अब खैर नहीं! चल गया टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों का बल्ला तो आज अफगानिस्तान का हराना पक्का, देखें खतरनाक आंकड़े
IND vs AFG 2nd T20I : भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने वाली है. 15 सितंबर यानी आज शाम 7:30 बजे से इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम ने 72 रनों से अफगानिस्तान पर जीत दर्ज की थी. अब टीम इंडिया दूसरे टी20 मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय होना चाहेगी.
इस मैच में भारत के सभी खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें रहेंगी. इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस चाहेंगे कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ धमाल मचाएं. लेकिन आज हम आपको ऐसे 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो इस मैच में अगर चल गए, जिन्होंने अपने बल्ले से रनों का अंबार लगा दिया तो अफगानिस्तान की हार लगभग पक्की हो जाएगा. ये खिलाड़ी कौन हैं, आइए इसके आंकड़ों समेत इनके बारे में जानते हैं.
???????? ???????? ????????????????????, ????????????????????????????????! ⚡
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 14, 2026
AfghanAtalan will be in action as they take on Team India in the 2nd match of the T20I series tomorrow. ????
????️: Arun Jaitley Stadium, Delhi
????: 6:30 PM (AFT)#AfghanAtalan | #AFGvIND | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/V5ulgB2G4F
अफगानिस्तान के लिए खतरा बनेंगे भारत के ये तीन खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में एक बड़ा खतरा साबित होंगे. वहीं टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी अफगानिस्तान के हाथों से मैच छीनने की काबिलियत रखते हैं. टीम इंडिया के फिनिशर शिवम दुबे का बल्ला अगर चल गया तो वो अकेले दम पर खेल को अफगानिस्तान के हाथों से छीन सकते हैं.
Reflex Test ????
— FanCode (@FanCode) September 15, 2026
Drop a screenshot in the comments if you nailed it ????
Stream the Afghanistan vs India T20I series LIVE only on FanCode ????#AFGvIND #IndiaCricket #T20I #ShreyasIyer #SirfJeetKaboolHai pic.twitter.com/7VX4lfs3Cn
1 - अभिषेक शर्मा
भारत के 26 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर रेल बनाई थी. उन्होंने 32 बॉल में 7 चौके और 7 छक्कों के साथ 82 रनों की पारी खेली थी. उनका बल्ला आज भी चल गया तो अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की खैर नहीं रहेगी. उन्होंने अब तक भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 57 मैचों की 56 पारियों में 2 शतक और 12 अर्धशतकों की मदद से 1711 रन बनाए हैं. उनके नाम 171 चौके और 111 छक्के मौजूद हैं. अभिषेक का औसत 31.68 का है, जबकि उनका टी20 में स्ट्राइक रेट 189.68 का है.
8️⃣2️⃣ Runs
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
3️⃣2️⃣ Balls
7️⃣ Fours & 7️⃣ Sixes
2️⃣5️⃣6️⃣.2️⃣5️⃣ Strike Rate
Abhishek Sharma storm in New Delhi ????️
Updates ▶️ https://t.co/Wacwj3tM4l#TeamIndia | #AFGvIND | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/vOG1SSMp6w
2 - ईशान किशन
भारत के 28 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली थी. ईशान ने 33 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 44 रनों की आतिशी पारी खेली. अब अगर दूसरे टी20 में ईशान का बल्ला चला तो अफगानिस्तान के हाथों से मैच फिसल सकता है. ईशान ने अब तक टीम इंडिया के लिए 56 मैचों की 56 पारियों में 1 शतक और 12 अर्धशतकों के साथ 1650 रन बनाए हैं. उन्होंने 170 चौके और 78 छक्के भी जड़े हैं.
Fast. Fearless. Flying. ????#TeamIndia - 82/1 at the end of powerplay ????
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Wacwj3tM4l#AFGvIND | @ishankishan51 | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/EOvfjKzW5C
3 - शिवम दुबे
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और फिनिशर शिवम दुबे का बल्ला जब चलता है तो विरोधी पूरी तरह तहस-नहस हो जाता है. क्योंकि वो निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आते हैं और जब गेम फंसा होता है. उस वक्त छक्के-चौके लगाकर विरोधी टीम के हाथों से मैच छीन लेते हैं. आज अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में अगर दुबे का बल्ला चला तो अफगानी टीम की खैर नहीं हैं. उन्होंने 74 मैचों की 56 पारियों में 6 अर्धशतकों के साथ 1127 रन बनाए हैं. उनका औसत 29.65 और स्ट्राइक रेट 152.09 का है. वो भारत के लिए 74 चौके और 68 छक्के भी जड़ चुके हैं.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को आज मिला मौका तो मैदान पर मचेगा धमाल, IND vs AFG 2nd T20 में बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड
मन अशांत और नींद से हैं परेशान; भ्रामरी प्राणायाम है रामबाण, जानें करने का सही तरीका
नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लगातार तनाव के बीच मन की शांति सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में कई योगासन और प्राणायम हैं जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, उन्हीं में से एक है भ्रामरी प्राणायम। इसको करने से मन शांत, तनाव दूर और एकाग्रता बढ़ती है।
भ्रामरी का अर्थ है भौंरा, और इस प्राणायाम को करते समय निकलने वाली ध्वनि ठीक-भौंरे की गुंजन जैसी होती है, इसलिए इसे यह नाम दिया गया है। अगर किसी भी व्यक्ति को नींद की कमी, मन शांत या छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है, उनके लिए भ्रामरी प्राणायम किसी भी रामबाण से कम नहीं है। सिर्फ 2 मिनट का यह अभ्यास आपके दिमाग को कैसे शांत करने में मदद करता है।
आयुष मंत्रालय के मुताबिक, भ्रामरी प्राणायाम दिमाग शांत करने में मदद करता है। तनाव कम होता है, गुस्सा कंट्रोल में रहता है, और मन की बेचैनी भी धीरे-धीरे दूर होने लगती है। इसके नियमित अभ्यास से दिमाग और नसों को आराम मिलता है, जिससे सोचने-समझने की ताकत भी बढ़ती है।
प्राणायाम योग शास्त्र में श्वास-प्रश्वास (भ्रामरी) को नियंत्रित और विस्तारित करने की एक प्राचीन प्रक्रिया बताया गया है। यह शब्द दो हिस्सों से मिलकर बना है, प्राण (जीवन शक्ति या ऊर्जा) और आयाम (विस्तार या नियंत्रण)। इसका अर्थ है शरीर में प्राण-शक्ति का प्रसार करना। महर्षि पतंजलि के योग दर्शन में इसे अष्टांग योग का चौथा चरण बताया गया है। इसे करने से ध्यान केंद्रित करने की ताकत बढ़ती है। खासतौर पर बच्चों और छात्रों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इससे याद रखने की शक्ति भी बेहतर होती है।
भ्रामरी प्राणायाम एक सरल और प्रभावी तकनीक है, जो आधुनिक जीवन की भागदौड़ में मन को शांति और शरीर को राहत देती है। हालांकि, एक्सपर्ट भ्रामरी प्राणायाम करते समय कुछ सावधानियां बरतने की भी सलाह देते हैं। इसे खाली पेट या भोजन के कुछ घंटों बाद करें। कान या साइनस के गंभीर रोगों से पीड़ित लोग इसे न करें। गर्भवती महिलाएं और हृदय रोग से ग्रसित लोगों को सलाह लेने के बाद ही करना चाहिए। गुनगुनाहट की ध्वनि को जबरदस्ती न बढ़ाएं, इसे सहज रखें। यदि चक्कर या असुविधा महसूस हो, तो अभ्यास रोक दें।
--आईएएनएस
एनएस/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











