IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें मैच का लाइव टेलीकास्ट
IND vs AFG 2nd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले मैच में जीत के बाद टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी.
The post IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें मैच का लाइव टेलीकास्ट appeared first on Prabhat Khabar.
Breaking News Today Live Updates: ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद स्वदेश रवाना हुईं युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो
Breaking News Today Live Updates: आज 15 सितंबर 2026 और दिन मंगलवार है. देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर जारी है. दिल्ली-एनसीआर में भी सोमवार शाम को अचानक से बारिश हो गई,. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.
गृह मंत्री अमित शाह आज मुंबई में 2025-26 के लिए राजभाषा गौरव और राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे. बता दें कि ये पुरस्कार उन संस्थानों और व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा आयोजित ‘विमर्श 2026’ कार्यक्रम में भाग लेंगे.
उधर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज गृह मंत्री शाह के साथ बैठक करेंगे. जिसमें यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में यूसीसी लागू करने की संभावनाओं पर बातचीत हो सकती है. किसाऊ परियोजना को लेकर आज दिल्ली में MOU साइन किया जाएगा. इस दौरान सीएम योगी, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू और हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी मौजूद रहेंगे.
वहीं लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कर्मचारी आज अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे. जबकि मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड के विरोध में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भोपाल की सेंट्रल लाइब्रेरी में शाम 7:30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उधर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बाढ़ की स्थिति और नुकसान का जायजा लेने के लिए बिहार जाएंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









