Responsive Scrollable Menu

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, जानें पूरी डिटेल

UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता पूरी करने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 है। वहीं, आवेदन फॉर्म में किसी तरह का संशोधन करने के लिए उम्मीदवारों को 12 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है।

PET-2025 स्कोरकार्ड जरूरी
UPSSSC की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास PET-2025 का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। बिना PET-2025 स्कोर के अभ्यर्थी इस भर्ती की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।

12वीं बायोलॉजी और डिप्लोमा जरूरी
वेटरनरी फार्मासिस्ट पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा जीव विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास वेटरनरी फार्मेसी में 2 या 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवार को देवनागरी हिंदी लिपि का ज्ञान भी होना आवश्यक है।

कितनी होनी चाहिए उम्र?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार आयु सीमा और छूट से जुड़े आधिकारिक नियम जरूर देख लें।

कैसे होगा वेटरनरी फार्मासिस्ट का चयन?
वेटरनरी फार्मासिस्ट पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होगा। यानी परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा।

Continue reading on the app

Rahul Gandhi on Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, राहुल गांधी और खरगे ने दुख जताया, कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील

Bihar Flood News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार में बाढ़ से मची तबाही पर दुख जताया है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की मदद करने और सरकार से करीब 50 लाख प्रभावित लोगों के लिए तुरंत राहत, बचाव और मेडिकल सहायता सुनिश्चित करने की अपील की है.

Continue reading on the app

  Sports

Umpires Match Fees: BCCI ने अंपायरों की मैच फीस दोगुनी की, अब एक मुकाबले में मिलेगा इतना पैसा

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने घरेलू अंपायरों की मैच फीस दोगुनी कर दी है. जानिए अब भारतीय अंपायरों को कितना पैसा मिलेगा? Thu, 17 Sep 2026 18:56:51 +0530

  Videos
See all

Houthi America Deal: अमेरिका-हूती डील से सऊदी की टेंशन! Red Sea में नया समझौता! | N1S | Saudi Arab #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T14:45:58+00:00

UP Politics: Akhilesh Yadav का यूपी सरकार पर हमला, कहा- एक्सप्रेसवे टूट रहे और फिर बन रहे हैं #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T14:46:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers