Responsive Scrollable Menu

पेट के लिए जहर हैं ये 5 चीजें! AIIMS डॉक्टर ने कहा- हेल्दी गट चाहिए तो आज ही छोड़ दें

पेट स्वस्थ रहता है तो दिल-दिमाग भी खुश रहते हैं और मन भी शांत रहता है। अगर पेट खराब हो तो लगता है पूरे शरीर ने काम करना बंद कर दिया है। पेट के लिए कुछ ऐसी चीजें हैं, जो बिल्कुल जहर हैं अगर आप खाते हैं तो आज ही छोड़ दें।

Continue reading on the app

Gold Price 15 September : सोने में आई गिरावट, जानिए मंगलवार का भोपाल-इंदौर का 24K, 22K और 18K गोल्ड का लेटेस्ट रेट

फेस्टिवल सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गिरकर 1,52,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी का रेट 2,31,777 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहा है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.34 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है।

भोपाल-इंदौर का सोने-चांदी का ताजा भाव

भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?

दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,40,550 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,15,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।

मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,44,900 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,49,900 रुपये बताई जा रही है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक की नीतिगत बैठक (FOMC) से पहले निवेशक सतर्क हैं, जिसका असर बुलियन मार्केट पर देखने को मिल रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि करने की आशंकाओं से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ रहा है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में जारी उतार चढ़ाव के कारण भी सोने-चांदी की कीमतें प्रभावित हुई हैं।

इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है जिससे एक बार फिर वैश्विक स्तर पर महंगाई का खतरा मंडराने लगा है। महंगे क्रूड ऑयल और मजबूत डॉलर के दोहरे दबाव में भारतीय रुपया कमजोर होकर ₹95.95 के स्तर पर आ गया है। वहीं डॉलर इंडेक्स मजबूत होकर 99.60 के स्तर पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड रेट 4,350 डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर रेट 64.015 डॉलर प्रति औन्स के आसपास बना हुआ है।

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका-ईरान तनाव और अमेरिकी फेड रिजर्व के नीतिगत फैसलों तक बाजारों में अस्थिरता बनी रहेगी। निवेशकों को मौजूदा दरों पर एकमुश्त खरीदारी के बजाय गिरावट पर किश्तों में (SIP रूप में) निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

काम की बातें

शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

Matt Renshaw Century: मैथ्यू रेनशॉ ने हरारे वनडे में ठोका शतक, करियर में पहली बार किया ये कमाल

मैथ्यू रेनशॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेली दमदार शतकीय पारी. हरारे वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ ठोका शतक Tue, 15 Sep 2026 17:20:26 +0530

  Videos
See all

Dangal With Sahil Joshi: क्या Congres UPI लेनदेन पर Charges की अफवाह उड़ा रही? | Rahul Gandhi | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T12:10:41+00:00

Russia International Festival : रूस इंटरनेशनल फेस्टिवल में दिखा ड्रोन मिसाइलों का जलवा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T12:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers