Sooraj Pancholi: ‘हेडलाइन सबूत नहीं होती…’, दिशा सालियान केस में नाम आने पर सूरज ने तोड़ी चुप्पी; बोले- मैं उनसे कभी नहीं मिला
Sooraj Pancholi: एक्टर सूरज पंचोली ने दिशा सालियान की मौत से जुड़े विवाद पर पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में बार-बार उनका नाम जोड़ा जा रहा है, जबकि उनका दिशा सालियान से कोई संबंध नहीं था। सूरज ने दावा किया कि उन्होंने दिशा सालियान या शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे से कभी मुलाकात नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जांच एजेंसियों को जरूरत होगी तो वह दोबारा उनके सामने पेश होकर पूरी तरह सहयोग करने के लिए तैयार हैं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने दिशा सालियान की मौत के मामले में सोमवार को FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश के बाद हुई। FIR में आदित्य ठाकरे और उनके पिता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नाम शामिल हैं। इसके अलावा सूरज पंचोली, एक्टर डिनो मोरिया, रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के नाम भी उन लोगों में हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जानी है।
सूरज बोले- दिशा से कभी नहीं मिला
सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "इसे जरूर पढ़ें, क्योंकि मुझे यकीन है कि मीडिया इसे नहीं दिखाएगा।" अपने बयान में सूरज ने कहा, "मैं अपनी जिंदगी में कभी भी दिवंगत दिशा सालियान से नहीं मिला। मैं आदित्य ठाकरे से भी कभी नहीं मिला।" अभिनेता ने कहा कि दिशा की मौत से जुड़ी चर्चाओं में बार-बार उनका नाम आने से उन्हें काफी दुख होता है। उनका कहना है कि उन्हें इस मामले से जोड़ने वाला कोई सबूत या प्रमाण नहीं है।
मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं
सूरज ने बताया कि कुछ साल पहले CBI और पुलिस उनसे इस मामले को लेकर पूछताछ कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि करीब चार-पांच साल पहले ही उनका बयान दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने अपने बयान में लिखा, "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।" सूरज ने कहा कि अगर जांच एजेंसियों को उनसे दोबारा कोई जानकारी चाहिए तो वह उनके सामने पेश होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दिशा की मौत की निष्पक्ष और पूरी जांच का समर्थन भी किया।
मीडिया रिपोर्ट्स पर भी उठाए सवाल
सूरज पंचोली ने मामले को लेकर चल रही मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिना सबूत किसी व्यक्ति की छवि खराब नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने लोगों से टीवी बहस और सोशल मीडिया पर सामने आने वाली बातों पर तुरंत भरोसा न करने की अपील की। सूरज ने कहा, "हेडलाइन सबूत नहीं है। बहस सबूत नहीं है। टीवी पर किसी के कुछ कह देने से वह बात सच नहीं हो जाती।"
क्या है दिशा सालियान की मौत का मामला?
दिशा सालियान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं। 8 जून 2020 को मुंबई में उनकी मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत भी अपने घर में मृत पाए गए थे। दिशा की मौत को शुरुआत में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट के तौर पर दर्ज किया गया था। बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को FIR दर्ज कर मामले की गहराई से जांच करने का निर्देश दिया।
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की पीठ ने इस बात पर सवाल उठाया था कि दिशा के परिवार की ओर से हत्या के आरोप लगाए जाने के बावजूद इतने सालों तक केवल आकस्मिक मौत की रिपोर्ट ही दर्ज रही।
Govinda: गोविंदा ने टीना-यशवर्धन संग मनाई गणेश चतुर्थी, सुनीता आहूजा फैमिली फोटो से रहीं गायब; उठे सवाल
Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अमेरिका से लौटते ही अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाने पहुंचे। देर रात घर पहुंचकर उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन किए और बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ पूजा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दोनों बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए खास दुआ मांगी।
अमेरिका से लौटते ही घर पहुंचे गोविंदा
#WATCH | Mumbai | Actor Govinda celebrates Ganesh Chaturthi along with his son Yashvardhan and daughter Tina Ahuja
— ANI (@ANI) September 14, 2026
He says, "On this auspicious occasion of Ganesh Chaturthi, I pray for prosperity, happiness, and the blessings of Riddhi and Siddhi. May everyone be free from… pic.twitter.com/pigLMoO2xa
गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा अमेरिका में थे, भारत लौटते ही अभिनेता सीधे अपने घर पहुंचे और गणपति बप्पा के दर्शन किए। गोविंदा ने बच्चों के साथ पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने टीना और यशवर्धन के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
यशवर्धन के लिए मांगी बड़ी सफलता
पूजा के दौरान गोविंदा ने अपने बेटे यशवर्धन के लिए खास प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि उनके घर में गणपति उत्सव की परंपरा उनकी मां ने शुरू की थी। वह कई सालों से इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं और अब यशवर्धन भी इसे आगे बढ़ा रहे हैं। गोविंदा ने कहा कि वह चाहते हैं कि यशवर्धन अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाएं और उनसे भी ज्यादा सफल हों। उन्होंने बप्पा से प्रार्थना की कि यशवर्धन को जिंदगी में खूब सफलता मिले और उन्हें कभी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
टीना के लिए भी मांगी दुआ
गोविंदा ने अपनी बेटी टीना के लिए भी भगवान गणेश से खास दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि टीना को अच्छा घर और अच्छा परिवार मिले। इस तरह गणपति पूजा के दौरान अभिनेता ने अपने दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर अपनी इच्छाएं जाहिर कीं।
इस बार सुनीता खुद लाईं बप्पा
#WATCH | Mumbai | Wife of actor Govinda, Sunita Ahuja celebrates Ganesh Chaturthi at her residence in Mumbai along with her son Yashvardhan and daughter Tina Ahuja
— ANI (@ANI) September 14, 2026
She says, "The tradition of Ganpati was started by my late mother-in-law... This tradition has continued since… pic.twitter.com/6dFY1ksWo6
इस साल गोविंदा की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने खुद गणपति बप्पा को घर लाकर स्थापित किया। आमतौर पर गोविंदा या यशवर्धन गणपति को घर लेकर आते हैं, लेकिन इस बार सुनीता ने यह जिम्मेदारी खुद संभाली। सुनीता ने बताया था कि वह गाना गाते और नाचते हुए बप्पा को घर लेकर आई थीं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में उन्हें बप्पा का बहुत आशीर्वाद मिला है और उनके काम में भी काफी अच्छा बदलाव आया है।
गोविंदा के लौटने पर खत्म हुई चर्चा
गोविंदा के गणपति पूजा में शामिल ना होने पर सवाल उठ रहे थे। सुनीता ने पहले ही बताया था कि गोविंदा रात तक भारत लौट सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर वह थके हुए होंगे तो अगले दिन दर्शन करेंगे। हालांकि, गोविंदा देर रात घर पहुंच गए और बच्चों के साथ गणपति पूजा में शामिल हुए। बाद में उन्होंने टीना और यशवर्धन के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वहीं, सुनीता ने उनके साथ फैमली फोटो में नजर नहीं आईं।
यह भी पढ़े- किसी ने आरती की तो किसी ने डांस, कंगना-करीना से शिल्पा-सुनीता तक ने ऐसे किया बप्पा का स्वागत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










.jpg)
