Responsive Scrollable Menu

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से राहत दिलाएगी भगवान गणेश की पूजा

ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या की अवधि को जीवन का कठिन समय माना जाता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
ज्योतिषी के अनुसार, साढ़ेसाती और ढैय्या के समय भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने की सलाह देते हैं।

गणेशोत्सव के समय, सच्चे मन से गणपति की साधना करने से शनि के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं और जीवन में आ रही हर तरह की रुकावटें भी दूर होती हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना करें।

ज्योतिष के अनुसार, शनि देव न्याय और कर्मफल के देवता माने जाते हैं। वहीं, भगवान गणेश सभी विघ्नों को हरने वाले विघ्नहर्ता हैं। जब भी किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव होता है, तो उसे मानसिक तनाव, कार्यों में रुकावट और आर्थिक बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

शनि दोष में गणेश पूजा का महत्व और लाभ

शनि जनित कष्ट दूर होना- साढ़ेसाती या ढैय्या के समय नियमित रुप से गणेश जी की पूजा करने और उन्हें दूर्वा अर्पित करने से शनि जनित कष्टों में भारी कमी आती है।

सद्बुद्धि और सही निर्णय- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह का संबंध अनुशासन से हैं और गणेश जी बुद्धि तथा सिद्धि के दाता है। जब गणेश जी की कृपा जातक को मिलती है, तो सही निर्णय लेने की सद्बुद्धि मिलती है, जिससे कर्म में सुधार होता है।

विघ्नों का नाश- भगवान गणेश जी की आराधना से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इस पूजा से मानसिक शांति प्रदान होती हैं और जीवन में चल रही बाधाएं दूर होती हैं।

क्या दान करें?

अगर आप शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम करने के लिए सरसों के तेल का दान करना शुभ माना जाता है। इसलिए शनिवार के दिन स्नान के बाद शनिदेव की पूजा-अर्चना करने के बाद, मंदिर में जरुरतमंदों को सरसों के तेल का दान करें। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त आप वस्त्र और धन का दान करना काफी शुभ माना जाता है। इससे धन में वृद्धि होती है।

Continue reading on the app

Ragi Mudde Recipe: गरमा-गरम रागी मुद्दई, ऊपर से देसी घी और साथ में मटन शेरवा, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Ragi Mudde Recipe: हैदराबादी दस्तरख्वान में बिरयानी और हलीम के साथ अब रागी मुद्दई भी अपनी खास जगह बना रहा है. रागी के आटे से तैयार यह पारंपरिक डिश स्वादिष्ट होने के साथ कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर है. इसे देसी घी के साथ मटन करी, खट्टी दाल, बघारे बैंगन या सांभर के साथ परोसकर आप घर बैठे हैदराबादी अंदाज़ का लज़ीज़ स्वाद ले सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: सबसे छोटा स्कोर और सबसे बड़ी हार, एक ही मैच में अफगानिस्तान का हुआ इतना बुरा हाल

नई दिल्ली में तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भी अफगानिस्तान को हार ही नसीब हुई और टीम इंडिया ने ये सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार 100 से ज्यादा रन की जीत का रिकॉर्ड बनाया. Thu, 17 Sep 2026 23:40:36 +0530

  Videos
See all

Ed Sheeran said to donate $2m to charities in Middle East. #EdSheeran #Macklemore #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T20:30:29+00:00

Noida Cyber Fraud : नोएडा से साइबर ठगी का बड़ा मामला, 33 करोड़ का खुलासा | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T21:00:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers