अंबानी के गणपति उत्सव में सेलेब्स का जलवा: सलमान खान का नया लुक, कैटरीना-विक्की, आलिया-रणबीर से करीना-सैफ तक ने बढ़ाई रौनक; VIDEO

Ambani Ganesh Chaturthi 2026: अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में गणेश चतुर्थी का भव्य जश्न देखने को मिला। 14 सितंबर को आयोजित इस खास समारोह में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। सलमान खान, सैफ अली खान-करीना कपूर, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी समेत कई सितारे अपने खास अंदाज में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।

सैफ-करीना बच्चों के साथ पहुंचे एंटीलिया
गणेश चतुर्थी समारोह में सैफ अली खान और करीना कपूर अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ पहुंचे। परिवार ने इस मौके के लिए पारंपरिक परिधानों को चुना।

करीना पीले रंग के सलवार सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं सैफ लाल कुर्ते और धोती में दिखाई दिए। तैमूर और जेह भी ट्रेडिशनल कुर्ते में काफी क्यूट लग रहे थे। करीना की बहन करिश्मा कपूर ने भी समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

सलमान खान ने बंडाना लुक से खींचा ध्यान
सलमान खान भी गणपति उत्सव में शामिल होने के लिए एंटीलिया पहुंचे। इस दौरान अभिनेता का लुक थोड़ा अलग नजर आया। सलमान क्लीन-शेव में दिखाई दिए और उन्होंने हल्के नीले रंग की चेक शर्ट के साथ सफेद वॉश्ड डेनिम पहनी थी।

हमेशा की तरह काउबॉय हैट की जगह इस बार उनके सिर पर बैंडाना नजर आया।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का ट्रेडिशल अवतार
आलिया-रणबीर ने अपने देसी लुक से सबका ध्यान खींच लिया। आलिया टिशू-सिल्क की ब्लू-गोल्डन साड़ी में नजर आईं, तो वहीं रणबीर कपूर के पर्पल कुर्ता और पयजामा लुक ने लाइमलाइट बटोरी।

कियारा-सिद्धार्थ ने ट्रेडिशनल लुक से बटोरीं तारीफें
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में पहुंचे। दोनों ने पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे को खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट किया। कियारा गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं, जबकि सिद्धार्थ ने प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ता पहना था। कपल ने पैपराजी के सामने साथ में पोज भी दिए।

  Videos
See all

Nandigram By-Election: BJP ने Suvendu Adhikari के पूर्व PA Chandranath Rath की मां को दिया टिकट | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T11:16:04+00:00

गणेशोत्सव के चंदे पर भिड़े दो पक्ष, लाठी से युवक पर हमला CCTV में कैद | #Vadodara #GaneshChaturthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T11:13:42+00:00
Top publishers