Responsive Scrollable Menu

MP मौसम: मध्य प्रदेश में आज तूफानी बारिश का अलर्ट, 55 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें में भोपाल कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में आज 15 जिलों भारी बारिश का अलर्ट है. तूफानी हवाएं 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. जानिए भोपाल समेत प्रदेश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

The post MP मौसम: मध्य प्रदेश में आज तूफानी बारिश का अलर्ट, 55 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें में भोपाल कैसा रहेगा मौसम appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Sooraj Pancholi: ‘हेडलाइन सबूत नहीं होती…’, दिशा सालियान केस में नाम आने पर सूरज ने तोड़ी चुप्पी; बोले- मैं उनसे कभी नहीं मिला

Sooraj Pancholi: एक्टर सूरज पंचोली ने दिशा सालियान की मौत से जुड़े विवाद पर पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में बार-बार उनका नाम जोड़ा जा रहा है, जबकि उनका दिशा सालियान से कोई संबंध नहीं था। सूरज ने दावा किया कि उन्होंने दिशा सालियान या शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे से कभी मुलाकात नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जांच एजेंसियों को जरूरत होगी तो वह दोबारा उनके सामने पेश होकर पूरी तरह सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने दिशा सालियान की मौत के मामले में सोमवार को FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश के बाद हुई। FIR में आदित्य ठाकरे और उनके पिता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नाम शामिल हैं। इसके अलावा सूरज पंचोली, एक्टर डिनो मोरिया, रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के नाम भी उन लोगों में हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जानी है।

सूरज बोले- दिशा से कभी नहीं मिला

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "इसे जरूर पढ़ें, क्योंकि मुझे यकीन है कि मीडिया इसे नहीं दिखाएगा।" अपने बयान में सूरज ने कहा, "मैं अपनी जिंदगी में कभी भी दिवंगत दिशा सालियान से नहीं मिला। मैं आदित्य ठाकरे से भी कभी नहीं मिला।" अभिनेता ने कहा कि दिशा की मौत से जुड़ी चर्चाओं में बार-बार उनका नाम आने से उन्हें काफी दुख होता है। उनका कहना है कि उन्हें इस मामले से जोड़ने वाला कोई सबूत या प्रमाण नहीं है।

मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं
सूरज ने बताया कि कुछ साल पहले CBI और पुलिस उनसे इस मामले को लेकर पूछताछ कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि करीब चार-पांच साल पहले ही उनका बयान दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने अपने बयान में लिखा, "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।" सूरज ने कहा कि अगर जांच एजेंसियों को उनसे दोबारा कोई जानकारी चाहिए तो वह उनके सामने पेश होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दिशा की मौत की निष्पक्ष और पूरी जांच का समर्थन भी किया।

मीडिया रिपोर्ट्स पर भी उठाए सवाल
सूरज पंचोली ने मामले को लेकर चल रही मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिना सबूत किसी व्यक्ति की छवि खराब नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने लोगों से टीवी बहस और सोशल मीडिया पर सामने आने वाली बातों पर तुरंत भरोसा न करने की अपील की। सूरज ने कहा, "हेडलाइन सबूत नहीं है। बहस सबूत नहीं है। टीवी पर किसी के कुछ कह देने से वह बात सच नहीं हो जाती।" 

क्या है दिशा सालियान की मौत का मामला?
दिशा सालियान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं। 8 जून 2020 को मुंबई में उनकी मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत भी अपने घर में मृत पाए गए थे। दिशा की मौत को शुरुआत में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट के तौर पर दर्ज किया गया था। बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को FIR दर्ज कर मामले की गहराई से जांच करने का निर्देश दिया।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की पीठ ने इस बात पर सवाल उठाया था कि दिशा के परिवार की ओर से हत्या के आरोप लगाए जाने के बावजूद इतने सालों तक केवल आकस्मिक मौत की रिपोर्ट ही दर्ज रही। 

यह भी पढ़े- दिशा सालियान केस में CBI की FIR: आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया समेत कई नाम जांच के दायरे में; 6 साल बाद खुलेगा मौत का राज?

Continue reading on the app

  Sports

Akriti-Prithvi Breakup: आखिर कौन हैं आकृति अग्रवाल? क्यों उन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से तोड़ा रिश्ता?

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर, कंटेंट क्रिएटर आकृति अग्रवाल ने अपनी सगाई खत्म कर ली है. जानिए कौन हैं आकृति और क्या थी सगाई टूटने की वजह.

The post Akriti-Prithvi Breakup: आखिर कौन हैं आकृति अग्रवाल? क्यों उन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से तोड़ा रिश्ता? appeared first on Prabhat Khabar.

Fri, 18 Sep 2026 00:20:00

  Videos
See all

LIVE : Middle East Conflict जंग में बेकाबू हुआ Houthi? | Mecca Under Attack | Houthis | Saudi Arabia #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T00:36:31+00:00

Vikasnagar में बाइक सवार गहरे गड्ढे में गिरा, VIDEO वायरल! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T00:40:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers