Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद स्वदेश रवाना हुईं युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो

Breaking News Today Live Updates: आज 15 सितंबर 2026 और दिन मंगलवार है. देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर जारी है. दिल्ली-एनसीआर में भी सोमवार शाम को अचानक से बारिश हो गई,. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.

गृह मंत्री अमित शाह आज मुंबई में 2025-26 के लिए राजभाषा गौरव और राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे. बता दें कि ये पुरस्कार उन संस्थानों और व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा आयोजित ‘विमर्श 2026’ कार्यक्रम में भाग लेंगे.

उधर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज गृह मंत्री शाह के साथ बैठक करेंगे. जिसमें यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में यूसीसी लागू करने की संभावनाओं पर बातचीत हो सकती है. किसाऊ परियोजना को लेकर आज दिल्ली में MOU साइन किया जाएगा. इस दौरान सीएम योगी, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू और हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी मौजूद रहेंगे.

वहीं लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कर्मचारी आज अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे. जबकि मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड के विरोध में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भोपाल की सेंट्रल लाइब्रेरी में शाम 7:30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उधर  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बाढ़ की स्थिति और नुकसान का जायजा लेने के लिए बिहार जाएंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

iPhone 18 Pro की कीमत ₹1.64 लाख, FD या लंपसम में लगाएं तो कितना बनेगा पैसा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

iPhone 18 Pro पर ₹1.64 लाख खर्च करने के बजाय यही रकम निवेश करें तो 5, 10 और 15 साल में कितना फंड बन सकता है? FD और लंपसम निवेश के इस कैलकुलेशन में कंपाउंडिंग का बड़ा फर्क सामने आता है।

Continue reading on the app

  Sports

मैं मशीन नहीं हूं... दमदार फिफ्टी के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द, कहा-परेशान होकर Wi-Fi बंद कर देता हूं

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. संजू के लिए ये पारी काफी राहत भरी रही. क्योंकि इससे पहले संजू लगातार फेल हो रहे थे और टीम इंडिया में अपनी जगह खोने के कगार पर थे. इस दमदार अर्धशतकीय पारी के बाद संजू कहा कि वह बाहरी शोर से परेशान होकर अपना Wi-Fi बंद कर देते थे. Wed, 16 Sep 2026 08:34:59 +0530

  Videos
See all

अब UPI पेमेंट पर देना होगा चार्ज? | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T02:51:48+00:00

हाईकोर्ट पहुंचा पंजाब में गुलजार सिंह की आत्महत्या का मामला | Guljar Singh | Punjab | AAP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T02:55:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers